Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंडई पंडरिया के वार्ड 1 व 2 में मंडई मेला संपन्न, दोहा गान व बाजे गाजे के साथ निकली मंडई, 4 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार गंडई पंडरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में मिठाई, खिलौने, फैंसी स्टोर, किराना, पान, सब्जी, घड़ी व चश्मा सहित विभिन्न दुकानों की रौनक रही। यादव समाज द्वारा मंडई को पूरे मोहल्ले में दोहा गुनगुनाते हुए भ्रमण कराया गया, जो बाजे गाजे के साथ मंडई स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता बनी
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
गंडई पंडरिया के वार्ड 1 व 2 में मंडई मेला संपन्न, दोहा गान व बाजे गाजे के साथ निकली मंडई, 4 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार गंडई पंडरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में मिठाई, खिलौने, फैंसी स्टोर, किराना, पान, सब्जी, घड़ी व चश्मा सहित विभिन्न दुकानों की रौनक रही। यादव समाज द्वारा मंडई को पूरे मोहल्ले में दोहा गुनगुनाते हुए भ्रमण कराया गया, जो बाजे गाजे के साथ मंडई स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता बनी
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- दुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया गाने में मदहोश होकर नाचता यह शख्स1
- ▪️ NDPS Act के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मात्र 1.770 kg जप्त किया गया । ▪️ गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में थे आरोपी ▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत जामुल कॉलेज के पास रोड में मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटनास्थल : जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग आरोपी का नाम : 1. ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग 2. अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग जप्त सामग्री : ▪️ मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा 1.770 kg जप्त अनुसार) ▪️ नगद राशि ₹1500/- ▪️ एक मोबाइल फोन सराहनीय भूमिका : ▪️ उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—1
- भिलाई–03 चरौदा क्षेत्र स्थित मणिकंचन केंद्र में एक बार फिर खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कचरे में आग लगाई गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक भिलाई नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कचरा जलने से आसपास के रहवासियों, राहगीरों और खासकर बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक ओर नगर निगम स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े प्रचार अभियान और संदेश देता नजर आता है, वहीं ज़मीनी हकीकत यह है कि स्वच्छता का संदेश सिर्फ प्रचार की सामग्री बनकर रह गया है।2
- तांत्रिक ने हिलाए हाथ, होने लगी नोटों की बारिश! छत्तीसगढ़ में ठगी और लूट का अजीब मामलाछत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी और लूट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तांत्रिक विद्या के नाम पर पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई. वायरल वीडियो में नोटों की बारिश दिखाई गई, जो पूरी तरह फर्जी निकला.1
- Post by Rameshwar sahu1
- आत्महत्या करने मजबूर हो रही रसोईया बहन मामला आरंग सरकारी विद्यालय आत्मानंद स्कूल,,,🖋️सच के साथ⏰ वक्त के साथ,,,Ajit1
- 4 फरवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 5 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे थाना गंडई में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं, सुझाव एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का समाधान करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी बीट के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। इससे ग्रामीणों को अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा और समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी।1
- भिलाई स्टील प्लांट में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी ..भिलाई स्टील प्लांट के टाउन इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एवं उपभोक्ता फोरम के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बिजली उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, समस्याओं एवं समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं तकनीकी सदस्य की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता दुर्ग शहर संजय खंडेलवाल भी कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में व्यापारी, कारोबारी वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामान्य उपभोक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान बिजली आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाले अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें नियमों के तहत मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यशाला को उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।1
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज केस में यह बयान दिया था. इस मामले में 3 फरवरी 2026 को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक जानकारी देने के आरोप में की गई है. निलंबन के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. आदेश की कॉपी आज जारी हुई है.1