logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बनियापुर ब्लॉक के सामने से साईकिल चोर का वीडियो हुआ वायरल बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के सामने से शनिवार को साइकिल चुराते हुए एक युवक का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गया है इसे बहुत सारे लोगों ने अपने सोशल साइट पर लगाया है।साइकिल डीएवी स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र की है। हालांकि वायरल चोर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

3 hrs ago
user_Abhay singh
Abhay singh
Baniapur, Saran•
3 hrs ago

बनियापुर ब्लॉक के सामने से साईकिल चोर का वीडियो हुआ वायरल बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के सामने से शनिवार को साइकिल चुराते हुए एक युवक का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गया है इसे बहुत सारे लोगों ने अपने सोशल साइट पर लगाया है।साइकिल डीएवी स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र की है। हालांकि वायरल चोर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मंडप पूजन के साथ रामनवमी की तैयारी शुरू, साहेबगंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा छपरा। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा विधि-विधान से मंडप पूजन कर भव्य तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा पारंपरिक भव्यता और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। यह भव्य शोभायात्रा छपरा के साहेबगंज स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और विभिन्न धार्मिक दल शामिल होंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और सजावट की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूरे मार्ग को भगवा पताकाओं और विद्युत सजावट से सजाया जाएगा। शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है। #रामनवमी #शोभायात्रा #छपरा #साहेबगंज #धार्मिकआयोजन
    1
    मंडप पूजन के साथ रामनवमी की तैयारी शुरू, साहेबगंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
छपरा।
रामनवमी के पावन अवसर को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा विधि-विधान से मंडप पूजन कर भव्य तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा पारंपरिक भव्यता और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी।
यह भव्य शोभायात्रा छपरा के साहेबगंज स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और विभिन्न धार्मिक दल शामिल होंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और सजावट की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूरे मार्ग को भगवा पताकाओं और विद्युत सजावट से सजाया जाएगा।
शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है।
#रामनवमी #शोभायात्रा #छपरा #साहेबगंज #धार्मिकआयोजन
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • टूटे नहीं हैं, और मजबूत हुए हैं बिहार में बदलाव तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा!!
    1
    टूटे नहीं हैं, और मजबूत हुए हैं
बिहार में बदलाव तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा!!
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    14 hrs ago
  • मैरवा में बड़ी कार्रवाई या देर से जागी पुलिस? एसपी के जाने के बाद ही क्यों टूटा नशे का नेटवर्क मैरवा के मिसकरही मुहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर करीब साढ़े चार किलो गांजा और 11.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब इलाके में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं तो कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई? आखिर एसपी के दौरे के बाद ही इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों सामने आई? क्या इससे पहले यह धंधा किसी संरक्षण में चल रहा था या स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही थी? पुलिस भले ही जीरो टॉलरेंस की बात कर रही हो, लेकिन इतने लंबे समय से फल-फूल रहे इस नेटवर्क ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #मैरवा #नशा_कारोबार #पुलिस_कार्रवाई #बिहार_समाचार #सवाल_खड़े_हुए
    1
    मैरवा में बड़ी कार्रवाई या देर से जागी पुलिस? एसपी के जाने के बाद ही क्यों टूटा नशे का नेटवर्क
मैरवा के मिसकरही मुहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर करीब साढ़े चार किलो गांजा और 11.40 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब इलाके में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं तो कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई? आखिर एसपी के दौरे के बाद ही इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों सामने आई? क्या इससे पहले यह धंधा किसी संरक्षण में चल रहा था या स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही थी? पुलिस भले ही जीरो टॉलरेंस की बात कर रही हो, लेकिन इतने लंबे समय से फल-फूल रहे इस नेटवर्क ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#मैरवा #नशा_कारोबार #पुलिस_कार्रवाई #बिहार_समाचार #सवाल_खड़े_हुए
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    2 hrs ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया इस कार्यक्रम का आयोजन एंकर। 21 फरवरी को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आरा रोटी बैंक पाठशाला एवं पाठशाला की बस्ती गोढ़ना रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से ज़्यादा लोगो की चिकित्सीय जाँच की गई साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया गया ।इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉक्टर एस के रुंगटा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,डॉक्टर पी सिंह सर्जन एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर के एन सिन्हा वरिष्ठ फिजीशियन, डॉक्टर जे के सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कन्हैया सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विजय गुप्ता सर्जन सह सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर अरविंद पांडेय दंत चिकित्सक, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथैरेपिस्ट, डॉक्टर संगीता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवा प्रदान किया गयी । इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन भोजपुर के सहयोग के रूप में सदर अस्पताल आरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा ब्लॉक के कर्मचारियों की भी अग्रणी भूमिका रही और उनके द्वारा निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों में संरक्षक सरदार गुरु चरण सिंह की उपस्थिति भी सराहनीय रही।इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर एस के रूंगटा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि रोटी बैंक के द्वारा आज का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। दलित बस्ती में इस तरह के आयोजन से लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डॉक्टर पी सिंह अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी कई भ्रांतियां हैं , दलित बस्तियों के लोग डॉक्टर के पास आना नहीं चाहते और घरेलू इलाज करते हैं और अंत में जब बीमारी क्रॉनिकल हो जाती है तब वह कष्ट उठाते हैं ।आज की इस कार्यक्रम में इस टोला से संबंधित एवं आसपास की बस्ती के भी लोग जो लोग आए हैं उन सब का निशुल्क जांच हम सभी चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है और इस जांच के बाद उनको हम लोगों के द्वारा आगे भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर यूरिक एसिड और थायराइड की भी जांच निशुल्क की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटी बैंक के सदस्य कुमार मोहित के स्वागत भाषण से हुआ।आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित ने सभी का धन्यवाद देते हुये कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का यह मुहिम जरूरतमंद समाज की स्वास्थ्य जाँच की सराहनीय कदम है ।कार्यक्रम व्यवस्था में आरा रोटी बैंक के रवि सहाय की अग्रणी भूमिका रही । आरा रोटी बैंक की प्रो रवि शंकर तिवारी,निकेश पांडेय,संतोष सिंह की उपस्थिति रही । रेड क्रॉस सोसाइटी के धर्मेंद्र पांडे, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह एवं विकास कुमार की पूरे कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव
स्लग। आरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया इस कार्यक्रम का आयोजन
एंकर। 21 फरवरी को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आरा रोटी बैंक पाठशाला एवं पाठशाला की बस्ती गोढ़ना रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से ज़्यादा लोगो की चिकित्सीय जाँच की गई साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया गया ।इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉक्टर एस के रुंगटा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,डॉक्टर पी सिंह सर्जन एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर के एन सिन्हा वरिष्ठ फिजीशियन, डॉक्टर जे के सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कन्हैया सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विजय गुप्ता सर्जन सह सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर अरविंद पांडेय दंत चिकित्सक, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथैरेपिस्ट, डॉक्टर संगीता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ  द्वारा सेवा प्रदान किया गयी । इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन भोजपुर के सहयोग के रूप में सदर अस्पताल आरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा ब्लॉक के कर्मचारियों की भी अग्रणी भूमिका रही और उनके द्वारा निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों में संरक्षक सरदार गुरु चरण सिंह की उपस्थिति भी सराहनीय रही।इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर एस के रूंगटा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि रोटी बैंक के द्वारा आज का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। दलित बस्ती में इस तरह के आयोजन से लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति  जागरूकता बढ़ेगी। डॉक्टर पी सिंह अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी कई भ्रांतियां हैं , दलित बस्तियों के लोग डॉक्टर के पास आना नहीं चाहते और घरेलू इलाज करते हैं और अंत में जब बीमारी क्रॉनिकल हो जाती है तब वह कष्ट उठाते हैं ।आज की इस कार्यक्रम में इस टोला से संबंधित एवं आसपास की बस्ती के भी लोग जो लोग आए हैं उन सब का निशुल्क जांच हम सभी चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है और इस जांच के बाद उनको हम लोगों के द्वारा आगे भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर यूरिक एसिड और थायराइड की भी जांच निशुल्क की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटी बैंक के  सदस्य कुमार मोहित के स्वागत भाषण से हुआ।आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित ने सभी का धन्यवाद देते हुये कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का यह मुहिम जरूरतमंद समाज की स्वास्थ्य जाँच की सराहनीय कदम है ।कार्यक्रम व्यवस्था में आरा रोटी बैंक के रवि सहाय की अग्रणी भूमिका रही । आरा रोटी बैंक की प्रो रवि शंकर तिवारी,निकेश पांडेय,संतोष सिंह की उपस्थिति रही । रेड क्रॉस सोसाइटी के धर्मेंद्र पांडे, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह एवं विकास कुमार की पूरे कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति (Narco Coordination committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं का संकलन कर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से तोड़ा जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया, ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, वरीय उप समाहर्ता श्री सिद्धार्थ केशरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति (Narco Coordination committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं का संकलन कर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से तोड़ा जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया, ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, वरीय उप समाहर्ता श्री सिद्धार्थ केशरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर में जिलाध्यक्ष श्री विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज जी निर्देशन में पुतला दहन हुआ इसमें जिला प्रभारी राजेश सिंहा,नमो ऐप प्रदेश स्नोजक रितेश रंजन,धर्मेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे,सुष्मलता,मधु मिश्रा ,वंदना राजवंशी,अशोक सिंह,रॉबिन कुशवाहा,विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम,अंकित राव,वीरेंद्र,जी, निशांत सिंह सेंगर,शक्ति श्रीवास्तव,प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा,जयंत किशोर,नीरज सिंह,अजीत पांडे,सुनील श्रीवास्तव,इशू प्रकाश,सोनू पांडे,रितेश कुमार वर्मा,ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थिति थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
