logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7.5 करोड़ की लागत से चमकेगा खूंटी का पंचघाघ जलप्रपात: नए साल में नए कलेवर में दिखेंगे नजारे। खूंटी: जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार पंचघाघ जलप्रपात जल्द ही नये कलेवर में नजर आयेगा. पर्यटन विभाग की ओर से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से पंचघाघ पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का काम कराया जा रहा है. इन दिनों स्थल पर निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है. कार्य की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि नववर्ष में पंचघाघ आने वाले पर्यटकों को इसका बदला हुआ स्वरूप देखने को मिलेगा. सौंदर्यीकरण योजना के तहत पंचघाघ के फुटब्रिज, सीढ़ियों और फुटपाथ को आकर्षक बनाया जा रहा है. इन जगहों पर डिजाइनदार टाइल्स लगाने का काम चल रहा है. पर्यटकों के बैठने के लिए गुलाबी रंग की सीट भी लगायी जा रही हैं. इससे एक ओर पर्यटन स्थल की खूबसूरती बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों को बैठने और घूमने के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी. पुराने कियोस्क को भी मिलेगा नया रूप पंचघाघ में वर्षों से मौजूद कियोस्क को भी योजना के तहत अपग्रेड किया जा रहा है. पुराने ढांचे को बेहतर स्वरूप देकर आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित करने का काम चल रहा है. इसके अलावा पर्यटन स्थल पर लगे होर्डिंग और सूचना संबंधी बोर्ड को भी नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है. इससे पर्यटकों को स्थल से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. भवन और शौचालय का भी हो रहा निर्माण पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंचघाघ में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया है. योजना के तहत भवन और शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. पर्यटन विभाग का उद्देश्य पंचघाघ आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. सुविधाओं के विस्तार से यहां आने वाले सैलानियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है. बारिश के बाद फिर निखरने लगा पंचघाघ पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण पंचघाघ नदी का जलस्तर बढ़ गया था. बारिश के पानी के कारण नदी का पानी मटमैला भी हो गया था. अब बारिश कम होने के साथ नदी का जलस्तर धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है. पानी के साफ होने के साथ पंचघाघ की खूबसूरती भी फिर से निखरने लगी है. प्राकृतिक हरियाली, ऊंची-नीची चट्टानों और नदी की कई धाराओं के बीच स्थित पंचघाघ लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है. खासकर बारिश और सर्दी के मौसम में यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं. आसपास का प्राकृतिक वातावरण और जलप्रपात की अलग-अलग धाराएं पंचघाघ को खास बनाती हैं. सुविधाएं बढ़ने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का काम पूरा होने के बाद पंचघाघ की खूबसूरती के साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी. फुटब्रिज, सीढ़ियों और फुटपाथ के बेहतर होने से आवाजाही आसान होगी. वहीं बैठने की व्यवस्था, कियोस्क, भवन और शौचालय जैसी सुविधाओं के विकसित होने से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है. यदि निर्माण कार्य तय समय के अनुसार पूरा हुआ, तो नववर्ष में पंचघाघ नये कलेवर के साथ पर्यटकों का स्वागत करेगा. प्राकृतिक खूबसूरती के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचघाघ जिले के पर्यटन को नयी पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

4 hrs ago
user_JULI KUMARI
JULI KUMARI
News Anchor तमर 1, खूंटी, झारखंड•
4 hrs ago
51b6ffb0-5a80-483b-8296-b1a206dd54bb

More news from झारखंड and nearby areas
  • खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।
    1
    खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न।
कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    5 hrs ago
  • इंजीनियर दिवस 2026 ! डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर 59वां Engineers Day समारोह ! Ranchi इंजीनियर दिवस 2026 ! डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर 59वां Engineers Day समारोह ! Ranchi इंजीनियर दिवस 2026 LIVE | Engineers Day Celebration 2026 | Ranchi भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस के अवसर पर राँची में 59वाँ अभियंता दिवस समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के देश के निर्माण, इंजीनियरिंग और विकास के क्षेत्र में योगदान को याद किया जा रहा है। 📍 समारोह स्थल: डिप्लोमा अभियंता संघ भवन, अम्बेदकर नगर, नामकुम, राँची स्वर्णरेखा नदी पुल के पास आज का यह आयोजन Engineers Day, Engineering Community और देश के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित है। Ranchi Club TV के साथ देखिए कार्यक्रम की LIVE Coverage और जुड़िए इस विशेष आयोजन से। सच्ची खबर, सबसे पहले | Ranchi Club TV ⚠️ Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. The information presented during the live stream is intended for general awareness and does not constitute professional, legal, financial, medical, or other specialized advice. Viewers are advised to verify information from official sources wherever necessary. Engineers Day 2026, Engineers Day 2026 Live, Engineer Day 2026, Engineers Day Live Ranchi, Engineers Day Ranchi, Engineers Day Jharkhand, Visvesvaraya Jayanti 2026, Dr M Visvesvaraya, Mokshagundam Visvesvaraya, Visvesvaraya Birthday, विश्वेश्वरैया जयंती, अभियंता दिवस 2026, अभियंता दिवस समारोह, 59वां अभियंता दिवस, 59th Engineers Day, Ranchi News, Ranchi Live, Ranchi Live News, Jharkhand News, Jharkhand Live News, Ranchi Club TV, RanchiClubTV, Engineers Day Celebration, Engineering Day, Engineering Community, Diploma Engineer Association Ranchi, Namkum Ranchi, Ambedkar Nagar Ranchi, Jharkhand Engineers, Engineer Diwas, Engineer Diwas 2026 #EngineersDay2026 #EngineersDay #EngineerDay #विश्वेश्वरैया #अभियंतादिवस #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #EngineersDayLive #EngineersDayCelebration #MokshagundamVisvesvaraya
    1
    इंजीनियर दिवस 2026 ! डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर 59वां Engineers Day समारोह ! Ranchi

