logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_VIKESH DAS
VIKESH DAS
Farmer भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
13 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साइबर ठगी में प्रयुक्त 100 से अधिक म्यूल अकाउंट के नेटवर्क का खुलासा साइबर ठगी में प्रयुक्त 100 से अधिक म्यूल अकाउंट के नेटवर्क का खुलासा थाना अलीनगर पुलिस व साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार साइबर अपराध व म्यूल खातों के संचालन में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क — वर्तमान में चिन्हित 17 म्यूल अकाउंट के विरुद्ध NCRP पर 76 साइबर फ्रॉड शिकायतें, लगभग ₹29 लाख की ठगी रिपोर्ट गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज, 05 पासबुक, 01 चेकबुक, 06 डेबिट कार्ड, 06 सिम कार्ड, 02 कूटरचित आधार कार्ड, 03 स्मार्ट मोबाइल फोन व ₹650/- नगद बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज, 05 पासबुक व 01 चेकबुक के अवलोकन व एनसीआरपी पोर्टल से मिलान पर कुल 7,20,725 रूपयें के साइबर फ्राड़ का विवरण प्राप्त हुआ है पूर्व में दिनाँक 10.08.2026 को थाना चन्दौली पुलिस व साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में लिप्त 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 पासबुक, 03 कूटरचित आधार कार्ड व 01 VIVO कम्पनी स्मार्टफोन किया गया था बरामद।* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनपद चन्दौली में ऑनलाइन साइबर अपराध व म्यूल (Mule) खातों के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अलीनगर व साइबर सेल चन्दौली की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 10.08.2026 को साइबर सेल व अलीनगर पुलिस टीम म्यूल खातों व साइबर फ्रॉड से संबंधित संदिग्धों की तलाश में चकिया तिराहे के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की ठगी राशि मंगाने व बैंक खातों का अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह के सदस्य वीआईपी गेट मुगलसराय के पास (डीआरएम ऑफिस के पास) मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व साइबर टीम द्वारा दबिश देकर मौके से 02 अभियुक्तों को समय 21:52 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना अलीनगर पर मु०अ०सं० 0496/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) बी.एन.एस. (BNS) एवं धारा 66D आई.टी. एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान व बरामदगी-* *1- नीतीश कुमार पुत्र कृष्णदेव प्रसाद, निवासी ग्राम मीर चक, थाना वारिस अलीगंज, जनपद नवादा, राज्य बिहार (उम्र करीब 30 वर्ष)।* बरामदगी: 02 स्मार्ट मोबाइल फोन (Vivo व Apple), 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज, ₹400/- नगद, 01 कूटरचित आधार कार्ड। *खाता एवं NCRP विवरण:* बरामद दस्तावेजों के अवलोकन व NCRP पोर्टल से मिलान पर पाया गया कि इंडियन ओवरसीज बैंक (खाता सं० 384201000001573), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (खाता सं० 611502010023152), इंडियन ओवरसीज बैंक (खाता सं० 070901000035697), बैंक ऑफ बड़ौदा (खाता सं० 27818100018602) तथा इंडियन ओवरसीज बैंक (खाता सं० 384201000001639) का प्रयोग ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात व चंडीगढ़ जैसे राज्यों में लोन फ्रॉड, डिलीवरी फ्रॉड व यूपीआई धोखाधड़ी के माध्यम से लाखों रुपये की साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त करने में किया गया। इस प्रकार नीतीश कुमार के पास से बरामद कुल 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज अवलोकन व NCRP पोर्टल से मिलान पर कुल 3,97,477 रूपये के साइबर फ्राड़ का विवरण पाया गया है। *आधार कार्ड धांधली:* बरामद आधार कार्ड पर फोटो नीतीश कुमार की लगी है, परंतु नाम 'अरुण सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह, निवासी दुल्हीपुर मुगलसराय, चन्दौली' अंकित है। *2- अमन शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, निवासी सकलडीहा कोट, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र करीब 27 वर्ष)।