बेक करते समय अनियंत्रित टैंकर पुलिस चौकी में घुसा, भवन क्षतिग्रस्त बुलंदशहर। अनूपशहर बुलंदशहर बाईपास स्थित करवा पुलिस चौकी मंगलवार तड़के एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। एक भारी टैंकर बेक करते समय अनियंत्रित होकर सीधे चौकी भवन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी की पीछे की दीवार पूरी तरह ढह गई, जबकि भवन की अन्य दीवारों में भी दरारें आ गईं और छत (लेंटर) को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय चौकी के भीतर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना तड़के करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे चौकी भवन में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टैंकर को बेक करते समय चौकी से टकराते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैंकर और चालक की पहचान की जा रही है। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बेक करते समय अनियंत्रित टैंकर पुलिस चौकी में घुसा, भवन क्षतिग्रस्त बुलंदशहर। अनूपशहर बुलंदशहर बाईपास स्थित करवा पुलिस चौकी मंगलवार तड़के एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। एक भारी टैंकर बेक करते समय अनियंत्रित होकर सीधे चौकी भवन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी की पीछे की दीवार पूरी तरह ढह गई, जबकि भवन की अन्य दीवारों में भी दरारें आ गईं और छत (लेंटर) को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय चौकी के भीतर कोई पुलिसकर्मी मौजूद
नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना तड़के करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे चौकी भवन में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टैंकर को बेक करते समय चौकी
से टकराते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैंकर और चालक की पहचान की जा रही है। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बुलंदशहर में एक लड़की ने लगाया अपने पिता पर यौन सोसड और रेप का आरोप1
- लखनऊ के श्रीनगर कॉलोनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क पर लड़की से बदसलूकी करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है और पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- बुलंदशहर: हर्निया ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक की बड़ी लापरवाही उजागर। बुलंदशहर ब्रेकिंग..... मासूम बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बाईं ओर पाया गया हर्निया। पिता का दावा चिकित्सक ने बच्चे का दाईं तरफ का कर दिया ऑपरेशन। लापरवाही उजागर होने पर चिकित्सक ने किया दूसरा ऑपरेशन। मामले का संज्ञान लेकर सीएमएस ने चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण। खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला। बाइट डॉ.दिनेश कुमार CMS सूरजमल जटिया अस्पताल खुर्जा बाइट पुष्पेंद्र सिंह बच्चे के पिता1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवती ने अपने सगे पिता और गांव के प्रधान पति पर यौन शोषण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस संगीन मामले में महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक दो युवक घायल एक की हालत गम्भीर शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव बरोली के निकट सड़क पर एक बड़ा हादसा हो गया यहाँ सड़क किनारे खड़े आलू से भरे एक ट्रक में पीछे से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर जा घुसी हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू पुत्र बलवीर, और गोविन्द पुत्र सोमवीर सिंह निवासी ग्राम सुरजावली, अहमदगढ़ की ओर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार हो कर वापस अपने गांव जा रहे थे जैसे ही वे बरोली गांव के पास पहुँचे सड़क पर खड़े आलू से लदे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के निचले हिस्से में जा फंसी अस्पताल में भर्ती राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुँच कर घायलों को सम्भाला और निजी एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुँचाया गोविन्द की स्थिति डॉक्टरों के अनुसार गोविन्द की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है सोनू का उपचार जारी है उसे भी काफी चोटें आई है घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहन अक्सर बड़े हादसों का सबब बनते है ।1
- गाजियाबाद में मुस्लिम समाज में हुई करोड़ों की शादी। दहेज में दिया गया एक करोड़ कैश। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दिल्ली के खजुरी खास इलाके में रहने वाले इदरीशी समाज के युवक की शादी खजुरी खास में ही रहने वाली लड़की से हुई। ये शादी इंदिरापुरम के रॉयल एंबियंस फार्म में 9 मई की रात्रि को हुई। इस शादी में एक करोड़, 11 लाख, 11 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के आभूषणों का भर भरकर दहेज दिया गया। इतना ही नहीं इस शादी से 6 माह पूर्व हुईं सगाई में भी एक थार गाड़ी और 31 लाख रुपए कैश दिया गया था। बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार ज्यादा पैसे वाला नहीं है जबकि लड़की का परिवार खजुरी खास इलाके का एक संपन्न परिवार है। शॉट्स - वायरल वीडियो1
- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुलंदशहर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन पर मांगों को पूरा करने का दबाव बढ़ गया है।1
- रोड बहुत जाड़ा खराब कोई सुनवाई नहीं हो रही है1