logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दरोगा की उपचार के दौरान मौत। गाजियाबाद :- थाना कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बीकानेर बिल्डिंग के सामने एक स्विफ्ट कार की टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट कार में थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ में तैनात उप-निरीक्षक उपेंद्र, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक के साथ आशु, सत्येंद्र और चालक रोशन सवार थे। सभी लोग दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे। उपचार के दौरान उप-निरीक्षक उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है।

3 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दरोगा की उपचार के दौरान मौत। गाजियाबाद :- थाना कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बीकानेर बिल्डिंग के सामने एक स्विफ्ट कार की टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट कार में थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ में तैनात उप-निरीक्षक उपेंद्र, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक के साथ आशु, सत्येंद्र और चालक रोशन सवार थे। सभी लोग दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे। उपचार के दौरान उप-निरीक्षक उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामीण जोन पुलिस ने बरामद किए 315 मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाए। गाजियाबाद के ग्रामीण जोन में पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने और चोरी होने के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 315 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन के सभी थानों के साथ साइबर और सर्विलांस टीम ने अलग-अलग मामलों में तकनीकी मदद से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर और सर्विलांस टीम लगातार गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने का अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी संसाधनों की मदद से ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    ग्रामीण जोन पुलिस ने बरामद किए 315 मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाए। 
गाजियाबाद के ग्रामीण जोन में पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने और चोरी होने के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 315 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन के सभी थानों के साथ साइबर और सर्विलांस टीम ने अलग-अलग मामलों में तकनीकी मदद से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर और सर्विलांस टीम लगातार गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने का अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी संसाधनों की मदद से ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आज मकतब ए इस्लामिया ग्राम मसूरी जिला गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई आज मकतब ए इस्लामिया ग्राम मसूरी जिला गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा पूरे ग्राम मसूरी में निकाली गई और उसके बाद समापन मकतब ए इस्लामिया में हुआ इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीओ गाजियाबाद थे एवं गांव के ग्राम प्रधान शहजाद चौधरी एडवोकेट मारूफ चौधरी ग्राम पंचायत सदस्य शाहिद लुकमान चौधरी सलीम जावेद भारतीय नेशनल प्रेसिडेंट कासिम कासमी यामीन ग्राम मसूरी पुलिस चौकी चार्ज सुनील कुमार गांव के आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे
    4
    आज मकतब ए इस्लामिया ग्राम मसूरी जिला गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई 
आज मकतब ए इस्लामिया ग्राम मसूरी जिला गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा पूरे ग्राम मसूरी में निकाली गई और उसके बाद समापन मकतब ए इस्लामिया में हुआ इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीओ गाजियाबाद  थे एवं गांव के ग्राम प्रधान शहजाद चौधरी एडवोकेट मारूफ चौधरी ग्राम पंचायत सदस्य शाहिद  लुकमान चौधरी सलीम जावेद भारतीय नेशनल प्रेसिडेंट कासिम कासमी यामीन ग्राम मसूरी पुलिस चौकी चार्ज सुनील कुमार  गांव के आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे
    user_सुनील पालीवाल
    सुनील पालीवाल
    Photographer Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • गाज़ियाबाद के टीला मोड़ पुलिस स्टेशन ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों और 2 महिलाओं को गिरफ़्तार किया है। साथ ही, अगवा किए गए 3 महीने के नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया है। बयान - श्री धवल जायसवाल (DCP, सिटी/ट्रांस हिंडन)
    1
    गाज़ियाबाद के टीला मोड़ पुलिस स्टेशन ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है।
पुलिस ने 5 आरोपियों और 2 महिलाओं को गिरफ़्तार किया है। साथ ही, अगवा किए गए 3 महीने के नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया है।
बयान - श्री धवल जायसवाल (DCP, सिटी/ट्रांस हिंडन)
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • viral video:- नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर हत्या और मारपीट का आरोप ! गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वजन का आरोप है कि डिलीवरी में देरी और समय पर इलाज नहीं मिलने से बच्चे की जान गई। परिवार ने डॉक्टर पर जूते से मारपीट करने का भी आरोप लगाया। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    viral video:- नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर हत्या और मारपीट का आरोप !
गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वजन का आरोप है कि डिलीवरी में देरी और समय पर इलाज नहीं मिलने से बच्चे की जान गई। परिवार ने डॉक्टर पर जूते से मारपीट करने का भी आरोप लगाया। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • गोकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार,दो मुठभेड़ में घायल जनपद मुजफ्फरनगर में बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले का बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया।पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से जिंदा बछड़ा, गोकशी के उपकरण, दो अवैध तमंचे, कारतूस, तराजू और बाट बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 11-12 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में गोवंश को लेकर पहुंचे हैं।सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि जंगल में कुछ लोग एक गोवंशीय पशु को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत निवासी किदवई नगर, लालू उर्फ जावेद निवासी महमूदनगर तथा पप्पू उर्फ आस मोहम्मद निवासी यामीन कॉलोनी के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मुठभेड़ से करीब दो दिन पहले भी उन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र में एक गाय और बछड़े की गोकशी की थी। पुलिस इस जानकारी की जांच कर रही है और आरोपियों का पुराने मामलों से कनेक्शन खंगाला जा रहा है।पुलिस के अनुसार, आरोपी आवारा एवं छुट्टा गोवंश को पकड़कर जंगल में ले जाते थे और वहां गोकशी करने के बाद मांस बेचते थे। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संभावित साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लालू उर्फ जावेद के खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। रियासत के खिलाफ भी गोकशी, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे बताए गए हैं। तीसरे आरोपी पप्पू उर्फ आस मोहम्मद का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है। एसएसपी ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों और उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र जिला संवाददाता — समीर चौधरी की खास रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9528754757
    1
    गोकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार,दो मुठभेड़ में घायल
जनपद मुजफ्फरनगर में बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले का बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया।पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से जिंदा बछड़ा, गोकशी के उपकरण, दो अवैध तमंचे, कारतूस, तराजू और बाट बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 11-12 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में गोवंश को लेकर पहुंचे हैं।सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि जंगल में कुछ लोग एक गोवंशीय पशु को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत निवासी किदवई नगर, लालू उर्फ जावेद निवासी महमूदनगर तथा पप्पू उर्फ आस मोहम्मद निवासी यामीन कॉलोनी के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मुठभेड़ से करीब दो दिन पहले भी उन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र में एक गाय और बछड़े की गोकशी की थी। पुलिस इस जानकारी की जांच कर रही है और आरोपियों का पुराने मामलों से कनेक्शन खंगाला जा रहा है।पुलिस के अनुसार, आरोपी आवारा एवं छुट्टा गोवंश को पकड़कर जंगल में ले जाते थे और वहां गोकशी करने के बाद मांस बेचते थे। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संभावित साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लालू उर्फ जावेद के खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। रियासत के खिलाफ भी गोकशी, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे बताए गए हैं। तीसरे आरोपी पप्पू उर्फ आस मोहम्मद का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है।
एसएसपी ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों और उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
जिला संवाददाता — समीर चौधरी की खास रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9528754757
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शादी के बाद बेटी का हक | पैतृक संपत्ति में बेटी का हिस्सा | Section 6 Hindu Succession Act 2005 क्या शादी के बाद बेटी का बाप की जमीन पर हक खत्म हो जाता है? नहीं! Hindu Succession Act धारा 6 Amendment 2005 + Supreme Court Vineeta Sharma 2020 जजमेंट से समझें। बेटियों का जन्मजात हक। #BetiKaHaq #HinduSuccessionAct #Section6 #propertylaw #LegalAdvice | Bharat Singh
    1
    शादी के बाद बेटी का हक | पैतृक संपत्ति में बेटी का हिस्सा | Section 6 Hindu Succession Act 2005 क्या शादी के बाद बेटी का बाप की जमीन पर हक खत्म हो जाता है? नहीं! Hindu Succession Act धारा 6 Amendment 2005 + Supreme Court Vineeta Sharma 2020 जजमेंट से समझें। बेटियों का जन्मजात हक। #BetiKaHaq #HinduSuccessionAct #Section6 #propertylaw #LegalAdvice | Bharat Singh
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गंदी फैलाने वाले सुधार जाओ अल्लाह के घर देर है अंधरे नहीं power miya bhai duniya janti hai
    4
    गंदी फैलाने वाले  सुधार जाओ अल्लाह के घर देर है अंधरे नहीं 
power miya bhai duniya janti hai
    user_Tohidalamansari tohidalam
    Tohidalamansari tohidalam
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाहली में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी छापेमारी, 1038 किलो नकली पनीर-खोया किया नष्ट। गाजियाबाद :- भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन डेयरियों पर छापेमारी की। 12-13 अगस्त की देर रात करीब 11 बजे मैसर्स तोमर डेयरी, कलवा डेयरी और शकील डेयरी में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पनीर और खोया बनाने में मिलावट के लिए कथित तौर पर वनस्पति, स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सफेद पाउडर और रानीपाल समेत अन्य रसायन मिले। टीम ने मौके पर 868 किलो पनीर और 170 किलो खोया, कुल 1038 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। इसके अलावा 25 किलो सफेद पाउडर, 4 किलो वनस्पति और 153 किलो पामोलीन ऑयल जब्त किया गया। तीनों डेयरियों से कुल 20 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने संचालकों के खिलाफ भोजपुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
    2
    नाहली में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी छापेमारी, 1038 किलो नकली पनीर-खोया किया नष्ट। 
गाजियाबाद :- भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन डेयरियों पर छापेमारी की। 12-13 अगस्त की देर रात करीब 11 बजे मैसर्स तोमर डेयरी, कलवा डेयरी और शकील डेयरी में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पनीर और खोया बनाने में मिलावट के लिए कथित तौर पर वनस्पति, स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सफेद पाउडर और रानीपाल समेत अन्य रसायन मिले। टीम ने मौके पर 868 किलो पनीर और 170 किलो खोया, कुल 1038 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। इसके अलावा 25 किलो सफेद पाउडर, 4 किलो वनस्पति और 153 किलो पामोलीन ऑयल जब्त किया गया। तीनों डेयरियों से कुल 20 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने संचालकों के खिलाफ भोजपुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • viral video:- गाड़ी से टकराई गाय,भीड़ ने पुलिस के सामने डॉक्टर को पीटा! मार खा रहे व्यक्ति का नाम है डॉ. राहुल सिद्धार्थ । डॉ राहुल सरकारी डॉक्टर हैं । उत्तर प्रदेश के बदायूं में इनकी गाड़ी से एक गाय की टक्कर हो गई । फिर क्या था.. भीड़ ने पुलिस के सामने ही डॉक्टर की पिटाई करनी शुरू कर दी । कपड़े फाड़े , गाड़ी तोड़ दी , गाड़ी पलटने की कोशिश करी ।ऐसे में सवाल उठ रहे है कि जो लोग बोलते है कानून के हाथ लम्बे है वो लोग भीड़ को काबू क्यों नहीं कर पाते !
    1
    viral video:- गाड़ी से टकराई गाय,भीड़ ने पुलिस के सामने डॉक्टर को पीटा! 
मार खा रहे व्यक्ति का नाम है डॉ. राहुल सिद्धार्थ । डॉ राहुल सरकारी डॉक्टर हैं ।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में इनकी गाड़ी से एक गाय की टक्कर हो गई ।
फिर क्या था.. भीड़ ने पुलिस के सामने ही डॉक्टर की पिटाई करनी शुरू कर दी । कपड़े फाड़े , गाड़ी तोड़ दी , गाड़ी पलटने की कोशिश करी ।ऐसे में सवाल उठ रहे है कि जो लोग बोलते है कानून के हाथ लम्बे है वो लोग भीड़ को काबू क्यों नहीं कर पाते !
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.