* *बरामदगी:* 01 Redmi स्मार्ट मोबाइल फोन, 05 पासबुक, 01 चेकबुक (बैंक ऑफ महाराष्ट्र), 06 डेबिट कार्ड, 06 सिम कार्ड (05 Airtel व 01 Jio), ₹250/- नगद तथा 01 कूटरचित आधार कार्ड। *खाता एवं NCRP विवरण:* इसके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (खाता सं० 84340100005106) का NCRP पोर्टल से मिलान करने पर गाजीपुर (यूपी), तमिलनाडु व कर्नाटक में दर्ज लोन फ्रॉड, फ्रेंचाइजी फ्रॉड व यूपीआई फ्रॉड की कुल 08 शिकायतों (लगभग ₹2.52 लाख की ठगी) से संबंध पाया गया। इसके अलावा इंडियन बैंक (खाता सं० 8077989212) एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र (खाता सं० 60577137963) भी विभिन्न साइबर शिकायतों में प्रयुक्त पाए गए हैं। इस प्रकार अमन शर्मा के पास से बरामद कुल 05 बैंक खाता विवरण व चेक बुक दस्तावेज अवलोकन व NCRP पोर्टल से मिलान पर कुल 3,23,248 रूपये के साइबर फ्राड़ का विवरण पाया गया है। *आधार कार्ड धांधली:* बरामद आधार कार्ड पर फोटो अमन शर्मा की लगी है, परंतु नाम 'नित्यानंद सिंह पुत्र कृष्णदेव बहादुर सिंह, निवासी नई बस्ती मुगलसराय, चन्दौली' अंकित है। *पूछताछ विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे पहचान छिपाने व पुलिस से बचने के उद्देश्य से स्थानीय पते के कूटरचित (एडिटेड) आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे। अभियुक्त अमन शर्मा क्षेत्र में घूम-घूमकर भोले-भाले लोगों तथा स्वयं के नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था और उनके पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड व सिम कार्ड एकत्र करता था। नीतीश कुमार इन खातों व बैंकिंग सामग्री को अमन शर्मा से प्राप्त कर बिहार (नवादा) निवासी *सोनू सिंह पुत्र अज्ञात* (निवासी ग्राम बलियारी, थाना वारिस अलीगंज, जनपद नवादा, बिहार) को उपलब्ध कराता था, जहाँ से इस देशव्यापी साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित किया जाता था। *पूर्व की घटना-* यह गिरोह विभिन्न राज्यों के नागरिकों को बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने, Meesho डिलीवरी पार्सल भुगतान, फेसबुक विज्ञापनों, पार्ट-टाइम जॉब व निवेश का झांसा देकर देशव्यापी स्तर पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी कर रहा था। बरामद किए गए म्यूल खातों में अब तक तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश सहित देश भर की दर्जनों NCRP शिकायतों की ठगी राशि का लेन-देन पाया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:* 1. नीतीश कुमार पुत्र कृष्णदेव प्रसाद, निवासी ग्राम मीर चक, थाना वारिस अलीगंज, जनपद नवादा, राज्य बिहार (उम्र करीब 30 वर्ष)। 2. अमन शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, निवासी सकलडीहा कोट, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र करीब 27 वर्ष)। *(नोट: गिरोह के अन्य सह-अभियुक्त सोनू सिंह निवासी बिहार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।)* *पंजीकृत अभियोग:* • मु0अ0सं0: 0496/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) BNS एवं धारा 66D IT Act, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-* 1.नि0 गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। 2.उ0नि0 अभिषेक शुक्ला- साइबर सेल, जनपद चन्दौली 3.उ0नि0 राजीव मल्ल- व्हीकल सीजर प्रकोष्ठ जनपद चन्दौली 4.उ0नि0 अमित सिंह - सह प्रभारी, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अलीनगर 5.हे0का0 पवन कुमार यादव – साइबर सेल, जनपद चन्दौली 6.का0 संतोष यादव साइबर सेल जनपद चन्दौली। 7.का0 अनिल प्रजापति साइबर सेल जनपद चन्दौली। 8.का0 अली अहमद – साइबर हेल्प डेस्क थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली 9.का0 गणेश तिवारी सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली।
    1
    साइबर ठगी में प्रयुक्त 100 से अधिक म्यूल अकाउंट के नेटवर्क का खुलासा


साइबर ठगी में प्रयुक्त 100 से अधिक म्यूल अकाउंट के नेटवर्क का खुलासा
थाना अलीनगर पुलिस व साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
साइबर अपराध व म्यूल खातों के संचालन में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
16 राज्यों तक फैला नेटवर्क — वर्तमान में चिन्हित 17 म्यूल अकाउंट के विरुद्ध NCRP पर 76 साइबर फ्रॉड शिकायतें, लगभग ₹29 लाख की ठगी रिपोर्ट
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज, 05 पासबुक, 01 चेकबुक, 06 डेबिट कार्ड, 06 सिम कार्ड, 02 कूटरचित आधार कार्ड, 03 स्मार्ट मोबाइल फोन व ₹650/- नगद बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज, 05 पासबुक व 01 चेकबुक के अवलोकन व एनसीआरपी पोर्टल से मिलान पर कुल 7,20,725 रूपयें के साइबर फ्राड़ का विवरण प्राप्त हुआ है
पूर्व में दिनाँक 10.08.2026 को थाना चन्दौली पुलिस व साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में लिप्त 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 पासबुक, 03 कूटरचित आधार कार्ड व 01 VIVO कम्पनी स्मार्टफोन किया गया था बरामद।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
