Shuru
Apke Nagar Ki App…
Khushboola
More news from बिहार and nearby areas
- hi1
- अररिया जिले में शराबबंदी कानून की सख्ती से पालन कराते हुए उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद थाना परिसर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई कुल 700.72 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, उत्पाद पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में बुधवार को संपन्न हुई। उत्पाद थाना अध्यक्ष द्वारा बुधवार रात करीब 8 बजे जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, रानीगंज थाना क्षेत्र से जब्त 40 लीटर शराब और अररिया थाना क्षेत्र से जब्त 207.690 लीटर शराब, बौसी थाना क्षेत्र से जप्त 206 लीटर शराब व मध्य निषेध थाना द्वारा जप्त 247 लीटर शराब को नष्ट किया गया। कुल मिलाकर इन दोनों थाना क्षेत्रों से जब्त शराब का पूरा परिमाण 700.72 लीटर था।1
- Post by Khushboola1
- barbatta Panchayat ward number 10 kshetra ka mukhya a Jagdish mahto hua abhi tak Koi kam ka Silsila nahin kiya hai kuchh din pahle shauchalay Ka bhi Paisa Jagdish mahto khud Apne barbatta mein logon gramin se Paisa thak Ke Le Gaya abhi tak La Koi shauchalay ka bhi Paisa nahin diya mangne ke liye jata Hai public to usko gussa kar krodhit hokar vah bhaga deta hai1
- Post by Anil kumar4
- Post by Suman kumar1
- नरकटियागंज ₹10001
- अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के सख्त निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी पंचायतों में स्थित सरकारी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण किया गया। जांच पदाधिकारियों की टीमों ने स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था, शिक्षक व छात्र उपस्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की। इस दौरान 25 शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल नियमानुसार कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी सूचना जनसंपर्क कार्यालय से रात 9 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। निरीक्षण सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए गए थे। टीमों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, छात्र उपस्थिति, नामांकित छात्रों की तुलना में वास्तविक हाजिरी का प्रतिशत, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, शौचालय, खाद्यान्न आपूर्ति, भंडारण और दैनिक उपभोग रजिस्टरों का सत्यापन किया। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की सक्रियता, कक्षा संचालन की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी विस्तृत जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिन्हें बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, जहां लापरवाही या अनियमितता सामने आई, वहां सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया। जांच पूरी होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने आज ही अपना रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र जिलाधिकारी विनोद दूहन को सौंप दिया। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम विनोद दूहन ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “शिक्षक और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। अनुपस्थिति और अनियमितताओं पर सख्ती से निपटा जाएगा, जबकि अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।”1