logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ. आरसी प्रसाद मेहता बोले – “रामनवमी इंटरनेशनल थी, है और रहेगी”, डीजे व नशे पर सख्ती की मांग हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी की गूंज देश-विदेश तक, भव्य आयोजन के बीच कुछ घटनाओं पर उठे सवाल डॉ. आरसी प्रसाद मेहता बोले – “रामनवमी इंटरनेशनल थी, है और रहेगी”, डीजे व नशे पर सख्ती की मांग -- डॉ आरसी मेहता ने राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग भी दोहराई हजारीबाग। हजारीबाग की विश्व विख्यात इंटरनेशनल रामनवमी एक बार फिर भव्यता और आस्था के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन की चर्चा न केवल पूरे देश में बल्कि विदेशों तक होती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा और श्रद्धा, उत्साह तथा भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनवमी जुलूस में शामिल अखाड़ा धारियों और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों और जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से यह विशाल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हालांकि इस भव्य आयोजन के बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आईं, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष (उत्तरी छोटानागपुर) तथा हजारीबाग सदर विधानसभा के 2019 के कांग्रेस प्रत्याशी एवं उपविजेता रहे डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “हजारीबाग की रामनवमी इंटरनेशनल थी, इंटरनेशनल है और हमेशा इंटरनेशनल रहेगी।” साथ ही उन्होंने इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। डॉ. मेहता ने कहा कि इस बार कुछ असामाजिक तत्वों के कारण ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे कई सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने इसके पीछे आपसी रंजिश, तेज ध्वनि वाले डीजे और युवाओं में बढ़ते नशे के सेवन को मुख्य कारण बताया। उन्होंने विशेष रूप से “पावर डीजे” पर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक ध्वनि समाज के लिए घातक है, खासकर हृदय रोगियों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ऐसे समय में मरीज स्वयं को सुरक्षित रखें, घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और डीजे से दूरी बनाए रखें। प्रशासन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि केवल त्योहारों में ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में पहल होनी चाहिए। डॉ. मेहता ने विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में हुई एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड को कलंकित करती हैं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने की जरूरत बताई। अंत में डॉ. मेहता ने रामनवमी के सफल आयोजन के लिए रामनवमी महासमिति, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही यह विश्व प्रसिद्ध आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

7 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • एडमिशन के दौरान निजि स्कूल वसूलता एडमिशन फीस, भवन विकास, सहित कयी अन्य फीस इसके बाद, मासिक फीस महिना के 20 या 25 वे दिन पर ही जमा करवाना अनिवार्य ?, फीस वसूलने का तरिका मासिक टेस्ट नही बैठने देना ? यदि बैठ गया टेस्ट मे तो रिजेक्ट के मानसिक प्रताड़ना ? अचम्भीत बात यह है कि फीस का चिंता स्कूल करेगा, सभी फीस अभिभावक ही जमा करेंगे और स्कुल कहता है आप आपने बच्चो घर नही पढाते है आपका बच्चा बहुत कमजोर है ,पढाई का भी चिंता अभिभावक करेंगे? ,, तो स्कूल क्या करेगा केवल सर्टिफिकेट देगा ? ऐ ना चलतो, आप सभी लोग जागरूक हो जाइए चुकि अंग्रेज चल गए है ऐसा लगता है कि अंग्रेजी वाला हुकुमत चला रहे है निजि स्कूल, प्रशासन मूकदर्शक
    1
    एडमिशन के दौरान निजि स्कूल वसूलता एडमिशन फीस,  भवन विकास, सहित कयी अन्य फीस इसके बाद,  मासिक फीस महिना के 20 या 25 वे दिन पर ही जमा करवाना अनिवार्य ?, फीस वसूलने का तरिका मासिक टेस्ट नही बैठने देना ? यदि बैठ गया टेस्ट मे तो रिजेक्ट के मानसिक प्रताड़ना ? अचम्भीत बात यह है कि फीस का चिंता  स्कूल करेगा, सभी फीस अभिभावक ही जमा करेंगे और स्कुल कहता है आप आपने बच्चो घर नही पढाते है आपका बच्चा बहुत कमजोर है ,पढाई का भी चिंता अभिभावक करेंगे? ,, तो स्कूल क्या करेगा केवल सर्टिफिकेट देगा ? ऐ ना चलतो, आप सभी लोग जागरूक हो जाइए चुकि अंग्रेज चल गए है ऐसा लगता है कि अंग्रेजी वाला हुकुमत चला रहे है निजि स्कूल, प्रशासन मूकदर्शक
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • दरिया पंचायत भवन में नई समाज जोन स्तरीय बैठक संपन्न, शिक्षा और नशा मुक्ति पर जोर
    1
    दरिया पंचायत भवन में नई समाज जोन स्तरीय बैठक संपन्न, शिक्षा और नशा मुक्ति पर जोर
