logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कड़ी मेहनत से यूपीएससी परीक्षा में 233वीं रैंक प्राप्त कर झांसी के आकाश दीप प्रजापति ने बढ़ाया समाज समथर के पूर्व पार्षद पवन बुलकिया के सगे भांजे, सफलता से जिले और समाज का बढ़ाया मान समथर (झांसी)। जनपद के होनहार युवा आकाश दीप प्रजापति ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में 233वीं रैंक प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे झांसी जनपद और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व पार्षद पवन बुलकिया के सगे भांजे हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, तो उनके शुभचिंतकों ने समथर स्थित ननिहाल में और झांसी के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।आकाश दीप के पिता श्री नारायण दास प्रजापति कृषि विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती मीरा चक्रवर्ती कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर सेवाएं दे रही हैं। माता-पिता के मार्गदर्शन, अनुशासन और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आकाश दीप ने यह मुकाम हासिल कर परिवार, रिस्तेदार,समाज,और जिले का नाम रोशन किया है।इस खुशी के अवसर पर उनके निज निवास अयोध्यापुरी कालौनी सीपरी बाजार झांसी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाज के लोग, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। युवाओं के लिए प्रेरणा बने आकाश दीप यूपीएससी में चयनित आकाश दीप प्रजापति की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कठिन से कठिन परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।युवाओं का कहना है कि आकाश दीप प्रजापति की सफलता यह साबित करती है कि लगन, धैर्य और दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास करने पर हर सपना साकार हो सकता है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।

3 hrs ago
user_Arvindra shrivas Reporter
Arvindra shrivas Reporter
Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
39b3f19d-ee85-4138-91c6-af55883a9422

कड़ी मेहनत से यूपीएससी परीक्षा में 233वीं रैंक प्राप्त कर झांसी के आकाश दीप प्रजापति ने बढ़ाया समाज समथर के पूर्व पार्षद पवन बुलकिया के सगे भांजे, सफलता से जिले और समाज का बढ़ाया मान समथर (झांसी)। जनपद के होनहार युवा आकाश दीप प्रजापति ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में 233वीं रैंक प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे झांसी जनपद और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व पार्षद पवन बुलकिया के सगे भांजे हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, तो उनके शुभचिंतकों ने समथर स्थित ननिहाल में और झांसी के लोगों ने हर्ष व्यक्त

करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।आकाश दीप के पिता श्री नारायण दास प्रजापति कृषि विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती मीरा चक्रवर्ती कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर सेवाएं दे रही हैं। माता-पिता के मार्गदर्शन, अनुशासन और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आकाश दीप ने यह मुकाम हासिल कर परिवार, रिस्तेदार,समाज,और जिले का नाम रोशन किया है।इस खुशी के अवसर पर उनके निज निवास अयोध्यापुरी कालौनी सीपरी बाजार झांसी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाज के लोग, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य

की कामना कर रहे हैं। युवाओं के लिए प्रेरणा बने आकाश दीप यूपीएससी में चयनित आकाश दीप प्रजापति की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कठिन से कठिन परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।युवाओं का कहना है कि आकाश दीप प्रजापति की सफलता यह साबित करती है कि लगन, धैर्य और दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास करने पर हर सपना साकार हो सकता है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रमपुरा में जिला पंचायत सदस्य के दादा हुए पंचतत्व विलीन तहसील टहरौली क्षेत्र की वार्ड नंबर 6 बघेरा से जिला पंचायत सदस्य बहन रजनी गौतम के दादाजी रामसेवक अहिरवार का 90 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने पहुंच परिवार को सांत्वना दी निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके निज ग्राम रमपुरा में परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों ने पहुंच कर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को समय रात्रि के 9 बजे मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई देकर उनके द्वारा जीवन में किए गए सत्कर्मों को याद कर उन्हें विदा किया
    1
    रमपुरा में जिला पंचायत सदस्य के दादा हुए पंचतत्व विलीन 
तहसील टहरौली क्षेत्र की वार्ड नंबर 6 बघेरा से जिला पंचायत सदस्य बहन रजनी गौतम के दादाजी रामसेवक अहिरवार का 90 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने पहुंच परिवार को सांत्वना दी निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके निज ग्राम रमपुरा में परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों ने पहुंच कर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को समय रात्रि के 9 बजे मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई देकर उनके द्वारा जीवन में किए गए सत्कर्मों को याद कर उन्हें विदा किया
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बंदर ने कैसे बचाई बकरी की जान? वीडियो वायरल #viralreels #Reels #viralvideos #viral #ViralNews
    1
    बंदर ने कैसे बचाई बकरी की जान? वीडियो वायरल
#viralreels #Reels #viralvideos #viral #ViralNews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • निवाड़ी में गिट्टी और डस्ट का भंडारण, जब्त खनिज विभाग की टीम ने निवाड़ी तिगेला पर एक पेवर्स फैक्ट्री पर छापामारी की। खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार ने टीम के साथ यहां पर कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से भंडारन किए गए डस्ट तथा गिट्टी को जब्त करने के साथ ही मौके से एक जेसीबी मशीन को भी जब्त किया है और इसे कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा रखा गया है। बृजेश कुमार का कहना है कि अवैध भंडारन की माप कर कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा जाएगा।
    1
    निवाड़ी में गिट्टी और डस्ट का भंडारण, जब्त
खनिज विभाग की टीम ने निवाड़ी तिगेला पर एक पेवर्स फैक्ट्री पर छापामारी की। खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार ने टीम के साथ यहां पर कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से भंडारन किए गए डस्ट तथा गिट्टी को जब्त करने के साथ ही मौके से एक जेसीबी मशीन को भी जब्त किया है और इसे कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा रखा गया है। बृजेश कुमार का कहना है कि अवैध भंडारन की माप कर कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा जाएगा।
    user_Ashish Patrkar
    Ashish Patrkar
    पत्रकार निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष महीपत सिंह राठौड़ ने शासन प्रशासन से आग्रह किया है की पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनाया जाए यदि पक्षपात किया गया तो संपूर्ण सनातनी समाज आंदोलन करने के लिए विवश होगा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष महीपत सिंह राठौड़ ने शासन प्रशासन से आग्रह किया है की पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनाया जाए यदि पक्षपात किया गया तो संपूर्ण सनातनी समाज आंदोलन करने के लिए विवश होगा
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुरसराय CHC में बढ़े उल्टी-दस्त, वायरल फीवर के मरीजः डॉक्टर ने दी संक्रमण से बचाव की सलाह
    1
    गुरसराय CHC में बढ़े उल्टी-दस्त, वायरल फीवर के मरीजः डॉक्टर ने दी संक्रमण से बचाव की सलाह
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ashish Patrkar
    1
    Post by Ashish Patrkar
    user_Ashish Patrkar
    Ashish Patrkar
    पत्रकार निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.