जनपद चन्दौली में ऑनलाइन साइबर अपराध व म्यूल (Mule) खातों के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अलीनगर व साइबर सेल चन्दौली की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 10.08.2026 को साइबर सेल व अलीनगर पुलिस टीम म्यूल खातों व साइबर फ्रॉड से संबंधित संदिग्धों की तलाश में चकिया तिराहे के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की ठगी राशि मंगाने व बैंक खातों का अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह के सदस्य वीआईपी गेट मुगलसराय के पास (डीआरएम ऑफिस के पास) मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व साइबर टीम द्वारा दबिश देकर मौके से 02 अभियुक्तों को समय 21:52 बजे गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना अलीनगर पर मु०अ०सं० 0496/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) बी.एन.एस. (BNS) एवं धारा 66D आई.टी. एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान व बरामदगी-*
*1- नीतीश कुमार पुत्र कृष्णदेव प्रसाद, निवासी ग्राम मीर चक, थाना वारिस अलीगंज, जनपद नवादा, राज्य बिहार (उम्र करीब 30 वर्ष)।*
बरामदगी: 02 स्मार्ट मोबाइल फोन (Vivo व Apple), 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज, ₹400/- नगद, 01 कूटरचित आधार कार्ड।
*खाता एवं NCRP विवरण:*
बरामद दस्तावेजों के अवलोकन व NCRP पोर्टल से मिलान पर पाया गया कि इंडियन ओवरसीज बैंक (खाता सं० 384201000001573), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (खाता सं० 611502010023152), इंडियन ओवरसीज बैंक (खाता सं० 070901000035697), बैंक ऑफ बड़ौदा (खाता सं० 27818100018602) तथा इंडियन ओवरसीज बैंक (खाता सं० 384201000001639) का प्रयोग ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात व चंडीगढ़ जैसे राज्यों में लोन फ्रॉड, डिलीवरी फ्रॉड व यूपीआई धोखाधड़ी के माध्यम से लाखों रुपये की साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त करने में किया गया। इस प्रकार नीतीश कुमार के पास से बरामद कुल 08 बैंक खाता विवरण दस्तावेज अवलोकन व NCRP पोर्टल से मिलान पर कुल 3,97,477 रूपये के साइबर फ्राड़ का विवरण पाया गया है।
*आधार कार्ड धांधली:* 
बरामद आधार कार्ड पर फोटो नीतीश कुमार की लगी है, परंतु नाम 'अरुण सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह, निवासी दुल्हीपुर मुगलसराय, चन्दौली' अंकित है।
*2- अमन शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, निवासी सकलडीहा कोट, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र करीब 27 वर्ष)।*
*बरामदगी:*
01 Redmi स्मार्ट मोबाइल फोन, 05 पासबुक, 01 चेकबुक (बैंक ऑफ महाराष्ट्र), 06 डेबिट कार्ड, 06 सिम कार्ड (05 Airtel व 01 Jio), ₹250/- नगद तथा 01 कूटरचित आधार कार्ड।
*खाता एवं NCRP विवरण:* 
इसके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (खाता सं० 84340100005106) का NCRP पोर्टल से मिलान करने पर गाजीपुर (यूपी), तमिलनाडु व कर्नाटक में दर्ज लोन फ्रॉड, फ्रेंचाइजी फ्रॉड व यूपीआई फ्रॉड की कुल 08 शिकायतों (लगभग ₹2.52 लाख की ठगी) से संबंध पाया गया। इसके अलावा इंडियन बैंक (खाता सं० 8077989212) एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र (खाता सं० 60577137963) भी विभिन्न साइबर शिकायतों में प्रयुक्त पाए गए हैं। इस प्रकार अमन शर्मा के पास से बरामद कुल 05 बैंक खाता विवरण व चेक बुक दस्तावेज अवलोकन व NCRP पोर्टल से मिलान पर कुल 3,23,248 रूपये के साइबर फ्राड़ का विवरण पाया गया है।
*आधार कार्ड धांधली:* 
बरामद आधार कार्ड पर फोटो अमन शर्मा की लगी है, परंतु नाम 'नित्यानंद सिंह पुत्र कृष्णदेव बहादुर सिंह, निवासी नई बस्ती मुगलसराय, चन्दौली' अंकित है।
*पूछताछ विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे पहचान छिपाने व पुलिस से बचने के उद्देश्य से स्थानीय पते के कूटरचित (एडिटेड) आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे।
अभियुक्त अमन शर्मा क्षेत्र में घूम-घूमकर भोले-भाले लोगों तथा स्वयं के नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था और उनके पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड व सिम कार्ड एकत्र करता था। नीतीश कुमार इन खातों व बैंकिंग सामग्री को अमन शर्मा से प्राप्त कर बिहार (नवादा) निवासी *सोनू सिंह पुत्र अज्ञात* (निवासी ग्राम बलियारी, थाना वारिस अलीगंज, जनपद नवादा, बिहार) को उपलब्ध कराता था, जहाँ से इस देशव्यापी साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित किया जाता था।
