"लाड़ली बहना योजना:13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम,, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये,, "शुरू ऐप सतना से ऋषिकेश त्रिपाठी,, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिए नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का आधार बन चुकी है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं की परिवार के निर्णयों में भागीदारी बढ़ी है, पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार हुआ है और ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भूमिका मजबूत हुई है। वर्ष 2023 जून में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं किश्त जारी होगी। जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त सहायता देकर कुल देय राशि सुनिश्चित की जा रही है। "महिला कल्याण के लिए वित्तीय प्रतिबद्धता,,लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई। वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1830.54 करोड़ रुपये की राशि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाड़ली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। "करोड़ों महिलाओं के जीवन में आया व्यापक परिवर्तन,,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने मध्यप्रदेश में महिला कल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित की है, यह केवल आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बन गई है। योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन आए है। नियमित आर्थिक सहायता ने महिलाओं को घरेलू खर्चों के प्रबंधन ने अधिक आत्मनिर्भर बनाया है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक प्रभावी ढंग से खर्च कर पा रही है। योजना से प्राप्त राशि ने अनेक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों, लघु उद्योगों और स्व-रोजगार गतिविधियों से जुड़ने के लिये प्रेरित किया है। इससे उनकी आय के अतिरिक्त स्त्रोत विकसित हुए है। आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ महिलाओं के परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भागीदारी बढ़ी है और उनकी राय को अधिक महत्व मिलने लगा है। बैंक खातों में सीधे राशि अंतरण की व्यवस्था ने महिलाओं को औपचारिक बैंकिग और वित्तीय सेवाओं से जोड़ा है। इससे उनमें वित्तीय साक्षरता और आर्थिक आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है,, "ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए समान रूप से उपयोगी,, योजना का लाभ ग्रामीण, आदिवासी, शहरी, कल्याणी, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं सहित व्यापक वर्ग को मिल रहा है। पात्र महिलाओं के सक्रिय और आधार-लिंक्ड बैंक खातों में राशि सीधे जमा होने से प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित बनी है। राज्य सरकार ने विभिन्न विशेष अवसरों और त्योहारों पर अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर महिलाओं के जीवन में उत्साह और खुशियों का संचार किया है। इससे योजना केवल नियमित सहायता तक सीमित न रहकर भावनात्मक संबल का भी माध्यम बनी है।
"लाड़ली बहना योजना:13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम,, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये,, "शुरू ऐप सतना से ऋषिकेश त्रिपाठी,, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिए नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का आधार बन चुकी है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं की परिवार के निर्णयों में भागीदारी बढ़ी है, पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार हुआ है और ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भूमिका मजबूत हुई है। वर्ष 2023 जून में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं किश्त जारी होगी। जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त सहायता देकर कुल देय राशि सुनिश्चित की जा रही है। "महिला कल्याण के लिए वित्तीय प्रतिबद्धता,,लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में
20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई। वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1830.54 करोड़ रुपये की राशि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाड़ली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। "करोड़ों महिलाओं के जीवन में आया व्यापक परिवर्तन,,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने मध्यप्रदेश में महिला कल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित की है, यह केवल आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बन गई है। योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन आए है। नियमित आर्थिक सहायता ने महिलाओं को घरेलू खर्चों के प्रबंधन ने अधिक आत्मनिर्भर बनाया है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक प्रभावी ढंग से खर्च कर पा रही है। योजना से प्राप्त राशि ने अनेक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों, लघु उद्योगों और स्व-रोजगार गतिविधियों से जुड़ने के लिये प्रेरित किया है। इससे उनकी आय के अतिरिक्त स्त्रोत विकसित हुए है। आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ महिलाओं के परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भागीदारी बढ़ी है और उनकी राय को अधिक महत्व मिलने लगा है। बैंक खातों में सीधे राशि अंतरण की व्यवस्था ने महिलाओं को औपचारिक बैंकिग और वित्तीय सेवाओं से जोड़ा है। इससे उनमें वित्तीय साक्षरता और आर्थिक आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है,, "ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए समान रूप से उपयोगी,, योजना का लाभ ग्रामीण, आदिवासी, शहरी, कल्याणी, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं सहित व्यापक वर्ग को मिल रहा है। पात्र महिलाओं के सक्रिय और आधार-लिंक्ड बैंक खातों में राशि सीधे जमा होने से प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित बनी है। राज्य सरकार ने विभिन्न विशेष अवसरों और त्योहारों पर अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर महिलाओं के जीवन में उत्साह और खुशियों का संचार किया है। इससे योजना केवल नियमित सहायता तक सीमित न रहकर भावनात्मक संबल का भी माध्यम बनी है।
- रामपुर बाघेलान में माइनिंग इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले अन्य आरोपी गिरफ्तार सतना जिले के रामपुर बाघेलान में माइनिंग अधिकारी द्वारा अवैध उत्खनन रोकने का प्रयास किया लेकिन तिलमिलाए भाजपा नेता अपने शागिर्दो के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया मुख्य आरोपियों के बाद सह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय में किया गया पेश भेजा जेल1
- *ककलपुर में दबंगई: रोजगार मांगने पर लाइसेंसधारी युवक से मारपीट, सरपंच पुत्र पर आरोप* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* *अमरपाटन, सतना:* ग्राम पंचायत ककलपुर में रोजगार मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि सरपंच के पुत्र ने आवेदन देने पहुंचे रामप्रवेश कुशवाहा के साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज की। *क्या है पूरा मामला* ग्राम ककलपुर टोला शाहपुर निवासी रामप्रवेश कुशवाहा पिता रामनिवास कुशवाहा पुस्तैनी निवासी हैं और लाइसेंसधारी चालक हैं। पंचायत में कचरा वाहन खड़ा होने पर उन्होंने सरपंच-सचिव को रोजगार के लिए आवेदन दिया। रामप्रवेश का आरोप है कि आवेदन देने के बाद सरपंच के पुत्र ने उन्हें बुलाकर धमकाया और मारपीट की। पीड़ित ने पूरी घटना का वीडियो बयान बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रामप्रवेश आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं। *पंचायत पर उठे सवाल* 1. *वाहन शोपीस क्यों:* स्वच्छ भारत मिशन का कचरा वाहन पंचायत में धूल खा रहा है। 2. *योग्य बेरोजगार:* लाइसेंसधारी चालक रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। 3. *दबंगई का आरोप:* रोजगार मांगने पर आवेदक से मारपीट क्यों? *वीडियो बना हथियार* रामप्रवेश द्वारा बनाया गया वीडियो बयान अब ग्रामीणों के मोबाइल में घूम रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि क्या अब पंचायत में अपना हक मांगना भी गुनाह हो गया है? *प्रशासन से मांग* पीड़ित और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और रामप्रवेश को तत्काल कचरा वाहन चालक के पद पर नियुक्त किया जाए।1
- जल गंगा संवर्धन अभियान: आमिन ग्राम पंचायत में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का जोरदार असर जल गंगा संवर्धन अभियान: आमिन ग्राम पंचायत में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का जोरदार असर मैहर | अमरपाटन जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चल रहे _विकासखंड स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान_ के तहत ग्राम पंचायत आमिन, विकासखंड अमरपाटन में 11 मई 2026 को भव्य आयोजन किया गया। भैंसा सुर तालाब के तट पर प्राप्त्याशा लोक एवं पर्यावरण समिति सेक्टर-5_ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आमिन द्वारा जल स्रोत की साफ-सफाई की गई जनसहभागिता ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पटेल जी ने किया। नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में प्राप्त्याशा समिति_ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन का प्रभावी संदेश दिया गया। अजय दहिया के नेतृत्व में समिति की पूरी टीम ने नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। दर्शकों ने नाटक की सराहना करते हुए इसे जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया। प्रस्तुति में कलाकार उमा पाण्डेय, हिमांशु कुशवाहा, अमर केवट, अनामिका पाण्डेय एवं अनिकेत विश्वकर्मा ने सहभागिता निभाई। उपस्थित प्रमुख अतिथि व जनप्रतिनिधि: मा. श्री प्रजेश द्विवेदी, सभापति अमरपाटन; श्री प्रवीण पाठक, संभाग समन्वयक; डॉ. राजेश तिवारी, जिला समन्वयक श्रीमती ममता सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमरपाटन,वेद मणि मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अमरपाटन; हीरेंद्र सिंह; नवांकुर संस्था सचिव अजय कुमार दाहिया; प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संजय सिंह,अनुप सिंह; रामफल पटेल; शिवम त्रिपाठी; संदीप वर्मा; दीपेंद्र सिंह; राजेश कुमार विश्वकर्मा; व्रजेश सिंह; राम प्रकाश त्रिपाठी; संजू मिश्रा; राज कुमार सिंह; सौरभ सेन,राम प्रकाश साहू; विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्टर राम प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि _जल गंगा अभियान_ के तहत आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि जनभागीदारी से जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता दोनों को मजबूत किया जा सके। संगोष्ठी के उपरांत तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कचरे का संग्रहण कर उसे कचरा वाहन में डाला गया। कार्यक्रम के माध्यम से तालाबों की स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा वर्षा जल संवर्धन के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्राप्त्याशा लोक एवं संस्कृति प्रवर्तन समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। संस्था के सचिव अजय कुमार दाहिया एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 11,,05,,2026,, दिन सोमवार माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 11,,05,,2026,, दिन सोमवार के संध्या:कालीन दर्शन आरती4
- ये हैं मैहर की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी,जो अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं ये हैं मैहर की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी,जो अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं1
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत टाइगर पाए जाने पर विभागीय जांच जारी1
- रीवा में अतिक्रमण के कारण एक ऑटो पलट गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और एक बड़े हादसे को टाल दिया।1
- नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।1