हैदराबाद मुक्ति दिवस पर डी.बी.वी.एस. महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान एवं प्रस्तुतीकरण आयोजित डी.बी.वी.एस. महाविद्यालय में दिनांक 17 सितंबर 2026 को हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता के पश्चात हैदराबाद के भारतीय संघ में एकीकरण तथा इस ऐतिहासिक घटना से जुड़े प्रमुख पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जी. के. सिंह जी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. नरेश चंद शर्मा, श्री नितिन शर्मा एवं श्री नितिन कुमार सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. नरेश चंद शर्मा ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हैदराबाद के भारतीय संघ में विलय से संबंधित ऐतिहासिक परिस्थितियों तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में इस घटना की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त श्री नितिन शर्मा ने भी अपने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को हैदराबाद मुक्ति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उसके विभिन्न महत्वपूर्ण पक्षों से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को इतिहास की घटनाओं को केवल तिथियों के रूप में न देखकर उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं राष्ट्रीय संदर्भ में समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। बी ए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी दिव्य गौतम ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के विषय पर एक सारगर्भित प्रस्तुतीकरण (Presentation) प्रस्तुत किया तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों एवं घटनाक्रम की जानकारी विद्यार्थियों के समक्ष रखी। उनके प्रस्तुतीकरण ने कार्यक्रम को और अधिक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक बनाया। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों के अध्ययन के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व को समझने का संदेश दिया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं देश के इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में वन विभाग की टीम को मिली सफलता, 20 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद विशालकाय मगरमच्छ पकड़ा बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में लगभग 20 दिनो बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम को विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी मिली है, लगभग 20 दिन पहले ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग की टीम को मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना दी गई थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया था, लगभग 20 दिन तक मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा, मगरमच्छ पकडे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मगरमच्छ की लंबाई करीब 8 फुट बताई जा रही है 8 फुट बताई जा रही है।2
- एक गरीब परिवार को झेलनी पड़ी, ग्राम प्रधान और प्रसाशन की मार सिकंद्राबाद: लाडलाबांस गाँव के प्रधान को 1 लाख की रंगदारी ना देने पर, नहीं बनने दिया गया गरीब ग्रामीण का मकान शिकायत होने के वावजूद भी - दबंग ग्राम प्रधान पर नहीं हुई कार्यवाही1
- विधायक मीनाक्षी सिंह ने जटिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी बुलंदशहर। खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया अस्पताल में विधायक मीनाक्षी सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई। सिटी स्कैन केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने सीएमओ बुलंदशहर से फोन पर वार्ता कर कमियों की जानकारी दी तथा एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।1
- *मनचलों ने की फौजी कीभतीजी से छेड़छाड़ पत्रकार अभिषेक प्रजापति औरंगाबाद बुलंदशहर: थाना खानपुर क्षेत्र के ढकरोली प्याऊ का मामला बताया जा रहा है की फौजियों की भतीजी से पीछा कर मनचलों ने की छेड़छाड़ की फौजियों की भतीजी नाबालिक कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और पिता को पड़ा भारी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहे पिता और चाचा के साथ दबंग आरोपियों ने की मारपीट छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम देकर दबंग आरोपी फरार पुलिस ने घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा ढकरोली प्याऊ स्थित रामचरण पब्लिक स्कूल से घर जाते वक्त 3 दिन से लगातार कर रहे थे छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत दबंग आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है4
- विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष में ग्राम पंचायत गंगरौल में विशाल कुश्ती का आयोजन आज ग्राम पंचायत गंगरौल में विधानसभा 64 से सपा प्रत्याशी नवीन शर्मा ने कुश्ती का रिबन काटकर उद्घाटन किया ओर विशाल कुश्ती मैदान की शोभा बढ़ाई ओर सभी ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार जताया gangraul में हर वर्ष की हर वर्ष की भांति इस बार भी फाइनल कुश्ती 21000 रुपए की हुई जिसमें बाजना मथुरा का खिलाड़ी विजय रहा उस खिलाड़ी को पुरस्कार राशि ओर मेडल देकर सम्मानित किया1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।* दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है। *अभियुक्त का विवरण-* अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए) 2-600 रुपये नगद *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 462/2026 धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर* *प्रेस विज्ञप्ति* *थाना दादरी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26.05 ग्राम स्मैक बरामद।* दिनांक 17.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से स्मैक तस्करी करने वाला एक अभियुक्त अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक व 600 रुपये नगद बरामद हुए है। *अभियुक्त का विवरण-* अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1-कुल 26.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 02 लाख 65 हजार रूपए) 2-600 रुपये नगद *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 462/2026 धारा 08/21 NDPS थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*2
- 19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे। 19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे। #ChhatronKiGoonj1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गंगा तट पर प्रज्जवलित किए 3000 दीप अनूपशहर, संवाददाता पतित पावनी मां गंगा के तट पर सेवा संकल्प अभियान के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्गत आशीर्वाद का दिया के रूप में 3000 दीप प्रज्जवलित किए गए। गुरुवार को देर शाम केंद्र सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मस्तराम घाट पर नगर पालिकाकर्मी नीशू ने अत्यंत सुंदर रंगोली बनाई। उस रंगोली के चारों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं, जेपी संस्कृत विद्यालय के बटुकों, पालिका कर्मचारियों ने 3000 दीप जलाए जिससे पूरा गंगा घाट जगमग हो गया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा ने 51 दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किए, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवल भविष्य की प्रार्थना कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने पूरा निर्देशन किया। पूरे घाट पर एक साथ दीए जलने से पूरा क्षेत्र जगमग हो गया और अत्यंत सुंदर दृश्य बन गया। जिसके चारों ओर खड़े होकर मौजूद सभी लोगों ने सेल्फी भी खिंचवाई। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मुनेश शर्मा, नायब तहसीलदार मुन्ने खां, पालिका निरीक्षक दीपक कुमार, जेपी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल भारद्वाज, आचार्य संदीप कुमार, विनीत बंसल आदि मौजूद रहे।1