logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएमओ कार्यालय के लिपिक की कार्यप्रणाली को लेकर अस्पताल पंजीकरण प्रक्रिया पर उठे सवाल सूत्रों का दावा—नर्सिंग होम व अस्पताल रजिस्ट्रेशन में अनियमितताओं की चर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग बिजनौर। जनपद बिजनौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में अस्पताल व नर्सिंग होम के पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कार्यालय में तैनात एक लिपिक (बाबू) की कार्यप्रणाली को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ नर्सिंग होम व अस्पताल संचालकों से पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान धनराशि की मांग किए जाने की चर्चा है। यह भी बताया जा रहा है कि एमबीबीएस सर्जन एवं महिला चिकित्सकों की डिग्री लगाने के नाम पर प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये तक की रकम मांगे जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि कुछ चिकित्सक केवल कागजी रूप से अपने दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं, जबकि वे संबंधित अस्पताल या नर्सिंग होम में नियमित रूप से सेवाएं नहीं देते। सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में चिकित्सकों की डिग्री की फोटो कॉपी लगाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी किए जाने की भी चर्चा है, जबकि संबंधित चिकित्सकों को यह जानकारी रहती है कि उन्होंने अपने दस्तावेज किसी एक ही अस्पताल के लिए दिए हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि सीएमओ कार्यालय में तैनात उक्त लिपिक का पंजीकरण प्रक्रिया में प्रभाव बताया जा रहा है, जिसके चलते जनपद में कई अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का नाम सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है और न ही विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है। यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है तो निष्पक्ष जांच से वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। फिलहाल मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। आगे और जानकारी सामने आने पर इसे अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

2 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई को लेकर आनंद भदौरिया का बड़ा बयान, कहा – “उन्होंने घुटने नहीं टेके, शहादत को गले लगाया”
    1
    ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई को लेकर आनंद भदौरिया का बड़ा बयान, कहा – “उन्होंने घुटने नहीं टेके, शहादत को गले लगाया”
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में हुआ एक होटल में पार्टी का सम्मानित प्रोग्राम दिया गया नियुक्ति पत्र जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के मुह मीठा कराया वही पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी गई।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में हुआ एक होटल में पार्टी का सम्मानित प्रोग्राम दिया गया नियुक्ति पत्र  जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के मुह मीठा कराया वही पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी गई।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    11 hrs ago
  • Post by नीरज कुमार
    2
    Post by नीरज कुमार
    user_नीरज कुमार
    नीरज कुमार
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #सत्यवचन रोटी कहा se आती है जरा सुने..🤔🙄😔🙏🙏 *जय श्रीराम🚩🙏*
    1
    #सत्यवचन 
रोटी कहा se आती है  जरा  सुने..🤔🙄😔🙏🙏
*जय श्रीराम🚩🙏*
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
    1
    बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by तापेन सैनी
    1
    Post by तापेन सैनी
    user_तापेन सैनी
    तापेन सैनी
    नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mohit Kumar
    1
    Post by Mohit Kumar
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.