logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत में चले लाठी डंडे तीन घायल, पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र मे कराया भर्ती पिनाहट। थाना पिढोरा क्षेत्र के गांव रीठई में मंगलवार को जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत के बीच चले लाठी डंडे चल गये जिसमे तीन लोग घायल हो गये वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव रीठई निवासी विजय करन पुत्र बंखंडीलाल ने बताया की खेत के बटवारे को लेकर एक माह पुर उनके द्वारा तहसील मे प्रार्थना पत्र दिया गया था वही मांगलवार को गांव के लोग खेत जमीन पर निर्माण करने लगे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो बहस होने लगी तभी गांव के समझाने पर दोनों पक्षों को बिठा के पंचायत की गयी वही पंचायत के दौरान विपक्षियों ने लठी डंडा से हमला बोल दिया हमले मे बनखण्डीलाल पुत्र कुंजीलाल, रामसनेही, रघुनंदन बुरी तरह घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां डॉक्टरों ने घायलों का मेडिकल किया। वही पुलिस मामले मे जांच कर रही है।

2 hrs ago
user_धर्मेंद्र चौहान - अमर उजाला
धर्मेंद्र चौहान - अमर उजाला
Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत में चले लाठी डंडे तीन घायल, पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र मे कराया भर्ती पिनाहट। थाना पिढोरा क्षेत्र के गांव रीठई में मंगलवार को जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत के बीच चले लाठी डंडे चल गये जिसमे तीन लोग घायल हो गये वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव रीठई निवासी विजय करन पुत्र बंखंडीलाल ने बताया की खेत के बटवारे को लेकर एक माह पुर उनके द्वारा तहसील मे प्रार्थना पत्र दिया गया था वही मांगलवार को गांव के लोग खेत जमीन पर निर्माण करने लगे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो बहस होने लगी तभी गांव के समझाने पर दोनों पक्षों को बिठा के पंचायत की गयी वही पंचायत के दौरान विपक्षियों ने लठी डंडा से हमला बोल दिया हमले मे बनखण्डीलाल पुत्र कुंजीलाल, रामसनेही, रघुनंदन बुरी तरह घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां डॉक्टरों ने घायलों का मेडिकल किया। वही पुलिस मामले मे जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा में एटीएम से रुपये निकालते समय लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम में फेविक्विक लगा देते थे जिससे रुपये निकालते समय डेबिट कार्ड फंस जाता था। फिर मदद के बहाने पिन पूछकर पीड़ित को दूसरा कार्ड थमा देते और किसी अन्य एटीएम से उसके कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। आगरा के निवासी बीएसएफ के अधिकारी से ठगी के मामले में जांच कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 153 डेबिट कार्ड, 1.06 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना साउथ दिल्ली के थाना नेब सराय का खानपुर निवासी सोनू कुमार है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि थाना सदर के शमसाबाद रोड स्थित हरिनगर काॅलोनी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट आसिफ खान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अक्तूबर 2025 की शाम घर के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड फंसने पर दो युवकों ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। एक सप्ताह बाद दोबारा रकम निकालने पहुंचे तो कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई।बैंक जाने पर पता चला कि 16.56 लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं। पुलिस टीम ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन एटीएम से रुपये निकाले गए थे, उनकी भी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोपियों के बारे में सुराग मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।सोमवार रात पुलिस को आरोपियों के वारदात की फिराक में आने की जानकारी मिली। फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना सोनू कुमार, मेरठ के गंगानगर थाना के गांव अमेड़ा निवासी वैभव गोयल और मुजफ्फर नगर के थाना मंसूरपुर के गांव पुरा बुढ़ाना निवासी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।सोनू कुमार पर गाजियाबाद, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, वैभव गोयल पर आगरा और हापुड़ में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, लखनऊ, कानपुर नगर, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य राज्यों में लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
    2
    आगरा में एटीएम से रुपये निकालते समय लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम में फेविक्विक लगा देते थे जिससे रुपये निकालते समय डेबिट कार्ड फंस जाता था। फिर मदद के बहाने पिन पूछकर पीड़ित को दूसरा कार्ड थमा देते और किसी अन्य एटीएम से उसके कार्ड से पैसे निकाल लेते थे।
आगरा के निवासी बीएसएफ के अधिकारी से ठगी के मामले में जांच कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 153 डेबिट कार्ड, 1.06 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना साउथ दिल्ली के थाना नेब सराय का खानपुर निवासी सोनू कुमार है।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि थाना सदर के शमसाबाद रोड स्थित हरिनगर काॅलोनी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट आसिफ खान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अक्तूबर 2025 की शाम घर के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड फंसने पर दो युवकों ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। एक सप्ताह बाद दोबारा रकम निकालने पहुंचे तो कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई।बैंक जाने पर पता चला कि 16.56 लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं। पुलिस टीम ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन एटीएम से रुपये निकाले गए थे, उनकी भी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोपियों के बारे में सुराग मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।सोमवार रात पुलिस को आरोपियों के वारदात की फिराक में आने की जानकारी मिली। फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना सोनू कुमार, मेरठ के गंगानगर थाना के गांव अमेड़ा निवासी वैभव गोयल और मुजफ्फर नगर के थाना मंसूरपुर के गांव पुरा बुढ़ाना निवासी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।सोनू कुमार पर गाजियाबाद, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, वैभव गोयल पर आगरा और हापुड़ में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, लखनऊ, कानपुर नगर, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य राज्यों में लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव मंगलवार को बाह पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष नीरज यादव ने शाम 5 बजे बताया कि मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नीरज यादव ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, शर्मण भदौरिया, चंदा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव मंगलवार को बाह पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष नीरज यादव ने शाम 5 बजे बताया कि मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नीरज यादव ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, शर्मण भदौरिया, चंदा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • @yogeshstudioFirozabad फिरोजाबाद के जरौली कलां गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टीनशेड गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ट्रक से अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    @yogeshstudioFirozabad 
फिरोजाबाद के जरौली कलां गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टीनशेड गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ट्रक से 
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Accountant शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ➡️दिनांक 06.03.2026 को थाना फतेहाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिन्नापुरा से हुई लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल ,श्यामू पुत्र नेमीचंद्र व रवीन्द्र पुत्र पप्पू निवासीगण महल बादशाही थाना बमरौली कटारा कमिश्नरेट आगरा को थाना फतेहाबाद पुलिस ,थाना डौकी पुलिस टीम एवं सर्विलांस/एसओजी टीम पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 10/11-03-2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर प्रताप पुरा मोड भरापुर अण्डरपास के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार। ➡️पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। ➡️अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर , 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल ( घटना मे प्रयुक्त) व ग्राम पिन्नापुरा लूट से संबंधित 4 लाख 500 रुपये , मु0अ0सं0174/25 थाना डौकी से संबंधित सफेद एवं पीली धातु के आभुषण बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में *सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद* आगरा द्वारा दी गई बाइट।
    1
    ➡️दिनांक 06.03.2026 को थाना फतेहाबाद क्षेत्रांतर्गत  ग्राम पिन्नापुरा से हुई लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण  वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल ,श्यामू पुत्र नेमीचंद्र व रवीन्द्र पुत्र पप्पू निवासीगण महल बादशाही थाना बमरौली कटारा कमिश्नरेट आगरा  को थाना फतेहाबाद पुलिस ,थाना डौकी पुलिस टीम एवं सर्विलांस/एसओजी टीम पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 10/11-03-2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर  प्रताप पुरा मोड भरापुर अण्डरपास के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार। 
➡️पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल के पैर में गोली लगने से  घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
➡️अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर , 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल ( घटना मे प्रयुक्त) व ग्राम पिन्नापुरा लूट से संबंधित 4 लाख 500 रुपये , मु0अ0सं0174/25 थाना डौकी से संबंधित सफेद एवं पीली धातु के आभुषण  बरामद किया गया। 
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में *सहायक पुलिस आयुक्त  फतेहाबाद* आगरा द्वारा दी गई बाइट।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।
    1
    जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, साथ ही खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    1
    इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, साथ ही खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरमी नगर के सुप्रसिद्ध गौतम ऋषि मंदिर की तिजोरी पर चोरों ने डाला डाका लाखों रुपए लेकर हुए राहु चक्कर हम हम आपको बता दें कि लगभग 2 साल से बंद थी तो जोड़ी तो जोड़ी में लगभग ढाई से ₹300000 होने की संभावना जताई गई
    1
    गोरमी नगर के सुप्रसिद्ध गौतम ऋषि मंदिर की तिजोरी पर चोरों ने डाला डाका लाखों रुपए लेकर हुए राहु चक्कर हम हम आपको बता दें कि लगभग 2 साल से बंद थी तो जोड़ी तो जोड़ी में लगभग ढाई से ₹300000 होने की संभावना जताई गई
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहा था। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।
    1
    कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहा था। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।
डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.