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • हजारीबाग में नई किरण और सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ़ से गरीब बेसहारा बच्चों के बीच खाना वितरण अमान मोज़म्मिल ने एक मिसाल क़ायम किया है कि आज भी वो खड़े है बेसहारों के लिए सोशल वेलफेयर होप एसोसिएशन के डायरेक्टर अमन मुजम्मिल ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से वह गरीब बच्चों के प्रति समाज सेवा के कार्यों को कर रहे हैं और इसे सिर्फ हजारीबाग ही नहीं बल्कि झारखंड स्तर तक बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की भी सोच रखते हैं उन्होंने बताया कि उनके एनजीओ का कार्यालय हजारीबाग के हाशमी मियां कॉलोनी में है और अगर कोई गरीब बच्चों को सहायता प्रदान करना चाहे या उनके सोशल वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ना चाहे तो उनके मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट कर उनसे जुड़ सकता है श्री अम्मान मुजम्मिल ने बताया की नई किरण पिछले 15 सालों से सामाजिक कार्य करती चली आ रही है जिसमें निशुल्क आंखों का ऑपरेशन आदि कई तरह की सेवाएं दी जाती हैं और उनके सोशल hope वेलफेयर संगठन का लक्ष्य है कोई भी व्यक्ति भूका नहीं रहे इसलिए हमारी सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन की टीम के सहयोग से इसपर ज़ोर शोर से काम किया जा रहा है हमारा एक ही लाक्ष. कोई ना रहे भूखा। मैं अपने सहर में किसी को भी भूके नहीं सोने दूँगा Sociol hope welfare association managing director Amaan Mozammil Hazaribagh Jharkhand 📞8252686563
    1
    हजारीबाग में  नई किरण और सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ़ से गरीब बेसहारा बच्चों के बीच खाना वितरण 
अमान मोज़म्मिल ने एक मिसाल क़ायम किया है कि आज भी वो खड़े है बेसहारों के लिए
सोशल वेलफेयर होप एसोसिएशन के डायरेक्टर अमन मुजम्मिल ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से वह गरीब बच्चों के प्रति समाज सेवा के कार्यों को कर रहे हैं और इसे सिर्फ हजारीबाग ही नहीं बल्कि झारखंड स्तर तक बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की भी सोच रखते हैं उन्होंने बताया कि उनके एनजीओ का कार्यालय हजारीबाग के हाशमी मियां कॉलोनी में है और अगर कोई  गरीब बच्चों को सहायता प्रदान करना चाहे या उनके सोशल वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ना चाहे तो उनके मोबाइल नंबर पर कांटेक्ट कर उनसे जुड़ सकता है 
श्री अम्मान मुजम्मिल ने बताया की नई किरण पिछले 15 सालों से सामाजिक कार्य करती चली आ रही है जिसमें निशुल्क आंखों का ऑपरेशन आदि कई तरह की सेवाएं दी जाती हैं 
और उनके सोशल hope वेलफेयर संगठन का लक्ष्य है
कोई भी व्यक्ति भूका नहीं रहे इसलिए हमारी सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन की टीम के  सहयोग से इसपर ज़ोर शोर से काम किया जा रहा है हमारा एक ही लाक्ष.  कोई ना रहे भूखा। मैं अपने सहर में किसी को भी भूके नहीं सोने दूँगा 
Sociol hope welfare association  managing director 
Amaan Mozammil
Hazaribagh Jharkhand 
📞8252686563
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Umanshu Ranjan
    1
    Post by Umanshu Ranjan
    user_Umanshu Ranjan
    Umanshu Ranjan
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग | रामनवमी के दौरान हुए अभिषेक वर्मा हत्याकांड के बाद पूरे झारखंड में चंद्रवंशी समाज एकजुट नजर आ रहा है। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है। इस दौरान समाज ने बड़ा फैसला लेते हुए मृतक अभिषेक वर्मा की बहन की शादी का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इस पहल से पीड़ित परिवार को काफी सहारा मिला है। देवघर, गिरिडीह, रांची, डाल्टेनगंज, बगोदर समेत झारखंड के कई जिलों से समाज के लोग हजारीबाग पहुंचे। इस कार्यक्रम में राहुल चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, सागर वर्मा, सुधीर चंद्रवंशी, वीरू वर्मा और सूरज कुमार सहित कई लोग अपनी टीम के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व हजारीबाग चंद्रवंशी समाज के गणेश कुमार सीटू, उमेश प्रताप, सुरजीत नागवाला, विजय वर्मा और महेश चंद्रवंशी समेत अन्य लोगों ने किया। समाज के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर तरह से मदद करेगा। वहीं सागर वर्मा ने कहा कि त्योहार की आड़ में किसी की हत्या करना गलत है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। सुरजीत नागवाला और सुधीर चंद्रवंशी ने भी समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जहां भी अन्याय होगा, समाज वहां एकजुट होकर खड़ा रहेगा। फिलहाल, समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    हजारीबाग | रामनवमी के दौरान हुए अभिषेक वर्मा हत्याकांड के बाद पूरे झारखंड में चंद्रवंशी समाज एकजुट नजर आ रहा है। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है।
इस दौरान समाज ने बड़ा फैसला लेते हुए मृतक अभिषेक वर्मा की बहन की शादी का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इस पहल से पीड़ित परिवार को काफी सहारा मिला है।
देवघर, गिरिडीह, रांची, डाल्टेनगंज, बगोदर समेत झारखंड के कई जिलों से समाज के लोग हजारीबाग पहुंचे। इस कार्यक्रम में राहुल चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, सागर वर्मा, सुधीर चंद्रवंशी, वीरू वर्मा और सूरज कुमार सहित कई लोग अपनी टीम के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व हजारीबाग चंद्रवंशी समाज के गणेश कुमार सीटू, उमेश प्रताप, सुरजीत नागवाला, विजय वर्मा और महेश चंद्रवंशी समेत अन्य लोगों ने किया।
समाज के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर तरह से मदद करेगा। वहीं सागर वर्मा ने कहा कि त्योहार की आड़ में किसी की हत्या करना गलत है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
सुरजीत नागवाला और सुधीर चंद्रवंशी ने भी समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जहां भी अन्याय होगा, समाज वहां एकजुट होकर खड़ा रहेगा।
फिलहाल, समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.