logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जवाहर नवोदय और  अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान जवाहर नवोदय और  अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान रमेश दूबे शिक्षा क्षेत्र पौली में सोमवार को पौली स्थित नवोदय एलिमेंट्री स्कूल के कैम्पस में नवोदय एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अभिभावकों एवं अध्यापकों ने माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए खुशियों का इजहार करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर उपस्थित नवोदय एलिमेंट्री के प्रबंधक मुकेश सर ने बताया की कड़ी मेहनत और लगन के साथ निष्ठा पूर्वक किया गया कार्य सफलता का प्रतीक होता है नवोदय विद्यालय एवं मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेकर अपने उज्वल भविष्य के साथ ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की मोहताज नही होती है। उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के लिए श्रम कार्ड धारक ही प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते थे जिसमें पूरे क्षेत्र के नंदनी शिवांगी, मुस्कान अयान, शिवांश यादव,गौरव, राजकुमार अभय, नंदनी का चयन हुआ है जिनका मण्डल स्तरीय अटल आवासीय स्कूल में दाखिला  पाकर अपने क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रौशन किया। इस मौके पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाले मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह,भुवनेश मणी त्रिपाठी,सर्वेश, महेंद्र, आकृति, संध्या, संजना, निकहत सहित अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Ramesh Dubey
Ramesh Dubey
पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
1 day ago
ef6de8a3-f723-49f6-bdb2-8997ede9afa8

जवाहर नवोदय और  अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान जवाहर नवोदय और  अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान रमेश दूबे शिक्षा क्षेत्र पौली में सोमवार को पौली स्थित नवोदय एलिमेंट्री स्कूल के कैम्पस में नवोदय एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अभिभावकों एवं अध्यापकों ने माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए खुशियों का इजहार करते हुये उनका उत्साहवर्धन

4eaab81e-392e-48e6-a4bc-c9551a91e46a

किया। मौके पर उपस्थित नवोदय एलिमेंट्री के प्रबंधक मुकेश सर ने बताया की कड़ी मेहनत और लगन के साथ निष्ठा पूर्वक किया गया कार्य सफलता का प्रतीक होता है नवोदय विद्यालय एवं मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेकर अपने उज्वल भविष्य के साथ ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की मोहताज नही होती है। उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के लिए श्रम कार्ड धारक ही प्रवेश

cdc0985f-d22a-4934-a335-45eee65526b7

परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते थे जिसमें पूरे क्षेत्र के नंदनी शिवांगी, मुस्कान अयान, शिवांश यादव,गौरव, राजकुमार अभय, नंदनी का चयन हुआ है जिनका मण्डल स्तरीय अटल आवासीय स्कूल में दाखिला  पाकर अपने क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रौशन किया। इस मौके पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाले मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह,भुवनेश मणी त्रिपाठी,सर्वेश, महेंद्र, आकृति, संध्या, संजना, निकहत सहित अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न इकाइयों की साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन और सराहनीय कार्य के लिए दो ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र पर महिला संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता और निर्धारित एसओपी के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बल देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न इकाइयों की साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन और सराहनीय कार्य के लिए दो ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र पर महिला संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता और निर्धारित एसओपी के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बल देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।" अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई। चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे। "यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है" उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। मुख्य बिंदु: स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती। प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय। मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी। प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई। फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।"
अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास
भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई।
चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे।
"यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है"
उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है।
मुख्य बिंदु:
स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती।
प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय।
मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी।
प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई।
फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Babluraj Babluraj
    1
    Post by Babluraj Babluraj
    user_Babluraj Babluraj
    Babluraj Babluraj
    Basti, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अपने भाषण में सीएम योगी ने पत्रकारिता पर बोलते हुए पत्रकारों का नैतिक धर्म दिलाया याद कहा कि ये समाज के आईने हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
    1
    अपने भाषण में सीएम योगी ने पत्रकारिता पर बोलते हुए पत्रकारों का नैतिक धर्म दिलाया याद कहा कि ये समाज के आईने हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर | राजघाट पुल मरम्मत अपडेट गोरखपुर के राजघाट पुल पर मरम्मत का काम तेज गति से जारी है। नौसड़ की ओर से आने वाली सड़क की एक लेन की रिपेयरिंग पूरी कर ली गई है। अब ट्रैफिक को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर गर्डर की मरम्मत शुरू कर दी गई है। डायवर्जन के कारण पुल के दोनों ओर धीमी गति से ट्रैफिक चल रहा है और लोगों को जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन का कहना है कि काम जल्द पूरा करने की कोशिश जारी है, ताकि यातायात सामान्य हो सके।
    1
    गोरखपुर | राजघाट पुल मरम्मत अपडेट
गोरखपुर के राजघाट पुल पर मरम्मत का काम तेज गति से जारी है। नौसड़ की ओर से आने वाली सड़क की एक लेन की रिपेयरिंग पूरी कर ली गई है। अब ट्रैफिक को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर गर्डर की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
डायवर्जन के कारण पुल के दोनों ओर धीमी गति से ट्रैफिक चल रहा है और लोगों को जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन का कहना है कि काम जल्द पूरा करने की कोशिश जारी है, ताकि यातायात सामान्य हो सके।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • संतकबीरनगर । मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूती मिल सके।
    1
    संतकबीरनगर ।
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूती मिल सके।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जनपद में उत्साह और व्यापक तैयारियां देखने को मिलीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय समय पर कार्यक्रम स्थल के समीप उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नवनिर्मित परियोजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत उद्घाटन कर जनपद को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    जनपद आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जनपद में उत्साह और व्यापक तैयारियां देखने को मिलीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय समय पर कार्यक्रम स्थल के समीप उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नवनिर्मित परियोजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत उद्घाटन कर जनपद को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.