logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगापुर में नौकरी का जैसा देखकर लूट 15 लख रुपए डूंगरपुर निवासी विदेश में काम करवाने के बहाने से लूट 15 लाख रुपए आरोपी निवास सिंगापुर में मीडिया वारदात को अंजाम मर्डर निवासी बता रहे हैं पुलिस ने किया गिरफ्तार

6 hrs ago
user_Nand lal Labana
Nand lal Labana
Dhariawad, Pratapgarh•
6 hrs ago

सिंगापुर में नौकरी का जैसा देखकर लूट 15 लख रुपए डूंगरपुर निवासी विदेश में काम करवाने के बहाने से लूट 15 लाख रुपए आरोपी निवास सिंगापुर में मीडिया वारदात को अंजाम मर्डर निवासी बता रहे हैं पुलिस ने किया गिरफ्तार

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • श्री कृष्ण धाम मुंगाना टांडा से गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए लोग श्री राधे कृष्णा मंदिर लबाना समाज मुंगाना की और से गणपति विसर्जन हुआ लोगों की गर्मी की वजह शाम 5:00 बजे शोभा यात्रा निकाली गई
    1
    श्री कृष्ण धाम मुंगाना टांडा से गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए लोग
श्री राधे कृष्णा मंदिर लबाना समाज मुंगाना की और से गणपति विसर्जन हुआ लोगों की गर्मी की वजह शाम 5:00 बजे शोभा यात्रा निकाली गई
    user_Nand lal Labana
    Nand lal Labana
    Dhariawad, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई, अगले बरस जल्दी वापस आने का न्योता घाटोल - खमेरा सहित उदाजी का गढ़ा, नाथूखेड़ी, भगोरो का खेड़ा, बलोतो का खेड़ा और मुन्द्रिपाड़ा में गणेशोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-ढमाकों और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए। दोपहर बाद शुरू हुई शोभायात्रा गांव की गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने गणपति बप्पा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा खमेरा तालाब पहुंचने पर पंडित विश्वास पंड्या और पंडित जितेंद्र पंड्या के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे पहुंचे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में युवा मंडल अध्यक्ष अनिल पंचाल, हितेश बुनकर, भैयालाल भोई, प्रवीण पंचाल, हितेष कलाल, मुकेश पंचाल, विनोद बुनकर, चंद्रवीर सिंह, हंसराज बुनकर, सुनील पंचाल, मांगीलाल कलाल, मिलन बुनकर सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
    4
    भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई, अगले बरस जल्दी वापस आने का न्योता 
घाटोल - खमेरा सहित उदाजी का गढ़ा, नाथूखेड़ी, भगोरो का खेड़ा, बलोतो का खेड़ा और मुन्द्रिपाड़ा में गणेशोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-ढमाकों और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए।
दोपहर बाद शुरू हुई शोभायात्रा गांव की गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने गणपति बप्पा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा खमेरा तालाब पहुंचने पर पंडित विश्वास पंड्या और पंडित जितेंद्र पंड्या के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे पहुंचे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में युवा मंडल अध्यक्ष अनिल पंचाल, हितेश बुनकर, भैयालाल भोई, प्रवीण पंचाल, हितेष कलाल, मुकेश पंचाल, विनोद बुनकर, चंद्रवीर सिंह, हंसराज बुनकर, सुनील पंचाल, मांगीलाल कलाल, मिलन बुनकर सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
    user_Dilip Kumar
    Dilip Kumar
    न्यूज़ रिपोर्टर घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। आज कथा में रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग हुआ। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध, वासुदेव-देवकी को कारागृह से मुक्त कराने तथा महाराज उग्रसेन का राजतिलक करने की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूम उठे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। 🙏🚩 📍 स्थान — ग्राम बरोठा 🎙️ कथा वाचक — कमलेश जी शास्त्री, डोराना 📖 श्रीमद्भागवत कथा — छठा दिवस
    3
    ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान 
ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया।
आज कथा में रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग हुआ। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध, वासुदेव-देवकी को कारागृह से मुक्त कराने तथा महाराज उग्रसेन का राजतिलक करने की कथा सुनाई गई।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूम उठे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। 🙏🚩
📍 स्थान — ग्राम बरोठा
🎙️ कथा वाचक — कमलेश जी शास्त्री, डोराना
📖 श्रीमद्भागवत कथा — छठा दिवस
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्वों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब 10 क्विंटल गुलाल व 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर हुआ चिकारड़ा, इत्र की फुहारों ने दी गर्मी से राहत — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति चौक से दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे, अश्व दल और विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। खटीक बस्ती के गणपति जी सहित पिकअप में दो दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाएं भी जुलूस में शामिल रहीं। एक दर्जन से अधिक अश्वों ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। गुलाल-पुष्प वर्षा से रंगीन हुआ माहौल शोभायात्रा में मुंह से आग उगलने वाले खेल ने रोमांच बढ़ाया। तोप से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गईं। करीब 10 क्विंटल गुलाल और 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सड़कें और वातावरण रंगीन हो गया। बस स्टैंड पर महिला-पुरुषों और बच्चों ने बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पांच स्थानों पर मटकी फोड़ी गई, जिनमें दोनों बस स्टैंड प्रमुख रहे। इत्र की कृत्रिम बारिश भी आकर्षण का केंद्र रही। चारों ओर खुशबू फैल गई, वहीं पानी की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर गणपति जी को भावभीनी विदाई दी। भीड़ के बीच एंबुलेंस को दिया रास्ता हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद रहे। कार्यकर्ताओं ने शांति एवं यातायात व्यवस्था संभालते हुए निंबाहेड़ा और उदयपुर की ओर से आने वाली एंबुलेंस को भी भीड़ के बीच से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया। आपातकालीन सेवा को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस को तत्काल मार्ग दिलाना कार्यकर्ताओं की सजगता और अनुशासन का उल्लेखनीय परिचय रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडपिया एसएचओ रविंद्र सेन तथा चिकारड़ा चौकी प्रभारी कालूसिंह जाब्ते के साथ तैनात रहे। यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट रूट से निकाला गया। काबरा डैम पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे शाम 5 बजे शोभायात्रा काबरा डैम की ओर रवाना हुई। डैम में पानी नहीं होने के कारण कृत्रिम व्यवस्था की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद गणपति जी का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व शुक्रवार रात गरबा, भव्य आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं के विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कार तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर एवं निर्मल लखारा ने ग्रामीणों, कलाकारों, बच्चों, अधिकारियों, अतिथियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
    4
    गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्वों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

10 क्विंटल गुलाल व 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर हुआ चिकारड़ा, इत्र की फुहारों ने दी गर्मी से राहत
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा, अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति चौक से दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे, अश्व दल और विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। खटीक बस्ती के गणपति जी सहित पिकअप में दो दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाएं भी जुलूस में शामिल रहीं। एक दर्जन से अधिक अश्वों ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
गुलाल-पुष्प वर्षा से रंगीन हुआ माहौल
शोभायात्रा में मुंह से आग उगलने वाले खेल ने रोमांच बढ़ाया। तोप से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गईं। करीब 10 क्विंटल गुलाल और 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सड़कें और वातावरण रंगीन हो गया। बस स्टैंड पर महिला-पुरुषों और बच्चों ने बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पांच स्थानों पर मटकी फोड़ी गई, जिनमें दोनों बस स्टैंड प्रमुख रहे।
इत्र की कृत्रिम बारिश भी आकर्षण का केंद्र रही। चारों ओर खुशबू फैल गई, वहीं पानी की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर गणपति जी को भावभीनी विदाई दी।
भीड़ के बीच एंबुलेंस को दिया रास्ता
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद रहे। कार्यकर्ताओं ने शांति एवं यातायात व्यवस्था संभालते हुए निंबाहेड़ा और उदयपुर की ओर से आने वाली एंबुलेंस को भी भीड़ के बीच से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया। आपातकालीन सेवा को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस को तत्काल मार्ग दिलाना कार्यकर्ताओं की सजगता और अनुशासन का उल्लेखनीय परिचय रहा।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडपिया एसएचओ रविंद्र सेन तथा चिकारड़ा चौकी प्रभारी कालूसिंह जाब्ते के साथ तैनात रहे। यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट रूट से निकाला गया।
काबरा डैम पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
शाम 5 बजे शोभायात्रा काबरा डैम की ओर रवाना हुई। डैम में पानी नहीं होने के कारण कृत्रिम व्यवस्था की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद गणपति जी का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
इससे पूर्व शुक्रवार रात गरबा, भव्य आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं के विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कार तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर एवं निर्मल लखारा ने ग्रामीणों, कलाकारों, बच्चों, अधिकारियों, अतिथियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा आसपुर में आदिनाथ दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को तपस्वियों का भव्य जुलूस निकाला गया । आसपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओ ने भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक, केशरपूजा पंचामृत अभिषेक, शान्तिधारा के साथ नित्य दिन की तरह आदीनाथ पूजा, दश लक्षणी पूजा सोलह कारण पूजा, पंचमेरू पूजा, नमीताथ पूजा की पुजा व विविध तरह की पुजाएं की गई। पूजा के बाद इन भगवान को अध्यं चढ़ाये गये । बाद शाम को दस लक्षणी उपवास के तपस्वियों निखिल पुत्र प्रकाश चंदावत,सीमा पत्नी कांतिलाल जैन एवं मनीष पुत्र मणिलाल चंदावत का मंदिर प्रांगण से बग्घियों में सवार कर वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा बैंड बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तपस्वी के घर पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के जयकारों से वातावरण को धर्ममई बना दिया । वहीं गरबो की धुन पर युवक युवतिया नाचते थिरकते गरबा डाँस कर रहे थे । रास्ते में तपस्वीयो का ग्रामीणों द्वारा बहुमान किया गया । शनिवार को तीनों तपस्वियों का पारणा करवाया जाएगा।इस अवसर पर इस अवसर पर मणिलाल जैन,नरेंद्र जैन,लक्ष्मीचंद जैन,केसरीमल रामा,सुशील जैन,महावीर जैन ,प्रकाश नागदा,अनिल जैन , कारूलाल जैन,रमेश जैन सहित जैन समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।
    1
    तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा 
तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा 
आसपुर में आदिनाथ दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को तपस्वियों का भव्य जुलूस निकाला गया । 
आसपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओ ने भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक, केशरपूजा पंचामृत अभिषेक, शान्तिधारा के साथ नित्य दिन की तरह आदीनाथ पूजा, दश लक्षणी पूजा सोलह कारण पूजा, पंचमेरू पूजा, नमीताथ पूजा की पुजा व विविध तरह की पुजाएं की गई। पूजा के बाद इन भगवान को अध्यं चढ़ाये गये । बाद शाम को दस लक्षणी उपवास के तपस्वियों निखिल पुत्र प्रकाश चंदावत,सीमा पत्नी कांतिलाल जैन एवं मनीष पुत्र मणिलाल चंदावत का मंदिर प्रांगण से बग्घियों में सवार कर वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा बैंड बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तपस्वी के घर पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के जयकारों से वातावरण को धर्ममई बना दिया । वहीं गरबो की धुन पर युवक युवतिया नाचते थिरकते गरबा डाँस कर रहे थे । रास्ते में तपस्वीयो का ग्रामीणों द्वारा बहुमान किया गया । शनिवार को तीनों तपस्वियों का पारणा करवाया जाएगा।इस अवसर पर इस अवसर पर मणिलाल जैन,नरेंद्र जैन,लक्ष्मीचंद जैन,केसरीमल रामा,सुशील जैन,महावीर जैन ,प्रकाश नागदा,अनिल जैन , कारूलाल जैन,रमेश जैन सहित जैन समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले का गणपति विसर्जन किया गया उसमें गांव वाले और पूरे खटीक मोहल्ले के यात्रीगण निषेचन करने गए थे
    3
    संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले का गणपति विसर्जन किया गया उसमें गांव वाले और पूरे खटीक मोहल्ले के यात्रीगण निषेचन करने गए थे
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गणेश उत्सव की धूम छोटी सादड़ी यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज भव्य अन्नकूट का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना नगर अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित उनके साथी गण मौजूद रहे भक्त जनों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया
    4
    यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गणेश उत्सव की धूम 
छोटी सादड़ी यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज भव्य अन्नकूट का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना नगर अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित उनके साथी गण मौजूद रहे भक्त जनों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आज गणपति विसर्जन करने वाले जाते हुए अपनी सभ्यता के अनुसार हमारे गांव के विष्णु समाज के लोगों द्वारा गणपति विसर्जन करने के लिए जाते हुए अनुशासन परंपरा रीति रिवाज के अनुसार गणपति का हुआ विसर्जन बड़े-बूढ़े लोक लोक अनुशासन में मान सम्मान के अनुसार गणपति जी को विसर्जन करने जाते हुए लोग
    1
    आज गणपति विसर्जन करने वाले जाते हुए अपनी सभ्यता के अनुसार
हमारे गांव के विष्णु समाज के लोगों द्वारा गणपति विसर्जन करने के लिए जाते हुए अनुशासन परंपरा रीति रिवाज के अनुसार गणपति का हुआ विसर्जन बड़े-बूढ़े लोक लोक अनुशासन में मान सम्मान के अनुसार गणपति जी को विसर्जन करने जाते हुए लोग
    user_Nand lal Labana
    Nand lal Labana
    Dhariawad, Pratapgarh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.