समाचार लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं, बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है शिवपुरी, 16 जनवरी 2026/ शिवपुरी मानस भवन में लाड़ली बहनों के खातों में राशि आन्तरण कार्यक्रम का कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, विधायक देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला महामंत्री लवलेश जैन, जिला मंत्री डॉ.रश्मी गुप्ता, प्रेस प्रकोष्ठ मुकेश जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन उपस्थित रहे। विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि लाडली बहना योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है। हमारी संस्कृति में बहन बेटियों के सम्मान की परंपरा है, मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना सांस्कृतिक और आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाली है। आज जिले की 284893 बहनों के खातों में रूपये 42.04 करोड़ की राशि भेजी जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि म.प्र. सरकार महिलाओ एवं गरीबों के हित में कार्य कर रही है। इस योजना से महिला आर्थिक रूप से सशक्त एवं सक्षम हुई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिक से अधिक महिलाएं शिविर में पंजीयन कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं का सशक्त होना बहुत आवश्यक है सरकार विभिन्न योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा के द्वारा किया गया तथा समापन के पश्चात आभार प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा प्रतीक स्वरूप दो लाडली बहनाओ को सम्मानित किया गया। समाचार क्रमांक 83/2026 ---00---
समाचार लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं, बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है शिवपुरी, 16 जनवरी 2026/ शिवपुरी मानस भवन में लाड़ली बहनों के खातों में राशि आन्तरण कार्यक्रम का कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, विधायक देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला महामंत्री लवलेश जैन, जिला मंत्री डॉ.रश्मी गुप्ता, प्रेस प्रकोष्ठ मुकेश जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह
जादौन उपस्थित रहे। विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि लाडली बहना योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल है। हमारी संस्कृति में बहन बेटियों के सम्मान की परंपरा है, मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना सांस्कृतिक और आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाली है। आज जिले की 284893 बहनों के खातों में रूपये 42.04 करोड़ की राशि भेजी जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि म.प्र. सरकार महिलाओ एवं गरीबों के हित में कार्य कर रही है। इस योजना से महिला आर्थिक रूप से सशक्त एवं सक्षम हुई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में 17 मार्च से 24 मार्च तक
आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिक से अधिक महिलाएं शिविर में पंजीयन कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं का सशक्त होना बहुत आवश्यक है सरकार विभिन्न योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा के द्वारा किया गया तथा समापन के पश्चात आभार प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा प्रतीक स्वरूप दो लाडली बहनाओ को सम्मानित किया गया। समाचार क्रमांक 83/2026 ---00---
- करैरा में समोहा डैम के पास कट्टे की नोक पर युवक जीतू कोली का अपहरण कर लिया गया था। करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।1
- Post by Ranu rajput1
- करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण किये गये व्यक्ति को 02 घंटे में दस्तयाब कर 05 आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 16.03.26 को फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-कौरैरा ने रिपोर्ट की, कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिह राठौर जी के द्वारा बालक, बालिकाओ की शीघ्र दस्तयावी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय करैरा डॉ आयुष जाखड़ एंव एसडीओपी महोदय पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण मे आरोपीगण (01) जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि0 परासरी थाना उनाव दतिया (02) इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव दतिया (03) विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया (04) अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि० स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया (05) रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है1
- कोलारस में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम, आजाद समाज पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। एम.एल. तोमर, नरेश जाटव व सत्येंद्र विद्रोही ने बैठक लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पार्टी की बढ़ती ताकत का संदेश मिला।1
- Eow की बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार। रिपोर्टर ** हेमंत भार्गव *4
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- करैरा विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट (डी.सी.) विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विभाग में पदस्थ ने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय जेई की अनुपस्थिति में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा फोन पर बात करते हुए 20 हजार रुपये ले रहा था। इस दौरान के निरीक्षक और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे जांच जारी है। #Corruption #VidyutVibhag #RishwatKhor #Karera #EOWAction ⚖️🚨1
- Post by पत्रकारहरी निवास साहू2