इंजीनियर दिवस 2026 ! डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर 59वां Engineers Day समारोह ! Ranchi
इंजीनियर दिवस 2026 LIVE | Engineers Day Celebration 2026 | Ranchi
भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस के अवसर पर राँची में 59वाँ अभियंता दिवस समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा है।
इस विशेष अवसर पर डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के देश के निर्माण, इंजीनियरिंग और विकास के क्षेत्र में योगदान को याद किया जा रहा है।
📍 समारोह स्थल:
डिप्लोमा अभियंता संघ भवन,
अम्बेदकर नगर, नामकुम, राँची
स्वर्णरेखा नदी पुल के पास
आज का यह आयोजन Engineers Day, Engineering Community और देश के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित है।
Ranchi Club TV के साथ देखिए कार्यक्रम की LIVE Coverage और जुड़िए इस विशेष आयोजन से।
सच्ची खबर, सबसे पहले | Ranchi Club TV
⚠️ Disclaimer:
This live stream is for informational and public awareness purposes only. The information presented during the live stream is intended for general awareness and does not constitute professional, legal, financial, medical, or other specialized advice. Viewers are advised to verify information from official sources wherever necessary.
Engineers Day 2026, Engineers Day 2026 Live, Engineer Day 2026, Engineers Day Live Ranchi, Engineers Day Ranchi, Engineers Day Jharkhand, Visvesvaraya Jayanti 2026, Dr M Visvesvaraya, Mokshagundam Visvesvaraya, Visvesvaraya Birthday, विश्वेश्वरैया जयंती, अभियंता दिवस 2026, अभियंता दिवस समारोह, 59वां अभियंता दिवस, 59th Engineers Day, Ranchi News, Ranchi Live, Ranchi Live News, Jharkhand News, Jharkhand Live News, Ranchi Club TV, RanchiClubTV, Engineers Day Celebration, Engineering Day, Engineering Community, Diploma Engineer Association Ranchi, Namkum Ranchi, Ambedkar Nagar Ranchi, Jharkhand Engineers, Engineer Diwas, Engineer Diwas 2026
#EngineersDay2026 #EngineersDay #EngineerDay #विश्वेश्वरैया #अभियंतादिवस #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #EngineersDayLive #EngineersDayCelebration #MokshagundamVisvesvaraya
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कोडरमा का अभ्रक दुनिया तक कैसे पहुंचा?#Koderma#MicaMining#Jharkhand#Mica कोडरमा का अभ्रक दुनिया तक कैसे पहुंचा?#Koderma#MicaMining#Jharkhand#Mica
    1
    कोडरमा का अभ्रक दुनिया तक कैसे पहुंचा?#Koderma#MicaMining#Jharkhand#Mica
कोडरमा का अभ्रक दुनिया तक कैसे पहुंचा?#Koderma#MicaMining#Jharkhand#Mica
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    6 hrs ago
  • राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका! BJP प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट! राजस्थान निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला। वहीं कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट और निर्दलीय राशिद खान को 195 वोट मिले। जिस चुनाव में BJP कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में थी, उसी चुनाव में उसके प्रत्याशी का वोटों का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है। अब सबसे बड़ा सवाल—वो एक वोट आखिर किसका था? #Rajasthan #RajasthanElection #CivicElection #BJP #Congress #ElectionNews #PoliticalNews
    1
    राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका!
BJP प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट!
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को महज 1 वोट मिला। वहीं कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट और निर्दलीय राशिद खान को 195 वोट मिले।
जिस चुनाव में BJP कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में थी, उसी चुनाव में उसके प्रत्याशी का वोटों का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान है।
अब सबसे बड़ा सवाल—वो एक वोट आखिर किसका था? 
#Rajasthan #RajasthanElection #CivicElection #BJP #Congress #ElectionNews #PoliticalNews
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*
    1
    *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम में कलाकारों ने नागपुरी गीतों में जम कर झुमाया। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया । प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया था जहां बच्चें, महिला, पुरुष आनंद ले रहे थे। गायिका बिंदेश्वरी देवी डिंपल कुमारी, दीपिका कुमारी, सुलोचना देवी, महावीर साहु, कयूम अब्बास, पंचम राम, डांसर सारिका नायक, प्रभात साहु ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
    1
    रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम में कलाकारों ने नागपुरी गीतों में जम कर झुमाया। 
न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया । प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया था जहां बच्चें, महिला, पुरुष आनंद ले रहे थे।  गायिका बिंदेश्वरी देवी डिंपल कुमारी, दीपिका कुमारी, सुलोचना देवी, महावीर साहु, कयूम अब्बास, पंचम राम, डांसर सारिका नायक, प्रभात साहु ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हम वो पीढ़ी हैं, जमाना बदलते देखा है, पैदल चलकर भी, सपना बड़ा देखा है। पैसे से पैसों तक, मोबाइल की दुनिया तक, हमने तो दोनों ही जमाने को देखा है। हाँ... हम वो पीढ़ी हैं, जिसने हर रंग जिंदगी का देखा है...!
    1
    हम वो पीढ़ी हैं, जमाना बदलते देखा है,
पैदल चलकर भी, सपना बड़ा देखा है।
पैसे से पैसों तक, मोबाइल की दुनिया तक,
हमने तो दोनों ही जमाने को देखा है।
हाँ... हम वो पीढ़ी हैं,
जिसने हर रंग जिंदगी का देखा है...!
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
    1
    डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.