जतारा जलविहार उत्सव में नगर परिषद परिसर में सजे भगवान के विमान, जयकारों से गूंजा परिसर जतारा जलविहार उत्सव में नगर परिषद परिसर में सजे भगवान के विमान, जयकारों से गूंजा परिसर जतारा। जलविहार उत्सव को लेकर बुधवार को जतारा नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान नगर परिषद परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान नगर परिषद परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। जानकारी देते हुए राजेश सूत्रकार ने बताया कि जलविहार उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान नगर परिषद परिसर पहुंचे। भगवान के दर्शन करने और उनकी पालकी के नीचे से निकलने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में नगरवासी दर्शन के लिए पहुंचे। नगर परिषद परिसर में विराजमान भगवान की नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विमानों में विराजमान भगवान के अलग-अलग आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जलविहार उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
जतारा जलविहार उत्सव में नगर परिषद परिसर में सजे भगवान के विमान, जयकारों से गूंजा परिसर जतारा जलविहार उत्सव में नगर परिषद परिसर में सजे भगवान के विमान, जयकारों से गूंजा परिसर जतारा। जलविहार उत्सव को लेकर बुधवार को जतारा नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान नगर परिषद परिसर में एकत्रित हुए।
इस दौरान नगर परिषद परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। जानकारी देते हुए राजेश सूत्रकार ने बताया कि जलविहार उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान नगर परिषद परिसर पहुंचे। भगवान के दर्शन करने और उनकी पालकी के
नीचे से निकलने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में नगरवासी दर्शन के लिए पहुंचे। नगर परिषद परिसर में विराजमान भगवान की नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा
परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विमानों में विराजमान भगवान के अलग-अलग आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जलविहार उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
- थाना तिराहे पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश शासकीय महाविद्यालय पलेरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अभिनय और संवाद के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू, गुटखा, शराब, सिगरेट, गांजा सहित विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान को अभिनय के माध्यम से सामने रखा। विद्यार्थियों ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम संस्था प्राचार्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन डॉ. विभा तिवारी एवं डॉ. किशवर मंसूरी ने किया। एनएसएस छात्रा प्रभारी नेहा दुबे ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *इन विद्यार्थियों ने निभाई विभिन्न भूमिकाएं* नुक्कड़ नाटक में विजय सिंह राय ने पति, विशाल स्नेही ने तंबाकू, बाबूलाल अहिरवार ने डमरू, शिवम राय ने गांजा, महेंद्र अहिरवार ने गुटखा, मयंक खटीक ने नशा, शिवम अहिरवार ने शराब, चांदनी वर्मा ने मां, नेहा अहिरवार ने पत्नी, मोहनी सिमौरिया ने बहू, नीरज अहिरवार ने बेटा, अमित प्रजापति ने सिगरेट, सोनम अहिरवार ने ढपली, श्रीपेन्द्र परिहार ने ड्रम, लक्ष्मण अहिरवार ने सेठजी तथा सुनील अहिरवार ने ढोलक वादक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. बलराम अग्निहोत्री, डॉ. सुरजन यादव, डॉ. ज्योतिर्मय दत्ता, पाराशर, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र धोबी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। थाना तिराहे पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश शासकीय महाविद्यालय पलेरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अभिनय और संवाद के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू, गुटखा, शराब, सिगरेट, गांजा सहित विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान को अभिनय के माध्यम से सामने रखा। विद्यार्थियों ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम संस्था प्राचार्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन डॉ. विभा तिवारी एवं डॉ. किशवर मंसूरी ने किया। एनएसएस छात्रा प्रभारी नेहा दुबे ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *इन विद्यार्थियों ने निभाई विभिन्न भूमिकाएं* नुक्कड़ नाटक में विजय सिंह राय ने पति, विशाल स्नेही ने तंबाकू, बाबूलाल अहिरवार ने डमरू, शिवम राय ने गांजा, महेंद्र अहिरवार ने गुटखा, मयंक खटीक ने नशा, शिवम अहिरवार ने शराब, चांदनी वर्मा ने मां, नेहा अहिरवार ने पत्नी, मोहनी सिमौरिया ने बहू, नीरज अहिरवार ने बेटा, अमित प्रजापति ने सिगरेट, सोनम अहिरवार ने ढपली, श्रीपेन्द्र परिहार ने ड्रम, लक्ष्मण अहिरवार ने सेठजी तथा सुनील अहिरवार ने ढोलक वादक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. बलराम अग्निहोत्री, डॉ. सुरजन यादव, डॉ. ज्योतिर्मय दत्ता, पाराशर, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र धोबी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।3
