सफीपुर उन्नाव। ई-रिक्शा सवार महिला को अज्ञात लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। उन्नाव सफीपुरः ई-रिक्शा में बैठकर ससुराल से मायके जा रही महिला के हाथ में झपट्टा मारकर बाइक सवार दो लुटेरे पर्स छीन ले गए। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार तीन छात्रों ने लुटेरों का पीछा कर 500 मीटर दूर एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पीड़ित महिला व बाइक सवार लुटेरे एक गांव के निकले। जिससे पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। महिला की पर्स लुटेरे के पास से बरामद हो गई। जिसमें रखे जेवर सुरक्षित मिले। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गांव भड़सर नौसहरा निवासी सुनैना सिंह पत्नी रवि सिंह गुरुवार शाम चार बजे ससुराल से अकेले मायके आसीवन क्षेत्र के गांव खरगौरा जाने के लिए नकली। गांव से सफीपुर तक वह टेंपो से आई फिर सफीपुर कोतवाली चौराहा के पास से ई-रिक्शा में बैठ गई। ई-रिक्शा में पहले से तीन अन्य महिलाएं बैठी थीं। ई-रिक्शा रसूलाबाद मार्ग पर कस्बे से बाहर सलींद रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा ही था कि पीछे से बिना नंबर की बाइक पर बैठे दो लुटेरों में एक ने सुनैना के हाथ से पर्स छीन ली और रसूलाबाद की और भाग निकले। सुनैना का शोर सुन चालक ने ई-रिक्शा रोक दिया। इसी दौरान वहीं से गुजरे बाइक सवार तीन छात्रों ने महिला से घटना की जानकारी ली और लुटेरों का पीछा कर लिया। 500 मीटर दूर उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया। पीड़ित महिला के साथ पकड़े गए लुटेरे को लेकर स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर रही है। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि पर्स बरामद हो गया है। जिसमें लगभग एक लाख कीमत के जेवर व मेकअप का सामान सुरक्षित है। पीड़िता व पकड़े गए आरोपित से अलग-अलग बात की जा रही है। दोनों एक ही गांव के हैं। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। दूसरे आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। शीघ्र घटना का राजफाश किया जाएगा।

- फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।1
- श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर कन्नौज पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर कन्नौज पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। शुक्रवार को एडीजी कानपुर जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।1
- ‼️गाली देने वाले बच्चे गुमराह हैं, उन्हें सजा नहीं—सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। मैंने उन्हें माफ कर दिया।‼️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर गाली देने वाले बच्चों को लेकर सख्ती के बजाय सुधार और माफी का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना ज्यादा जरूरी है। संदेश साफ है—गलती पर सजा से पहले सुधार का रास्ता अपनाया जाए।1
- उन्नाव: सफीपुर क्षेत्र में शारदा नहर ब्रांच पर स्थित जर्जर पुलिया से लोग रोजाना जान उन्नाव: सफीपुर क्षेत्र में शारदा नहर ब्रांच पर स्थित जर्जर पुलिया से लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग ने पुलिया को क्षतिग्रस्त घोषित कर चेतावनी बोर्ड लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद दोपहिया, चारपहिया और सवारियों से भरे वाहन लगातार आवागमन कर रहे हैं। करीब 52 लाख रुपये की लागत से बन रही नई पुलिया का निर्माण लंबे समय से ठप पड़ा है, जिससे 30 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। अधिकारी अधिकारी मौन1
- Post by Ramakant1
- महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई। जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- video pura dekhna ismein Ek ladki ki bahut dukh Bhari kahani Hai1