    4
    भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर में जिलाध्यक्ष श्री विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज जी निर्देशन में पुतला दहन हुआ इसमें जिला प्रभारी राजेश सिंहा,नमो ऐप प्रदेश स्नोजक रितेश रंजन,धर्मेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे,सुष्मलता,मधु मिश्रा ,वंदना राजवंशी,अशोक सिंह,रॉबिन कुशवाहा,विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम,अंकित राव,वीरेंद्र,जी, निशांत सिंह सेंगर,शक्ति श्रीवास्तव,प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा,जयंत किशोर,नीरज सिंह,अजीत पांडे,सुनील श्रीवास्तव,इशू प्रकाश,सोनू पांडे,रितेश कुमार वर्मा,ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थिति थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    10 hrs ago
  • विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा प्रतिभा का संगम, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल रहे विशिष्ट अतिथि । छपरा। Vivekanand International Public School में आयोजित “वार्षिकोत्सव दिवस” समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal की उपस्थिति रही, जिन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूहगान ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #VivekanandInternationalPublicSchool #वार्षिकोत्सव2026 #JanardanSinghSigriwal #महाराजगंज #SchoolAnnualFunction #छात्र_प्रतिभा #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #educationnewsupdates #bbnmedialive
    1
    विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा प्रतिभा का संगम, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल रहे विशिष्ट अतिथि ।
छपरा। Vivekanand International Public School में आयोजित “वार्षिकोत्सव दिवस” समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal की उपस्थिति रही, जिन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूहगान ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#VivekanandInternationalPublicSchool #वार्षिकोत्सव2026
#JanardanSinghSigriwal
#महाराजगंज
#SchoolAnnualFunction
#छात्र_प्रतिभा
#सांस्कृतिक_कार्यक्रम
#educationnewsupdates #bbnmedialive
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • आरा। बिहार के भोजपुर जिले में लगातार कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है,वही एक बार फिर आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। जहां पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
    3
    आरा। बिहार के भोजपुर जिले में लगातार कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है,वही  एक बार फिर आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। जहां पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • आरा के सदर प्रखंड अंतर्गत मखदुमपुर-डुमरा पंचायत में कथित विकास योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आज अधिकारियों की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से यह आरोप लगाया जा रहा था लकि कई योजनाएं कागज़ पर पूरी दिखा दी गईं, जबकि ज़मीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है। इसी मामले में बड़का डुमरा गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि बड़का डुमरा वार्ड संख्या-3 में योजना संख्या-10/2020-21 के तहत नाली निर्माण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई, जबकि मौके पर नाली का निर्माण हुआ ही नहीं। शिकायत में मुखिया और पंचायत सचिव पर पैसे की बंदरबांट का आरोप लगाया गया। आवेदन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया गया। टीम में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती राजेश्वरी (अध्यक्ष), जिला क्वालिटी मॉनिटर कैमूर श्री जंगबहादुर सिंह (सदस्य) तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री निखिल राज (सदस्य) शामिल रहे। टीम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस कार्य को पूर्ण दिखाया गया है, वह जमीन पर नहीं मिला या आंशिक रूप से ही दिखाई दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी अभिलेखों और माप पुस्तिका की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही तय होगा कि यह लापरवाही है या घोटाला। मखदुमपुर डुमरा पंचायत में हुए कई घोटालों में एक सफेदपोश व्यक्ति का भी नाम ग्रामीण दबे जुबान ले रहे है.ग्रामीणों का कहना है सदर प्रखंड के कुर्सी पर दावा करने वाले एक जनप्रतिधि है उनके इसारे पर ही कई घोटालो को अंजाम दिया गया है
    1
    आरा के सदर प्रखंड अंतर्गत मखदुमपुर-डुमरा पंचायत में कथित विकास योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद आज अधिकारियों की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से यह आरोप लगाया जा रहा था लकि कई योजनाएं कागज़ पर पूरी दिखा दी गईं, जबकि ज़मीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है।
इसी मामले में बड़का डुमरा गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि बड़का डुमरा वार्ड संख्या-3 में योजना संख्या-10/2020-21 के तहत नाली निर्माण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई, जबकि मौके पर नाली का निर्माण हुआ ही नहीं। शिकायत में मुखिया और पंचायत सचिव पर पैसे की बंदरबांट का आरोप लगाया गया।
आवेदन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया गया। टीम में विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती राजेश्वरी (अध्यक्ष), जिला क्वालिटी मॉनिटर कैमूर श्री जंगबहादुर सिंह (सदस्य) तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री निखिल राज (सदस्य) शामिल रहे। टीम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस कार्य को पूर्ण दिखाया गया है, वह जमीन पर नहीं मिला या आंशिक रूप से ही दिखाई दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी अभिलेखों और माप पुस्तिका की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही तय होगा कि यह लापरवाही है या घोटाला।
मखदुमपुर डुमरा पंचायत में हुए कई घोटालों में एक सफेदपोश व्यक्ति का भी नाम ग्रामीण दबे जुबान ले रहे है.ग्रामीणों का कहना है सदर प्रखंड के कुर्सी पर दावा करने वाले एक जनप्रतिधि है उनके इसारे पर ही कई घोटालो को अंजाम दिया गया है
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.