जिला दमोह *थाना बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम पिपरौधा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।* दिनांक 07.09.2026 को थाना बटियागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरौधा में पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी रश्मि को मायके से विदा न करने की बात पर से ससुर रमेश रैकवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आई प्रार्थिया गंगा रैकवार पर भी आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गले पर कुल्हाड़ी से घातक वार किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बटियागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज कर धारा 103(1), 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतारसी के दौरान आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को ग्राम बक्सवाहा बस स्टैंड (जिला छतरपुर) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: रामप्रसाद उर्फ गोठल पिता लूले रैकवार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम लिड़ाई बम्होरी, थाना बटियागढ़, जिला दमोह सराहनीय भूमिका उक्त अंधे कत्ल के आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर पकड़ने में थाना प्रभारी बटियागढ़ निरीक्षक रजनी शुक्ला, थाना बटियागढ़ एवं चौकी केरबना के समस्त स्टाफ की सराहनीय व उल्लेखनीय भूमिका रही।

- दमोह*बांदकपुर में ओवरलोड ई-रिक्शा हुआ अनियंत्रित, चलते-चलते पलटा वाहन*1
- बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं ,दमोह. बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं की पोल खोल हुई नजर आती है आखिर नगर पालिका के द्वारा रखरखाव पर ध्यान दिया गया होता तो ऐसी स्थिति बरसात में निर्मित नहीं होती दमोह में हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हुआ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया1
- दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में1
- रैपुरा _ग्राम बघवार कला में 7 दिवसीय रामधुन कार्यक्रम प्रारंभ1
- पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।2
- पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू दमोह। वन परिक्षेत्र तेजगढ़ की बीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नाले में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नाले में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।1
- हटा हटा पुलिस की कार्रवाई: 3 किलो 980 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार2
- कुछ चंद्र पल में नल का रूप ले लिया हटा यह हटा की सड़क है जहां बारिश के कारण तहसील हटा का मामला है1