- *दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित 23 सितम्बर 2026, टीकमगढ़, जिला टीकमगढ़* टीकमगढ़-भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा मान्यता प्राप्त कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप (सीएजी), नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट्स एंड एनवायरमेंट, भोपाल के तत्वावधान में "दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग एवं साइबर सुरक्षा" विषय पर एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शा. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्र.-2, टीकमगढ़ (म.प्र.) में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों, टैरिफ एवं बिलिंग नियमों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना था। कार्यशाला में संस्था के उपनिदेशक अविनाश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बताया कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने पोस्टपेड एवं प्रीपेड सेवाओं, उपयोग-आधारित शुल्क, बिलिंग ऑडिट तथा प्रसारण सेवाओं में ए-ला-कार्टे, बुके, नेटवर्क कैपेसिटी शुल्क (NCF) एवं मासिक बिलिंग प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। श्री श्रीवास्तव द्वारा साइबर सुरक्षा, जिसमें प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान, यूपीआई लेन-देन, ओटीपी एवं पिन की गोपनीयता, सुरक्षित मोबाइल उपयोग तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने, संबंधित बैंक को तुरंत सूचित करने, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा अपने पासवर्ड बदलने की सलाह दी गई। साथ ही "क्लिक करने से पहले सोचें", "अपनी पहचान सुरक्षित रखें" एवं "संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करें" जैसे साइबर हाइजीन के मूल मंत्रों पर भी विशेष बल दिया गया। स्कूल प्राचार्य श्री एन डी अहिरवार ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाती हैं। स्कूल शिक्षक श्री कार्तिक खरे ने उपस्थित उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, कार्यस्थल और समाज में साइबर सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएँ और “जानकार बनिए और सतर्क रहिए” संदेश को आगे बढ़ाएँ। संस्था के साकेत शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए बताया कि फ्रॉड तब होता है जब आप जागरूक नहीं होते है, साथ ही व्हाट्सएप्प पर यदि .apk फाईल आती है तो उसे डाउनलोड न करें। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ आदि सहित 125 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में शिक्षक श्री अमित शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया।2
- दिगौड़ा में निकले भगवान के जलविहार, गाजे बाजे डीजे, घोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, तालाब पर भगवान ने विहार, कस्बा के प्रमुख स्थानों से निकले भगवान के 5 विमान।1
- जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,, जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,,1
- निवाड़ी कोतवाली पुलिस का चोरी का खुलासा मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक का माल बरामद एंकर - निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया से ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 36 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताई जा रही है। दरअसल, 6 और 7 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात फरियादी धर्मेंद्र कुशवाहा की मोबाइल दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल चोरी कर लिए थे। मामले में 7 जुलाई को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 200/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन और अनु. अधि. पुलिस निवाड़ी के.के. पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। आरोपियों की जानकारी देने के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। साइबर टीम द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर करीब 10 दिनों तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को आरोपी देवदास कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगरा, थाना बंगरा, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र कुशवाहा, निवासी टौंला को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर: 33 नए मोबाइल 3 पुराने मोबाइल घटना में प्रयुक्त अपाचे स्कूटी बरामद कर जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, बरामद 33 नए मोबाइल की कीमत करीब 9 लाख 29 हजार 471 रुपये और 3 पुराने मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये है। मोबाइल और स्कूटी सहित कुल बरामद मशरूका 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताया गया है। घटना में इस्तेमाल सब्बल के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और फरियादी आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों ने आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से घटना से एक दिन पहले दुकान की रेकी की। वारदात की रात एक आरोपी बाहर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरे आरोपी ने सब्बल से दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की। इस कार्रवाई में अनु. अधि. पुलिस के.