रेल कर्मियों ने एडीआरएम को स्थानांतरण उपरांत दी विदाई। कहलगांव रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अनुज कुमार अचल के नेतृत्व में रेल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद के स्थानांतरण के बाद नए कार्य स्थल पर जाने के क्रम में सम्मान पूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए अनुभव साझा किया और कहा कि सेवाकाल के दौरान यहां कई बार आने का अवसर प्राप्त हुआ है।यहां के संस्मरण हमारे लिए आजीवन अविस्मरणीय रहेगा।जबकि रेल कर्मियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला और उनका सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा प्रेरणादायक रहा है।मौके पर आरपीएफ निरीक्षक विपिन कुमार,माल गोदाम अधीक्षक चंदन कुमार, स्टेशन मास्टर सुभाष दास, मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक राजीव कुमार, समाजसेवी त्रिपुरारी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼1
- Post by Atish Deepankar1
- बिहार के कहलगांव प्रखंड में साइबर ठगों ने अब पंचायत के मुखियाओं को अपना टारगेट बना लिया है। आधा दर्जन से ज्यादा मुखिया ठगी का शिकार हो चुके हैं। मोबाइल नंबर हैक कर व्हाट्सएप के जरिए पैसों की मांग की जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।1
- Post by BHAI MANU JI1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में निगरानी की टीम ने की कार्रवाई, सीनियर क्लर्क को रिटायर्ड टेक्नीशियन से 1 लाख घूस लेते किया गिरफ्तार1
- कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला जुराबगंज में बुधवार को पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव (पिता–नंदू यादव) के घर कुर्की की कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम दलबल के साथ वारंटी के आवास पर पहुँची और गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वारंटी के परिजनों को कुर्की वारंट की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार घर में उपलब्ध चल-अचल संपत्ति का सत्यापन किया गया। इसके बाद विधि सम्मत तरीके से कुर्की करते हुए घर में मौजूद सामानों को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुर्क किए गए सामानों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।1
- Bihar India Katihar manihari Kshetra Kumari Pur Nisha tola Kumari Pur Subhash Kendra1