logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP NEWS : शादी के जोड़े में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, साथ में था दूल्हा, जानें अनोखी लव स्टोरी क्राइम रिपोर्टर-सचिन सिंह-आगरा  UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के बाद विदाई का एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। दुल्हन को ससुराल ले जाने के बजाय दूल्हा उसे सरकारी नौकरी के इंटरव्यू के लिए सीधे विकास भवन ले गया। खास बात यह रही कि दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू देने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। लेकिन इलाके में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। आगरा के लादूखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र का यह मामला चर्चा में है। यहां ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते है। वह अनीशा कुशवाहा करीब तीन महीने पहले किसी काम से उनके साइबर कैफे पर आयी थी। अनीशा पास के ही गांव की रहने वाली है। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के परिवारों से बात हुई तो घरवालों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी। 21 फरवरी को मनोज और अनिशा की शादी तय हुई और धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। शादी के तुरंत बाद इंटरव्यू का दिन दूल्हे ने दिया साथ इसी बीच एक दिलचस्प मोड़ आया। शादी से एक दिन पहले अनिशा को पता चला कि रविवार को विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उसका इंटरव्यू निर्धारित है। उसने शादी से पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर रखा था। दुल्हन बनी अनीशा ने यह बात मनोज को बताई। सवाल था कि शादी के तुरंत बाद गांव से शहर कैसे पहुंचा जाएगा? पहले तो अनीशा ने सोचा कि इंटरव्यू छोड़ दिया जाए, लेकिन मनोज ने कहा कि इंटरव्यू नहीं छूटेगा, हम रास्ता निकालेंगे। शादी की रस्में जल्द पूरी कराई गई। मनोज ने परिजनों को पूरी बात बताई। दोनों परिवारों ने भी खुशी-खुशी सहमति दी कि दुल्हन को पहले इंटरव्यू दिलाया जाएगा। इसके बाद विदाई की रस्म पूरी होते ही मनोज अपनी दुल्हन को लेकर ससुराल जाने के बजाय सीधे आगरा जिला मुख्यालय विकास भवन पहुंच गया। वहां अनीशा ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया। दुल्हन का जज्बा देख लोग भी हैरान फेरों की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया तो मनोज अपनी दुल्हन को ससुराल ले जाने के बजाय सीधे आगरा स्थित विकास भवन पहुंचे। दुल्हन के जोड़े में अनीशा को इंटरव्यू देने पहुंचते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। कई लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इंटरव्यू के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन मनोज ने कहा- मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो। उसने जो सपने देखे हैं, उसे पूरा करने में उसकी मदद करूं। वहीं, इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुल्हन पति के साथ विकास भवन से ससुराल विदा हो गई।

7 hrs ago
user_Sachin Singh  Crime Reporter Agra
Sachin Singh Crime Reporter Agra
Journalist आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Hindu Muslim ke naam per huva aapas mein maarpeet
    1
    Hindu Muslim ke naam per huva aapas mein maarpeet
    user_Raja Singh
    Raja Singh
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • जिला आगरा तहसील फतेहाबाद थाना डौकी गांव नगला पाल में अधूरी आरसी के कारण लोग परेशान ग्रामीण समस्या कृपया आरसी अधूरी पूरी करवा वीडियो शेयर करें ज्यादा से ज्यादा
    1
    जिला आगरा तहसील फतेहाबाद थाना डौकी गांव नगला पाल में अधूरी आरसी के कारण लोग परेशान ग्रामीण समस्या कृपया आरसी अधूरी पूरी करवा वीडियो शेयर करें ज्यादा से ज्यादा
    user_Ramdeen तोमर
    Ramdeen तोमर
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • film operthirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiwood
    1
    film operthirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiwood
    user_Vinaysinghjhansi
    Vinaysinghjhansi
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Govind Maurya
    1
    Post by Govind Maurya
    user_Govind Maurya
    Govind Maurya
