जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे-नोडल अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह। जनपद के विकड खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम उस समय जनभागीदारी का सशक्त मंच बन गया, जब उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी, सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों को विस्तार से पढ़कर सुनाई और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही स्थलीय सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों को भी महत्व देते हुए बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया। इस पहल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के जन्म से लेकर बुजुर्ग अवस्था तक समग्र कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और पोषण हेतु सहायता दी जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिसमें एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे।किसानों के हितों पर विशेष जोर देते हुए नोडल अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को रेखांकित किया और अपील की कि जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं बनी है, वे तत्काल इसे बनवाएं. उन्होंने बताया कि गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया जा रहा है, साथ ही खाद एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ भी इसी के माध्यम से सीधे किसानों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है, ऐसे में जल बचत आधारित खेती अपनाना समय की मांग है, जिससे उत्पादन भी बेहतर होगा और संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायतों के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। यदि सभी ग्रामवासी मिलकर संकल्प लें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें, तो गांव का समग्र विकास संभव है और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकता है। जन चौपाल के दौरान ग्रामवासी बालमुकुंद द्वारा कृषि फीडर पर कम बिजली आपूर्ति की शिकायत प्रस्तुत की गई। इस पर नोडल अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर सत्यापन कराया। जांच में पाया गया कि कृषि फीडर पर निर्धारित 10 घंटे विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है, जिससे शिकायत निराधार सिद्ध हुई। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे-नोडल अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह। जनपद के विकड खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम उस समय जनभागीदारी का सशक्त मंच बन गया, जब उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी, सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों को विस्तार से पढ़कर सुनाई और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही स्थलीय सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों को भी महत्व देते हुए बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा गर्भवती
महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया। इस पहल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के जन्म से लेकर बुजुर्ग अवस्था तक समग्र कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और पोषण हेतु सहायता दी जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिसमें एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख
रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे।किसानों के हितों पर विशेष जोर देते हुए नोडल अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को रेखांकित किया और अपील की कि जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं बनी है, वे तत्काल इसे बनवाएं. उन्होंने बताया कि गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया जा रहा है, साथ ही खाद एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ भी इसी के माध्यम से सीधे किसानों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है, ऐसे में जल बचत आधारित खेती अपनाना समय की मांग है, जिससे उत्पादन भी बेहतर होगा और संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायतों के विकास में सक्रिय भागीदारी के
लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। यदि सभी ग्रामवासी मिलकर संकल्प लें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें, तो गांव का समग्र विकास संभव है और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकता है। जन चौपाल के दौरान ग्रामवासी बालमुकुंद द्वारा कृषि फीडर पर कम बिजली आपूर्ति की शिकायत प्रस्तुत की गई। इस पर नोडल अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर सत्यापन कराया। जांच में पाया गया कि कृषि फीडर पर निर्धारित 10 घंटे विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है, जिससे शिकायत निराधार सिद्ध हुई। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- #यूपी के #अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट आरोप ✍️मिष्ठान भण्डार के सामने मामूली बातपर कहासुनी हुई। फिर श्रद्धालु को लाठी डंडों से पीटा गया। Video सोशल मीडिया पर वायरल #Ayodhya #UttarPradesh #UPNews1