के. पांडे, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण मावई, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव और साइबर सेल सहित पुलिस टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- ग्राम पंचायत नयाखेरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य अभियान भारत, Pharmacovigilanceअभियान: “स्वस्थ भारत – स्वस्थ समाज” केशव इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस टीकमगढ द्वारा Pharmacovigilance 2026 के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया 🩺 शिविर में प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ: - 🩸 ब्लड टेस्ट - 🍬 ब्लड शुगर की जाँच - ❤️ ब्लड प्रेशर (BP) की जाँच - 🩺 सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण - 👨⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श - 💊 दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग संबंधी जानकारी - ⚕️ दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reactions) एवं Pharmacovigilance के प्रति जागरूकता आइए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान शिविर स्थान --- ग्राम पंचायत भवन नयाखेरा टीकमगढ़ (M.P.) “Empowering Pharmacists For Healthier Futures” “स्वस्थ भारत – स्वस्थ समाज”1
- खरगापुर :तीन स्कूली बच्चों के गायब होने का मामला,खरगापुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो में देखे गये तीनों छात्र, 36 घंटे बाद मथुरा में बच्चों के होने की खबर,खरगापुर से पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना,मथुरा पहुंच रही पुलिस टीमः थाना प्रभारी, खरगापुर :तीन स्कूली बच्चों के गायब होने का मामला,खरगापुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो में देखे गये तीनों छात्र, 36 घंटे बाद मथुरा में बच्चों के होने की खबर,खरगापुर से पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना,मथुरा पहुंच रही पुलिस टीमः थाना प्रभारी,1
- आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों के जरिए पहुंचेंगी कार्यकर्ताएं।* आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों के जरिए पहुंचेंगी कार्यकर्ताएं।* टीकमगढ़। आज भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिला बैठक हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी शालिनी सरागवी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। जिला बैठक में मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, बल्देवगढ़ नगर अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, विभा श्रीवास्तव, सुशीला राजपूत, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, रामगोपाल चौरसिया,सरिता शर्मा, शालिनी धुवारा,रीना श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में आंगन मिलन कार्यक्रम के ऊपर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के ऊपर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प का अभियान के निमित्त आंगन मिलन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर अलग-अलग कार्यक्रम चलाएंगी एवं सम्मान कार्यक्रम रखेंगी।भाजपा शासन की योजनाएं आम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी शालिनी सरागवी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 122 शक्ति केंद्रों के 1284 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर जाएंगी, जहां वह महिलाओं से संपर्क करेंगी, सम्मान कार्यक्रम करेंगी एवं अलग-अलग गतिविधियां चलाकर आंगन मिलन कार्यक्रम चलाया जाएगा। महिलाओं तक जागरूकता एवं शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचे इसके लिए हम सबको प्रयासरत होना पड़ेगा और अपने संगठन को सशक्त बनाना है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारे सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम चलाकर जागरूकता की साथ-साथ शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम, बच्चों की खेल गतिविधि एवं अलग-अलग कार्यक्रम चलाकर आंगन मिलन कार्यक्रम को सफल बनाएंगी। इसके लिए सभी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिससे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम सफल हो सके। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कहा सेवा संकल्प अभियान में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगन मिलन कार्यक्रम के जरिए महिलाओं तक पहुंच कर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए एवं सम्मान कार्यक्रम के जरिए शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार जमीनी स्तर तक करेंगी। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मीरा खरे, पुष्पा यादव, निकिता पंकज प्रजापति, संध्या सोनी,रजनी रावत, बबीता जोशी, आरती साहू ,पुष्पा रैकवार,हेमा भागवानी, इंद्ररा यादव,रामा रजक,जानकी प्रजापति, प्रतिभा बुंदेला,गनेशी सूत्रकार , ममता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।1
- खरगापुर :तीन स्कूली बच्चों के गायब होने का मामला,खरगापुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो में देखे गये तीनों छात्र, 36 घंटे बाद मथुरा में बच्चों के होने की खबर,खरगापुर से पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना,मथुरा पहुंच रही पुलिस टीमः थाना प्रभारी,1