मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से शिक्षक संघ पदाधिकारी ने की मांग -- सेवा पुस्तिका का समय सीमा में हो अनुमोदन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ- भितरवार -- शिक्षा विभाग अंतर्गत नवीन शिक्षक संवर्ग की सेवा पुस्तकों का ऑनलाइन अनुमोदन संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से किया जाता है विगत एक वर्ष में सेवा पुस्तकों के अनुमोदन को रिजेक्ट किया जा रहे हैं इसी संदर्भ में मंगलवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ग्वालियर के संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर वेदपाल सिंह परमार के साथ में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से मुलाकात की, संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे ने बताया कि ग्वालियर संभाग के विभिन्न जिला अध्यक्ष एवं शिक्षकों ने संघ को अवगत कराया है कि विगत एक वर्ष में नवीन शिक्षक संवर्ग की ऑनलाइन सेवा पुस्तकों का अनुमोदन श्रीमान के कार्यालय से बार बार रिजेक्ट किये जा रहे हैं पुनः भेजने पर भी यही स्थिति रहती है जिसके कारण शिक्षक संवर्ग के स्वत्व का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है अतः मध्य प्रदेश शिक्षक संघ यह मांग करता है कि सेवा पुस्तिका का अनुमोदन कार्यालय में प्राप्त होते ही निश्चित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।डीडीओ स्तर से उसमें कोई कमी रहती है तो उसके लिए भी समय सीमा निर्धारित की जाए जिससे सभी के स्वत्व एवं एरियर का भुगतान शीघ्र हो सके। दतिया जिले के शिक्षकों की सेवा पुस्तकों का अनुमोदन काफी धीमी गति से हो रहा है संयुक्त संचालक प्रमोद सक्सेना ने पदाधिकारी से चर्चा करते हुए बताया कि यहां पर जो सेवा पुस्तिकाए भेजी जाती है वह अधूरी अथवा बिना दस्तावेज के होने रिजेक्ट होती है और पुनः भेजी जाती है शेष अनुमोदित कर दी जाती है साथ ही बिना ई साइन के भी भेज दी जाती है दतिया जिले का प्रभार जिस अधिकारी के पास था उसका स्थानांतरण हो जाने तथा नवीन अधिकारी को कार्यभार सौंपने के कारण गत महीने में कार्य प्रभावित हुआ है, जिसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा समस्त जिलों के डीडीओ , बी ई ओ की शीघ्र बैठक कर आगामी निर्देश प्रदान किए जाने का भी आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला सचिव ग्वालियर श्रीमती सीमा श्रीवास्तव जिला सचिव दतिया राजीव लोचन शर्मा तहसील अध्यक्ष अजय लिटोरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से शिक्षक संघ पदाधिकारी ने की मांग -- सेवा पुस्तिका का समय सीमा में हो अनुमोदन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ- भितरवार -- शिक्षा विभाग अंतर्गत नवीन शिक्षक संवर्ग की सेवा पुस्तकों का ऑनलाइन अनुमोदन संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से किया जाता है विगत एक वर्ष में सेवा पुस्तकों के अनुमोदन को रिजेक्ट किया जा रहे हैं इसी संदर्भ में मंगलवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ग्वालियर के संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर वेदपाल सिंह परमार के साथ में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा से मुलाकात की, संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे ने बताया कि ग्वालियर संभाग के विभिन्न जिला अध्यक्ष एवं शिक्षकों ने संघ को अवगत कराया है कि विगत एक वर्ष में नवीन शिक्षक संवर्ग की ऑनलाइन सेवा पुस्तकों का अनुमोदन श्रीमान के कार्यालय से बार बार रिजेक्ट किये जा रहे हैं पुनः भेजने पर भी यही स्थिति रहती है जिसके कारण शिक्षक संवर्ग के स्वत्व का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है अतः मध्य प्रदेश शिक्षक संघ यह मांग करता है कि सेवा पुस्तिका का अनुमोदन कार्यालय
में प्राप्त होते ही निश्चित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।डीडीओ स्तर से उसमें कोई कमी रहती है तो उसके लिए भी समय सीमा निर्धारित की जाए जिससे सभी के स्वत्व एवं एरियर का भुगतान शीघ्र हो सके। दतिया जिले के शिक्षकों की सेवा पुस्तकों का अनुमोदन काफी धीमी गति से हो रहा है संयुक्त संचालक प्रमोद सक्सेना ने पदाधिकारी से चर्चा करते हुए बताया कि यहां पर जो सेवा पुस्तिकाए भेजी जाती है वह अधूरी अथवा बिना दस्तावेज के होने रिजेक्ट होती है और पुनः भेजी जाती है शेष अनुमोदित कर दी जाती है साथ ही बिना ई साइन के भी भेज दी जाती है दतिया जिले का प्रभार जिस अधिकारी के पास था उसका स्थानांतरण हो जाने तथा नवीन अधिकारी को कार्यभार सौंपने के कारण गत महीने में कार्य प्रभावित हुआ है, जिसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा समस्त जिलों के डीडीओ , बी ई ओ की शीघ्र बैठक कर आगामी निर्देश प्रदान किए जाने का भी आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला सचिव ग्वालियर श्रीमती सीमा श्रीवास्तव जिला सचिव दतिया राजीव लोचन शर्मा तहसील अध्यक्ष अजय लिटोरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
