ग्राम पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में बजरंग दल ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश के नेतृत्व में मंगलवार को यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव में लगभग 5 से 7 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत की करीब तीन बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मदरसा और मजार/मस्जिद का निर्माण किया गया है। संगठन का दावा है कि इससे सरकारी भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कथित स्थल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। बजरंग दल ने सर्वोच्च न्यायालय एवं शासनादेशों के अनुरूप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, आवश्यक होने पर बुलडोजर कार्रवाई करने और राजस्व विभाग से भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। साथ ही, यदि अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत उसे हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई है।

- उन्नाव में हाई अलर्ट! IG किरण एस. का कड़ा निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश लखनऊ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. का उन्नाव दौरा आज चर्चा में रहा। रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचते ही डीएम गौरांग राठी और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। IG ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और आर्मरी, एमटी शाखा, जिम व निर्माणाधीन फायरिंग हॉल का सख्त निरीक्षण किया। इसके बाद कानून व्यवस्था, रमजान और होली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। उन्नाव में सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट! Co-Editor: Shyam Ji Gupta | SZ News4
- उन्नाव के आदर्श नगर के नाले में कितनी गंदगी नगर पालिका की आंखे बंद1
- KESCO टीम अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने लगाया उगाही का आरोप,500 !! यूपी,कानपुर स्वरूप नगर के कैफे में KESCO टीम का बिजली कनेक्शन काटने के बाद फिर से अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने उगाही का आरोप,500 दो, तभी बिजली1
- कानपुर 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रुपए मांगने का लगाया आरोप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,अधिकारियों के दरवाजे खटखटा खटखटा कर थक्क गए परिजन,पुलिस नहीं लगा पाई लापता किशोरी का कोई सुराग.1
- कानपुर घर के बाहर कुत्ता टहलाते वक्त हुआ हादसा कार सवार ने कुत्ते पर चढ़ाई कार, हुई मौत कुत्ते पर कार चढ़ाने की घटना CCTV में कैद कुत्ते के मालिक ने चालक के खिलाफ दी तहरीर नवाबगंज थाना के मैनावती मार्ग की घटना1
- कानपुर के पनकी थाना अंतर्गत रतनपुर चौकी में मामूली विवाद की शिकायत पर बुजुर्ग को पुलिस ने बेल्टों से पीट दिया.! अब पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मामले की शिकायत की है और अधिकारियों से कार्यवाही की मांग कर रहा है.! थानों और चौकियों में इस तरह का व्यवहार कतई ठीक नही है उसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी है कि मान नहीं रहे है.! @PoliceCommissionerate @kanpurNagar @adgkanpurzone MYogiAdityanath @crimekhaber @pankipolice @ratanpurchouki @1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! वादी द्वारा दिया गया वक्तव्य। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः स्पष्ट किया जाता है कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है। हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।1
- कानपुर संदिग्ध अवस्था में कई घंटे से सड़क किनारे पड़ा हुआ है शव सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस। आस पास मौजूद लोगों का कहना कोई फेक कर भाग गया। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट मंदिर के रैन बसेरा के सामने का मामला।1
- कानपुर का रवि यादव वाहनों की सेल परचेज का काम करता था. उसने एक सुसाइड नोट छोडकर आत्महत्या कर ली. युवराज यादव और संतोष यादव पर ₹10 लाख हड़पने के आरोप लगाए है. रवि ने ₹10 लाख कर्ज लेकर इन दोनों को दिए थे1