*पूर्व की घटना-*
यह गिरोह विभिन्न राज्यों के नागरिकों को बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने, Meesho डिलीवरी पार्सल भुगतान, फेसबुक विज्ञापनों, पार्ट-टाइम जॉब व निवेश का झांसा देकर देशव्यापी स्तर पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी कर रहा था। बरामद किए गए म्यूल खातों में अब तक तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश सहित देश भर की दर्जनों NCRP शिकायतों की ठगी राशि का लेन-देन पाया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:*
1. नीतीश कुमार पुत्र कृष्णदेव प्रसाद, निवासी ग्राम मीर चक, थाना वारिस अलीगंज, जनपद नवादा, राज्य बिहार (उम्र करीब 30 वर्ष)।
2. अमन शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, निवासी सकलडीहा कोट, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली (उम्र करीब 27 वर्ष)।
*(नोट: गिरोह के अन्य सह-अभियुक्त सोनू सिंह निवासी बिहार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।)*
*पंजीकृत अभियोग:*
• मु0अ0सं0: 0496/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 339, 3(5) BNS एवं धारा 66D IT Act, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1.नि0 गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 अभिषेक शुक्ला- साइबर सेल, जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 राजीव मल्ल- व्हीकल सीजर प्रकोष्ठ जनपद चन्दौली
4.उ0नि0 अमित सिंह - सह प्रभारी, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अलीनगर
5.हे0का0 पवन कुमार यादव – साइबर सेल, जनपद चन्दौली
6.का0 संतोष यादव साइबर सेल जनपद चन्दौली।
7.का0 अनिल प्रजापति साइबर सेल जनपद चन्दौली।
8.का0 अली अहमद – साइबर हेल्प डेस्क थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली
9.का0 गणेश तिवारी सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर डेहरी में निकली तिरंगा रैली। डेहरी में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल से शुरू होकर एनीकाट होते हुए पुनः अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। सभी सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्ड शामिल हुए। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया।
    3
    वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर डेहरी में निकली तिरंगा रैली।
डेहरी में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल  से शुरू होकर एनीकाट 
होते हुए पुनः  अनुमंडल अस्पताल  पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। सभी सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्ड शामिल हुए। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    6 hrs ago
  • सावन मास में सभी श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि मनाकर महादेव की पूजा अर्चना की । सावन के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने यथा शक्ति यथा भक्ति अनुसार महादेव की सच्ची मन के भावनात्मक विचार से शिवलिंग की पूजा कर शिवरात्रि मनाईं हर हर महादेव 🙏।
    1
    सावन मास में सभी श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि मनाकर महादेव की पूजा अर्चना की ।
सावन के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने यथा शक्ति यथा भक्ति अनुसार महादेव की सच्ची मन के भावनात्मक विचार से शिवलिंग की पूजा कर शिवरात्रि मनाईं हर हर महादेव 🙏।
    user_प्रेमचंद
    प्रेमचंद
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चंदौली के सकलडीहा तहसील लेखपालों ने किया बैठक लेखपालों जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह तहसील अध्यक्षअरुण अवस्थी
    1
    चंदौली के सकलडीहा तहसील लेखपालों ने किया बैठक  लेखपालों जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह तहसील अध्यक्षअरुण अवस्थी
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह की निकली हवा, अब शराब ठेके पर भी बिकने लगा गांजा... शराब ठेका के अंदर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल। वाराणसी : ऑपरेशन चक्रव्यूह की निकली हवा, अब शराब ठेके पर भी बिकने लगा गांजा... शराब ठेका के अंदर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल। स्थानीय प्रसासन के मिलीभगत से खूब फल-फुल रहा नशे का अवैध गोरख धंधा। लंका थाना क्षेत्र के छित्तुपुर में अंग्रेजी शराब ठेके के अंदर अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
    1
    ऑपरेशन चक्रव्यूह की निकली हवा, अब शराब ठेके पर भी बिकने लगा गांजा...