- डबरा में पहले दिन ही बागेश्वर बाबा की कथा में उमड़ा जनसैलाब1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई1
- Datia: सेवढ़ा बस स्टैंड के पास युवक की निर्मम हत्या मामले में 2 संदिग्ध युवकों पर हुआ मुकद्दमा कायम,1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 10 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक , साधु संत और नेताओं का आगमन हो रहा है । वही आज 17 फरवरी से 19 फरवरी तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमान कथा सुनाई जाएगी और 20 फरवरी को दिव्या दरबार भी लगाया जाएगा।2
- दतिया पहुँचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट 👆1
- दिनांक 14.02.26 को फरियादी कुलदीप सक्सैना पुत्र स्व. रामरतन सक्सैना उम्र 39 साल निवासी घरियाली मुहल्ला करैरा ने रिपोर्ट की कि दिनांक 14/02/26 को उसके बड़े भाई एडवोकेट संजय कुमार सक्सैना अपने मकान से बांस पहाडी के रास्ते होते हुए मोटरसाईकिल से करैरा न्यायालय की तरफ जा रहे थे। करीबन 11.50 बजे रास्ते से जाने वाले अन्य वकीलो ने संजय सक्सैना को रास्ते में मोटरसाईकिल के वगल मे गिरे हुए देखा और पाया कि उनके सीने में गोली लगने का निशान है, घटना की सूचना फरियादी कुलदीप सक्सेना को मिली तो वह मोके पर पहुंचा और पाया की उसके भाई संजय सक्सेना की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मोके पर पहुंची, और मोके की कार्यवाही कर मृतक संजय सक्सैना को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल कौरा पहुंचाया। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री अरविन्द कुमार सक्सैना जी तथा श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित-सांधी जी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बारीकी से प्रत्येक विन्दु पर सूक्ष्मता से जांच करने के आदेश दिये लथा लगातार मोनीटिरिंग की। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमन सिंह राठौर घटना के संज्ञान मिलते ही तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए, पीडित परिजनो को संभल दिया तथा जांच के लिये टीमें गठित की। श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले जी ने सायवर सैल-शिवपुरी मे पहुँचकर सभी तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण शुरु किया। फरियादी कुलदीप सक्सैना की रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 112/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। फरियादी कुलदीप सक्सैना ने बताया की उसके भाईसाहब सिविल कोर्ट में जमीनी विवाद के केश लड़ते थे। भाईसाहब ने कुछ समय पहले हमारे गाँव के कमलश शर्मा के खिलाफ, मिठुआ जाटव का केश लडा था जिसको लेकर कमलेश शर्मा व उसके चाचा सुनील शर्मा व नीरज शर्मा के साथ उनकी रंजिस हो गयी थी। वर्ष 2015 मे हुए पंचायतः चुनाव मे मृतक संजय सक्सैना व सुनील शर्मा सरपंच पद के लिये आमने सामने थे, जिसके बाद इनके वीच चुनावी मतभेद शुरु हो गये थे। मृतक संजय सक्सैना की ग्राम-सिगदौआ मे कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर भी सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा के साथ विवाद हो चुका था जिसगे पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी थी। सुनील कमलेश शर्मा द्वारा इन्हे उक्त केश वापस लेने के लिये दवाब बनाया जा रहा था। एस. टी. ओ. पी. कौरा ड़ी श्री आयुष जाखड़ साहव द्वारा कुल 06 टीमें गठित की गयी जिनका नेतृत्व थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी, थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी सुनारी उप निरि० चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी बनरा उनि रामानंद पचौरी एवं सायवर सैल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र जाट के द्वारा किया गया। 06 टीमे अलग अलग दिशाओ मे गहनता से जांच करने लगी जिसमे चश्मदीद लोगो के वयान, मुखविर सूचना, सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन, फिंगर प्रिंट व अन्य तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया। इनसे प्राप्त संकेतो के आधार पर अन्य आरोपी की तालाश में पुलिस टीमे दिनारा, टोरिया, झाँसी की तरफ रवाना हुई।2
- नवग्रह शक्तिपीठ डबरा परम पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम जी का आगमन1