- 📌प्रिंट रेट से ज्यादा की जा रही है वसूली, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत एंकर - उरई से मिलावट और ओवर रेटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इंद्रा नगर निवासी राम मिलन राजपूत ने चौकी प्रभारी बम्बा नगर को प्रार्थना पत्र देकर राजकुमार दूध भंडार स्वीट हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी के कार्यक्रम के लिए मंगाया गया पनीर, खोया, रबड़ी और क्रीम मिलावटी और घटिया क्वालिटी का था। साथ ही प्रिंट रेट से अधिक पैसा वसूला गया। राम मिलन राजपूत पुत्र सूरज प्रसाद ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को उन्होंने राजकुमार दूध भंडार, उरई से शादी समारोह के लिए पनीर, दही, खोया, रबड़ी, मटर और क्रीम का ऑर्डर दिया था। लेकिन जब सामान मिला तो वह ऑर्डर के अनुरूप नहीं था। सारा सामान मिलावटी और घटिया क्वालिटी का दिया गया, जिससे कार्यक्रम में भारी परेशानी हुई। *शिकायत में ये लगे बड़े आरोप* 📌मिलावटी पनीर, खोया, रबड़ी की सप्लाई 📌 प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूली 📌 बिल मांगने पर आनाकानी, आज तक बिल नहीं दिया 📌 घटिया सामान से कार्यक्रम में हुई परेशानी तो वहीं पीड़ित का आरोप है कि दुकानदार ने प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूला। जब भुगतान के समय बिल मांगा गया तो दुकानदार ने कहा कि बिल सामान के साथ दिया जाएगा, लेकिन आज तक कोई बिल उपलब्ध नहीं कराया गया। राम मिलन राजपूत ने चौकी प्रभारी बम्बा नगर उरई को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य उपभोक्ताओं को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े। शादी-विवाह के सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई से लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ जाता है। ओवर रेटिंग से उपभोक्ताओं की जेब भी कट रही है। अब देखना होगा कि पुलिस और खाद्य विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है। उरई में मिलावट और अधिक वसूली का ये मामला गंभीर है। त्योहारों के सीजन में खाद्य विभाग को सख्ती दिखानी होगी, वरना मिलावटखोरों के हौसले बुलंद रहेंगे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- एसपी डॉ. ईशान सोनी ने कोतवाली कोंच का किया सरप्राइज निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिये सख्त निर्देश कोंच, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बुधवार को कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और भोजनालय का बारीकी से अवलोकन किया। डॉ. सोनी ने अभिलेखों के रखरखाव व अद्यतन, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी कोंच व कोतवाली पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की तथा आमजन से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।1
- कोंच में नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज कराने जाते समय रास्ता रोककर दी धमकी1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जनपद मुख्यालय उरई में जमीन से जुड़े एक गंभीर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्राचीन रामजानकी मंदिर, भांडेर (दतिया, मध्यप्रदेश) से जुड़े महंत रामदूत दास ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में विधिवत खरीदे गए उनके प्लॉट की फर्जी तरीके से दोबारा रजिस्ट्री कर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महंत रामदूत दास ने 12 सितम्बर 2013 को उरई निवासी प्रॉपर्टी डीलर राममूरत तिवारी एवं रविशंकर पचौरी से 30×50 वर्गफुट का एक प्लॉट अपनी माता श्रीमती गीता देवी के नाम रजिस्ट्री कराकर खरीदा था। उस समय विक्रेताओं द्वारा स्थल दिखाकर उक्त भूमि को ही विक्रय की गई संपत्ति बताया गया था। पीड़ित का आरोप है कि जब वह हाल ही में उक्त भूमि पर पहुंचे, तो पता चला कि उसी प्लॉट की पुनः किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। इस पर जब उन्होंने संबंधित व्यक्तियों से बात की, तो उन्हें सहयोग के बजाय कथित रूप से दबंगई का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उन्हें चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा गया कि “ताकत हो तो जमीन लेकर दिखाओ” और सीमांकन (नाप) कराने से भी इनकार कर दिया गया।1
- #मिर्जापुर में दबंगों ने पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही और दरोगा को पी,टा ✍️दबंगों ने पुलिसकर्मियों से मा,र,पी,ट करते हुए वर्दी फाड़ी,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी का पूरा मामला #Mirzapur Mirzapur Police UP Police1
- एंकर -जालौन नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार और उनके करीबी ठेकेदार की मिलीभगत से शहर की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनाया गया नाला निर्माण के तुरंत बाद ही ढह गया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसी ठेकेदार को लगातार नए ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अब लौना रोड का है, जहां पूरे नगर का कूड़ा डलवाकर भराव किया जा रहा है। इस कूड़ा डंपिंग से इलाके में भयंकर बदबू फैल गई है, जिससे राहगीरों और आसपास के मोहल्ले के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो इस गंदगी और बदबू के कारण बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की मिट्टी हटाकर उसकी जगह कूड़ा डाला जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी संबंधित ठेकेदार को ईओ का संरक्षण मिलता रहेगा या फिर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा। जनता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन1