बेखौफ चोरों ने बाजार में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, तीसरी बार वारदात से दहशत मेजा, प्रयागराज। मेजा कोतवाली क्षेत्र के मेजारोड बाजार में बेखौफ चोरों ने फिर ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रयागराज–मिर्जापुर राजमार्ग के बगल स्थित दुकान में हुई इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार ग्राम पांती निवासी राहुल वर्मा पुत्र रमेश सेठ ने मेजारोड में मुख्य मार्ग किनारे ‘आरबी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान खोल रखी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम पुराने चांदी के आभूषण पार कर दिए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक इसी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं मेजा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी पर मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की किया है।

- मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा क्षेत्र के सोरांव गांव से रेलवे स्टेशन मार्ग पर बकचूंदा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से आवागमन बाधित था। पुलिया के धंसने से सड़क पर भारी भरकम गड्ढा बन गया था, जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बरसात के दिनों में पुलिया छोटी पड़ जाने से पानी ऊपर से बहता था, जिससे सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने बड़ी पुलिया निर्माण के लिए आदेश पारित कर दिया है। ठेकेदार पुष्कर तिवारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुलिया बनने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।1
- प्रयागराज जिले के घूरपुर में माँ काली पूजा का भव्य आयोजन श्रध्दा और उत्साह से गूंजा पूरा क्षेत्र घूरपुर कस्बे में आस्था श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब रेलवे फाटक के समीप स्थित मां काली (डिहवारी माई) के चौरा पर वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थल पर उमड़ने लगी। मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और मनमोहक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने मां काली के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मां डिहवारी माई की कृपा से क्षेत्र में सदैव शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है। यह पूजा वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन है, जो ग्रामवासियों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस वर्ष भी घूरपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में सहभागिता निभाई। स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का माध्यम भी है। डिहवारी माई की पूजा ने एक बार फिर घूरपुर क्षेत्र को श्रद्धा उत्साह और सामूहिक सौहार्द की भावना से सराबोर कर दिया।2
- जसरा,प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र में सोमवार का दिन जसरा के लिए केवल एक कार्यशाला का दिन नहीं था, बल्कि शिक्षा परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम था। ब्लॉक संसाधन केंद्र घूरपुर में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकरण, जनप्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक जब एक साथ जुटे तो वातावरण संकल्प, प्रतिबद्धता और परिवर्तन की ऊर्जा से भर उठा। इस एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने पर गंभीर मंथन हुआ। गांव के विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, डिजिटल संसाधनों के प्रयोग, स्मार्ट क्लास व्यवस्था और लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। डीबीटी योजना के तहत प्रति छात्र बारह सौ रुपये की सहायता और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को ऊर्जा प्रदान की। चाहे ग्रामीण क्षेत्र का छोटा कार्यक्रम हो या बड़े स्तर का आयोजन, डॉ. वाचस्पति की सक्रिय मौजूदगी अक्सर जनता के बीच देखने को मिलती है। क्षेत्र की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को लेकर उनकी निरंतर भागीदारी जनता के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाती है। मंच से उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांव का विद्यालय मजबूत होगा तो समाज सशक्त होगा और यही भविष्य निर्माण की असली नींव है। जसरा ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह ने भी ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे विद्यालयों को केवल सरकारी दायित्व न समझें, बल्कि अपने गांव की प्रतिष्ठा और बच्चों के भविष्य से जुड़ा दायित्व मानें। उन्होंने कहा कि जब पंचायत और समाज मिलकर विद्यालयों की जिम्मेदारी उठाएंगे, तब शिक्षा की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला व खंड स्तर के अधिकारी भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे। अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पारदर्शिता, नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज यदि एकजुट होकर कार्य करें तो विद्यालयों की तस्वीर पूरी तरह बदली जा सकती है। सभागार में मौजूद प्रतिनिधियों के चेहरों पर बदलाव का संकल्प साफ दिखाई दे रहा था। हर शब्द में गंभीरता थी, हर चर्चा में भविष्य की चिंता थी और हर निर्णय में दृढ़ता झलक रही थी। अंत में सभी ने यह प्रण लिया कि गांव का कोई भी विद्यालय उपेक्षित नहीं रहेगा, हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाएगा और प्रत्येक पंचायत अपने विद्यालय को आदर्श बनाने की दिशा में काम करेगी। जसरा की धरती से उठी यह आवाज अब गांव-गांव तक पहुंचेगी। संकेत साफ है — शिक्षा अब औपचारिकता नहीं, प्राथमिकता बनेगी। और जब प्राथमिकता बदलेगी, तब तस्वीर भी बदलेगी।3
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043592
- Post by Adarsh Kesharwani1
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित बड़गांव मार्ग का चौड़ी करण कराया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार हैं बेखबर1
- यह प्रयागराज से मिर्जापुर सम्पर्क मार्ग बेंदो से दिघिया पनासा पुल पर मरम्मत की आवश्यकता है1
- बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सनौरी स्थित रामलीला मैदान, छतहरा में 24 से 28 फरवरी तक भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक कथा का वाचन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका शाकाम्भरी द्विवेदी ने आज सोमवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास जानकारी दी है।1