शराब ठेका के अंदर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल।

वाराणसी :
ऑपरेशन चक्रव्यूह की निकली हवा, अब शराब ठेके पर भी बिकने लगा गांजा...
शराब ठेका के अंदर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल।
स्थानीय प्रसासन के मिलीभगत से खूब फल-फुल रहा नशे का अवैध गोरख धंधा।
लंका थाना क्षेत्र के छित्तुपुर में अंग्रेजी शराब ठेके के अंदर अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चंदौली सकलडीहा के कुछमन रेलवे ओवरब्रिज को लेकर अजय कुमार एडवोकेट ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली सकलडीहा के कुछमन रेलवे ओवरब्रिज को लेकर अजय कुमार एडवोकेट ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन आज एक बार फिर बड़ा हो गया। रांची में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, CBI जांच और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं। इस वीडियो में जानिए— • छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं? • JPSC-JSSC विवाद क्या है? • छात्रों की मुख्य मांग क्या है? • सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए? • CBI जांच पर सरकार और छात्रों में विवाद क्यों है? • आज रांची में क्या हुआ? • लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का पूरा मामला • पूर्व JPSC चेयरमैन की गिरफ्तारी और JPSC सदस्यों के इस्तीफे का क्या मामला है? वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। #JharkhandProtest #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन आज एक बार फिर बड़ा हो गया। रांची में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, CBI जांच और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं। इस वीडियो में जानिए— • छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं? • JPSC-JSSC विवाद क्या है? • छात्रों की मुख्य मांग क्या है? • सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए? • CBI जांच पर सरकार और छात्रों में विवाद क्यों है? • आज रांची में क्या हुआ? • लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का पूरा मामला • पूर्व JPSC चेयरमैन की गिरफ्तारी और JPSC सदस्यों के इस्तीफे का क्या मामला है? वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। #JharkhandProtest #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi
    1
    झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन आज एक बार फिर बड़ा हो गया। रांची में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, CBI जांच और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं।
इस वीडियो में जानिए— • छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं? • JPSC-JSSC विवाद क्या है? • छात्रों की मुख्य मांग क्या है? • सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए? • CBI जांच पर सरकार और छात्रों में विवाद क्यों है? • आज रांची में क्या हुआ? • लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का पूरा मामला • पूर्व JPSC चेयरमैन की गिरफ्तारी और JPSC सदस्यों के इस्तीफे का क्या मामला है?
वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
#JharkhandProtest #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन आज एक बार फिर बड़ा हो गया। रांची में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, CBI जांच और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं।
इस वीडियो में जानिए— • छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं? • JPSC-JSSC विवाद क्या है? • छात्रों की मुख्य मांग क्या है? • सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए? • CBI जांच पर सरकार और छात्रों में विवाद क्यों है? • आज रांची में क्या हुआ? • लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का पूरा मामला • पूर्व JPSC चेयरमैन की गिरफ्तारी और JPSC सदस्यों के इस्तीफे का क्या मामला है?
वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
#JharkhandProtest #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.