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है। प्रयागराज में जांच तेज होने के बीच आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और इसे राजनीतिक साजिश बताया। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना ठोस प्रमाण किसी संत की छवि धूमिल नहीं की जानी चाहिए। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
    1
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद मामले ने सियासी रंग ले लिया है।
प्रयागराज में जांच तेज होने के बीच आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और इसे राजनीतिक साजिश बताया।
कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना ठोस प्रमाण किसी संत की छवि धूमिल नहीं की जानी चाहिए।
फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sakim Khan
    1
    Post by Sakim Khan
    user_Sakim Khan
    Sakim Khan
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जब समाज भटकने लगे, जब नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तब जन्म लेती है एक ऐसी पहल, जो केवल शब्द नहीं, बल्कि संस्कारों की ज्योति बन जाती है। श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति — एक ऐसा मिशन, जो मानव कल्याण, संस्कार और सनातन संरक्षण के लिए पूर्णतः समर्पित है। यह समिति गाँव-गाँव, शहर-शहर पहुँचकर निःशुल्क धर्मशास्त्र का ज्ञान और धार्मिक पुस्तकों का वितरण कर रही है। बच्चों, युवाओं और परिवारों को जोड़ रही है सत्य, सेवा और सनातन मूल्यों से। आज जब हमारी संस्कृति को समझने और अपनाने की आवश्यकता पहले से अधिक है, तब यह समिति श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस और अन्य धर्मग्रंथों के माध्यम से नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र की नींव हैं और संस्कार ही समाज की पहचान। इस पावन मिशन के प्रेरणास्रोत एवं संस्थापक विमलानंद महाराज जी के मार्गदर्शन में समिति निरंतर मानव सेवा और आध्यात्मिक जागरण का कार्य कर रही है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका परिवार धर्म, ज्ञान और सेवा से जुड़े… आपके बच्चे सीखें सत्य, सदाचार और संस्कार का मार्ग, तो आज ही श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति से जुड़ें। स्वयंसेवक बनें, सहयोगी बनें, दानदाता बनें — और इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आइए, मिलकर करें एक प्रयास — संस्कारयुक्त भारत के निर्माण का। श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति, मानव सेवा ही सच्चा परमार्थ 📞 संपर्क करें और इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें। “धर्मो रक्षति रक्षितः”
    1
    जब समाज भटकने लगे, जब नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तब जन्म लेती है एक ऐसी पहल, जो केवल शब्द नहीं, बल्कि संस्कारों की ज्योति बन जाती है।
श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति — एक ऐसा मिशन, जो मानव कल्याण, संस्कार और सनातन संरक्षण के लिए पूर्णतः समर्पित है।
यह समिति गाँव-गाँव, शहर-शहर पहुँचकर निःशुल्क धर्मशास्त्र का ज्ञान और धार्मिक पुस्तकों का वितरण कर रही है। बच्चों, युवाओं और परिवारों को जोड़ रही है सत्य, सेवा और सनातन मूल्यों से।
आज जब हमारी संस्कृति को समझने और अपनाने की आवश्यकता पहले से अधिक है, तब यह समिति श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस और अन्य धर्मग्रंथों के माध्यम से नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र की नींव हैं और संस्कार ही समाज की पहचान।
इस पावन मिशन के प्रेरणास्रोत एवं संस्थापक विमलानंद महाराज जी के मार्गदर्शन में समिति निरंतर मानव सेवा और आध्यात्मिक जागरण का कार्य कर रही है।
यदि आप भी चाहते हैं कि आपका परिवार धर्म, ज्ञान और सेवा से जुड़े…
आपके बच्चे सीखें सत्य, सदाचार और संस्कार का मार्ग, तो आज ही श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति से जुड़ें।
स्वयंसेवक बनें, सहयोगी बनें, दानदाता बनें — और इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आइए, मिलकर करें एक प्रयास — संस्कारयुक्त भारत के निर्माण का।
श्री यथार्थ परमार्थ सेवा समिति, मानव सेवा ही सच्चा परमार्थ
📞 संपर्क करें और इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें।
“धर्मो रक्षति रक्षितः”
    user_Pushpendra Sisodiya
    Pushpendra Sisodiya
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ek yuvak kis tarah Se Lathi se maar raha hai
    1
    ek yuvak kis tarah Se Lathi se maar raha hai
    user_Raja Singh
    Raja Singh
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.