उत्तरकाशी नौगांव पुलिस बैरियर पर अवैध स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार। अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है.
उत्तरकाशी नौगांव पुलिस बैरियर पर अवैध स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार। अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे
तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के
विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है.
- महिला शक्ति वंदन बिल पारित ना होने पर बीजेपी हुई मुखर, महिला मोर्चा निकालेगी जनाक्रोश रैली1
- Post by Rajkumar freelance reporter1
- हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मां मनसा देवी मार्ग और अपर रोड का खुद निरीक्षण किया और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सड़क और फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टिकट घर के आसपास से दुकानों को मौके पर हटाया गया और दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएं। साथ ही, सीवरेज कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। 👉 आपकी क्या राय है? क्या धार्मिक स्थलों पर सख्ती जरूरी है? कमेंट में जरूर बताएं और पोस्ट शेयर करें!1
- Dehradun एक युवक पर हिन्दू रक्षा दल ने लगाए लव जिहाद के आरोप पुलिस कर रही मामले की छान बीन1
- The Aman Times ✨ जय बद्री विशाल ✨ आज पावन अवसर पर भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने धाम में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। 🙏 हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योति के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 📍 चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही भक्तों में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।1
- *कोतवाली ज्वालापुर* *जमीनी विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का किया खुलासा* *कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने दिखाया अपनी कार्यकुशलता का जोहर* *कथित हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी निकले सुपारी किलर, दोनों गिरफ्तार* *मृतक की पत्नी ने करायी थी गुमशुदगी दर्ज, दो दिन बाद रानीपुर झाल में मिला था शव* *भाई ने मृतक को तोहफे में दी थी जमीन, नाराज दामाद ने दे दी जान से मारने की सुपारी* *हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद, फरार मामा-भांजे की तलाश में जुटी पुलिस* *पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी-* दिनांक 17/04/2026 को ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमसुदगी क्रमांक 17/26 पंजीकृत किया गया। *झाल पर मिली लाश-* गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। दिनांक 19.4.26 को गुमशुदा रवि चौहान उपरोक्त का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। *खुलासे के लिए कसरत-* मृतक को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है। *पूछताछ में खुले राज-* मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया । *जमीनी विवाद आया सामने-* अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी। *दोनों सुपारी कीलर गिरफ्तार-* पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/- बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। *मामा-भांजे की तलाश जारी-* मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *पकड़े गए आरोपी-* 1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष 2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष *आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास -* 1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर 2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम 3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर 4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर 5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली रानीपुर 6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद 7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद 8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस *पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह 2.व0उ0नि0 हर्ष अरोड़ा 3.उ0नि0 समीप पांडे 4.उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 5.उ0नि0 मनीष भंडारी 6.अपर उ0नि0राकेश सिंह 7.हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र 8.कांस्टेबल नवीन क्षेत्री 9.का0 संदीप *सीआईयू टीम-* 1. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट 2. कांस्टेबल वसीम1
- प्रशासन द्वारा जिले में चार धाम यात्रा का संचालन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जनपद के दोनों धामों में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं।सभी श्रद्धालुओं को सुलभता और सुगमता से धामों में दर्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वस्थ, सुरक्षा, पेयजल व वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों का पर्वतीय एवं धार्मिक पर्यटन से गहरा संबंध है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और इकोसिस्टम भी है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए संदेशों के अनुरूप चारधाम यात्रा में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धामों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री के समुचित निस्तारण हेतु दुकानों पर क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से पर्यटक अपना प्लास्टिक वेस्ट जमा कर निर्धारित धनराशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से यह भी अपेक्षा की है कि वे धार्मिक स्थलों की गरिमा को बनाए रखे में सहयोग करे तथा देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं अनुकूल मौसम का आनंद लेते हुए अपने साथवालों को भी देवभूमि आने हेतु प्रोत्साहित करे। Byte - प्रशांत आर्य. डीएम.4
- चारधाम यात्रा के दृश्टिगत टिहरी पुलिस ने अतिथि देवो भव” की भावना के साथ चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन, यात्रा सुरक्षा पर किया जागरूक1
- Post by Rajkumar freelance reporter1