जीजा ने ससुराल में घुसकर सब्बल से किया हमला, पिता सहित दो बेटे घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने ससुराल पहुंचकर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हमले में नत्थू कुशवाहा (52), उनके बेटे सीताराम कुशवाहा (21) और रामकृपाल कुशवाहा (16) घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उनका उपचार जारी है।परिजनों के अनुसार राजपुरवा निवासी नारायण दास कुशवाहा अपनी पत्नी पूजा को बच्चों सहित वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। पत्नी द्वारा जाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नारायण दास ने गुस्से में लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।घायल रामकृपाल ने बताया कि उसकी बहन पूजा के साथ आरोपी अक्सर मारपीट करता था, जिसके चलते वह करीब एक माह से मायके में रह रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।वही इस मामले की जानकारी आज 10 मई शाम करीब 8:00 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।

- किशोर सागर तालाब में मिले शव की हुई शिनाख्त,थाना प्रभारी नदी जानकारी छतरपुर की किशोर सागर तालाब में एक व्यक्ति का 100 मिला था जिसकी सनथ बेनीगंज मोहल्ला निवासी सज्जन बांधकर के रूप में हुई साहू को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है1
- राजनगर में जबरन बाइक पर बैठाकर युवक से मारपीट, जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा (40) ने आरोप लगाया है कि गांव के ही धर्मेन्द्र कुशवाहा और प्रकाश कुशवाहा उसे जबरन काम पर ले जाने लगे। मना करने पर दोनों आरोपी युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और रास्ते में लात-घूसों व थप्पड़ों से मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल निजी वाहन से जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचा, जहां ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। घायल ने घटना की जानकारी आज 10 मई रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल में दी।1
- छतरपुर के ऊजरा गाँव में सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने शुरुआती समझौते के बावजूद वायरल वीडियो और धमकियों के चलते दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। गाँव में अभी भी तनाव बना हुआ है, जबकि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।3
- TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस भावुक पल में जब उनकी माँ पर कैमरा गया, तो उनकी आँखें नम दिखीं।1
- मातृ दिवस पर उन सभी माताओं को नमन, जिनका निस्वार्थ प्रेम और त्याग हमारे जीवन को संवारता है। उनकी दुआएं हर कठिनाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत और उनका मौन संघर्ष हमारी सहनशीलता की नींव है।1
- पन्ना में आदिवासियों की गिरफ्तारी पर एक पत्रकार के सवाल पर SDOP ने 'कैमरा बंद करो' कहकर टाल दिया। मध्य प्रदेश पुलिस का यह रवैया आदिवासी समाज के प्रति तानाशाहीपूर्ण नजर आ रहा है, जो लोकतंत्र में जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।1
- छतरपुर में एक पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग भाग गई है। पीड़ित ने 28 अप्रैल को FIR दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर पति एसपी कार्यालय पहुंचा है।1
- पिपरिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती बमीठा थाना क्षेत्र के पिपरिया के पास दो बाईकों की भिड़ंत हो गई इस ग्रंथ में एक व्यक्ति घायल हुआ घायल को बबीता अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।1