logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रोडवेज डिपो में ‘तानाशाही’! एआरएम का गाली वाला ऑडियो वायरल, कंडक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश* ड्यूटी के दौरान ‘रूट ऑफ’ कर किया गया मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज से आहत कर्मचारी की हालत गंभीर उरई। उत्तर प्रदेश के उरई रोडवेज डिपो से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एआरएम कमल किशोर आर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कंडक्टर से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक गरीब कर्मचारी अपनी समस्या लेकर एआरएम को फोन करता है, लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय अधिकारी उसे गालियां देते हुए नौकरी से निकालने की धमकी देने लगते हैं। आरोप है कि ड्यूटी पर चल रहे कंडक्टर को बीच रास्ते में ही ‘रूट ऑफ’ कर दिया गया, जिससे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस अपमान और दबाव से आहत होकर कंडक्टर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी तंत्र में बैठे कुछ अधिकारी कर्मचारियों के साथ इसी तरह का व्यवहार करते रहेंगे? फिलहाल, इस पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई का इंतजार है। वहीं, कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बड़ा सवाल: क्या पीड़ित कंडक्टर को न्याय मिलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई या मामला दबा दिया जाएगा? सुमित प्रताप सिंह उरई oraimo Orai Jalon Up Yogi Adityanath Office Yogi Adityanath UP Police Government of UP Akhilesh Yadav Facebook and Privacy The Lucknow Express DM Jalaun #upsrtc

7 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

*रोडवेज डिपो में ‘तानाशाही’! एआरएम का गाली वाला ऑडियो वायरल, कंडक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश* ड्यूटी के दौरान ‘रूट ऑफ’ कर किया गया मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज से आहत कर्मचारी की हालत गंभीर उरई। उत्तर प्रदेश के उरई रोडवेज डिपो से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एआरएम कमल किशोर आर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कंडक्टर से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक गरीब कर्मचारी अपनी समस्या लेकर एआरएम को फोन करता है, लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय अधिकारी उसे गालियां देते हुए नौकरी से निकालने की धमकी देने लगते हैं। आरोप है कि ड्यूटी पर चल रहे कंडक्टर को बीच रास्ते में ही ‘रूट ऑफ’ कर दिया गया, जिससे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस अपमान और दबाव से आहत होकर कंडक्टर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी तंत्र में बैठे कुछ अधिकारी कर्मचारियों के साथ इसी तरह का व्यवहार करते रहेंगे? फिलहाल, इस पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई का इंतजार है। वहीं, कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बड़ा सवाल: क्या पीड़ित कंडक्टर को न्याय मिलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई या मामला दबा दिया जाएगा? सुमित प्रताप सिंह उरई oraimo Orai Jalon Up Yogi Adityanath Office Yogi Adityanath UP Police Government of UP Akhilesh Yadav Facebook and Privacy The Lucknow Express DM Jalaun #upsrtc

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राठ नगरपालिका की टीम ने ददरी गांव पहुंचकर बीमार गायों का इलाज करवाया। जो गाय प्रेग्नेंट है और एक बीमार बछड़े को बेहतर इलाज के लिए नगरपालिका राठ गौशाला लाया जाएगा। यह देखकर अच्छा लगा कि नगरपालिका टीम गायों की देखभाल में जुटी है। नगरपालिका टीम ने गांव में पहुंचकर गायों की जांच की और उनका इलाज शुरू किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि गायों की देखभाल के लिए वे नियमित रूप से गांव का दौरा करते हैं और बीमार गायों का इलाज करवाते हैं। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    राठ नगरपालिका की टीम ने ददरी गांव पहुंचकर बीमार गायों का इलाज करवाया। जो गाय प्रेग्नेंट है और एक बीमार बछड़े को बेहतर इलाज के लिए नगरपालिका राठ गौशाला लाया जाएगा। यह देखकर अच्छा लगा कि नगरपालिका टीम गायों की देखभाल में जुटी है।
नगरपालिका टीम ने गांव में पहुंचकर गायों की जांच की और उनका इलाज शुरू किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि गायों की देखभाल के लिए वे नियमित रूप से गांव का दौरा करते हैं और बीमार गायों का इलाज करवाते हैं।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वारंगल में छापा और खुला ‘सोने का राज’! सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से सवा करोड़ का गोल्ड और लाखों की कैश बरामद #spanishfootball #smallbusiness #personalgrowth #lifelessons #housing #entrepreneurship #HomeMaintenance #BudgetFriendly #celebritynews #TruckForSale
    1
    वारंगल में छापा और खुला ‘सोने का राज’! सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से सवा करोड़ का गोल्ड और लाखों की कैश बरामद
#spanishfootball #smallbusiness #personalgrowth #lifelessons #housing #entrepreneurship #HomeMaintenance #BudgetFriendly #celebritynews #TruckForSale
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झांसी। प्राथमिक विद्यालय कलरया में विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं नवप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अनन्या खरे ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। इस मौके पर पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्षेत्र सहारिया जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लगातार प्रयास कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि अब अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं। कार्यक्रम में सोम मिश्र, विश्व ज्योति, रेखा रानी, रतन कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा विदाई ले रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    झांसी। प्राथमिक विद्यालय कलरया में विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं नवप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अनन्या खरे ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
इस मौके पर पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्षेत्र सहारिया जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लगातार प्रयास कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि अब अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं।
कार्यक्रम में सोम मिश्र, विश्व ज्योति, रेखा रानी, रतन कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा विदाई ले रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिंकू लहचूरा जिला झांसी निकालने के लिए गली नहीं है गंदगी पड़ी हुई है ना तो ना लिया ना तो गाली है यहां कि कंधे किस कांड डाला रहता है रिंकू लहचूरा
    4
    रिंकू लहचूरा जिला झांसी निकालने के लिए गली नहीं है गंदगी पड़ी हुई है ना तो ना लिया ना तो गाली है यहां कि कंधे किस कांड डाला रहता है रिंकू लहचूरा
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #महोबा। जिला पुरुष चिकित्सालय के वार्ड संख्या-3 में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वार्ड के ड्यूटी स्टाफ रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ रूम में आराम करते या आपसी बातचीत में व्यस्त रहते हैं, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई तीमारदारों ने शिकायत की है कि जरूरत पड़ने पर भी स्टाफ तुरंत उपलब्ध नहीं होता, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रहता है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। वहीं, इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    1
    #महोबा। जिला पुरुष चिकित्सालय के वार्ड संख्या-3 में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वार्ड के ड्यूटी स्टाफ रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है।
सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ रूम में आराम करते या आपसी बातचीत में व्यस्त रहते हैं, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई तीमारदारों ने शिकायत की है कि जरूरत पड़ने पर भी स्टाफ तुरंत उपलब्ध नहीं होता, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
वहीं, इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    1 hr ago
  • थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाघपुर में एक युवक का शव पेड़ पर साड़ी के फन्दे से लटका हुआ पाये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही व घटना से पूर्व घटित प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी
    1
    थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाघपुर में एक युवक का शव पेड़ पर साड़ी के फन्दे से लटका हुआ पाये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही व घटना से पूर्व घटित प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    डेरापुर  क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई।
दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुरारा क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में गेहूं कटवाने गए युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। हार्वेस्टर को लेकर हुई कहासुनी बनी विवाद की वजह। कई लोगों पर मिलकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत ll
    1
    कुरारा क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में गेहूं कटवाने गए युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। 
हार्वेस्टर को लेकर हुई कहासुनी बनी विवाद की वजह। कई लोगों पर मिलकर मारपीट करने का आरोप है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ¹।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत ll
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.