Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालियों की सफाई नहीं हुई, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे रीठी। कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव के वार्ड नंबर 5 में सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। वहीं सड़क किनारे बनाई गई नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। बारिश के दौरान नालियां जाम होने से पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को इसी खराब रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों ने पंचायत से नालियों की सफाई कराने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है।
Koushal tiwari
नालियों की सफाई नहीं हुई, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे रीठी। कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव के वार्ड नंबर 5 में सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। वहीं सड़क किनारे बनाई गई नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। बारिश के दौरान नालियां जाम होने से पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को इसी खराब रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों ने पंचायत से नालियों की सफाई कराने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवगांव में नालियों की सफाई नहीं, कीचड़ और गंदगी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे कटनी। रीठी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवगांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदगी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। इससे आसपास गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बहोरीबंद में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधायक प्रणय प्रभात पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी गांव की समस्याओं को चिन्हित कर समुदाय के सहयोग से उनके समाधान तलाशें। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है1
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- * * *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया, स्लीमनाबाद पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त* कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब का नष्टीकरण/जब्ती की कार्रवाई की गई। *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट* अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ थाना पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 265 कंटेनरों में भरा करीब 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 4,000 रुपये, का भी मौके पर नष्टीकरण किया गया। *स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में दी दबिश* थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मीना बाई सपेरा के कब्जे से 09 लीटर तथा सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 6,400 रुपये, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं मौके पर अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ-लाहन नष्ट किया गया। *सराहनीय भूमिका* बरही की कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्लीमनाबाद की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उनि काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं म.आर. नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।3
- बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन1
- कटनी नगर//- माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। माँ नर्मदा नदी में बाढ़ माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 🙏🌺🙇2
- ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर स्लीमनाबाद में शांति समिति की बैठक स्लीमनाबाद। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर स्लीमनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासन ने जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की। साथ ही यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।1