एआईएमआईएम की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर उरई (जालौन)। गणेशगंज बजरिया स्थित मंसूरी लॉज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर जोर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड उपाध्यक्ष मौलाना सलमान अहमद कादरी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रईस मालिक ने की, जबकि संचालन जिला संगठन मंत्री तारिक अनवर रहमानी ने किया। इस दौरान विधानसभा उरई अध्यक्ष मु. सलीम मंसूरी ने अपनी 130 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। मौलाना सलमान अहमद कादरी ने कहा कि संगठन जिस उद्देश्य को लेकर लंबे समय से मेहनत कर रहा है, उसे हासिल करने का समय नजदीक आ रहा है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से की गई कोशिश कभी बेकार नहीं जाती। जिलाध्यक्ष रईस मालिक और जिला संगठन मंत्री तारिक अनवर रहमानी ने कहा कि आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए संगठन को नगर, ब्लॉक और विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचकर लोगों के संपर्क में रहना चाहिए और उनकी समस्याओं के समाधान में सहभागी बनना चाहिए, ताकि जनता उन्हें अपना मददगार और शुभचिंतक समझे। जिला मीडिया प्रभारी नासूक अली और विधानसभा उरई अध्यक्ष मु. सलीम मंसूरी ने कहा कि पार्टी को एक समुदाय विशेष तक सीमित बताने का प्रयास गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का दावा है कि वह मजलूम, शोषित तथा न्याय और अधिकार से वंचित लोगों की आवाज उठाने के लिए काम करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा शिक्षा, सुरक्षा,सम्मान और संविधान की बात किए जाने का भी उल्लेख किया गया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ऐनुल हसन मंसूरी,अब्दुल रशीद, चिश्ती, करन सिंह चौहान, मिथुन कुशवाहा, बद्री सिंह पाल, अमोल सिंह जाटव, शिवप्रताप कुशवाहा, वृजवल्लभ गौतम,शरीफ खान,अब्दुल कदीर, रियाजुल फौजी,फहीम खान, खुर्शीद शाह, सबूर बेग, रईस रहमानी, मु. नईम, मु. अनवर, राजकिशोर साहू, शिवपाल सिंह गुर्जर, सुघर सिंह, मु. सिद्दीक, बरकत मंसूरी, असद खान,अब्दुल रहमान अंसारी, जमाल अहमद मंसूरी, साबिर मुल्ला, सईद अहमद खन्ना, तैययब खान, उवैश मंसूदी, इरफान वंश, हाजी अहसान अंसारी, इरफान शेख, नईम मंसूरी, कमर राईन, मतीन अंसारी, चांद काजी, हाजी जान मुहम्मद, हाजी मकबूल, हाजी वसीम बरकाती, जहीर खान, शहीद मंसूरी, चांद बाबू शाह, जाहिद खान और इरशाद बघौरा आदि उपस्थित रहे।

- पिता की हत्या के आरोप में बंद पुत्र को कोर्ट ने किया /बरी दो साल जेल में रहने के बाद साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत* *पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी /साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पिता की हत्या के आरोप में बंद पुत्र को कोर्ट ने किया /बरी दो साल जेल में रहने के बाद साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत* *पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी /साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला* जनपद जालौन कोंच पिता की हत्या के आरोप में करीब दो वर्ष तक जेल में रहे पुत्र को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई हत्या के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी हनुमंत सिंह को बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने बताया कि ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या उसके पुत्र हनुमंत सिंह ने डंडे से मारकर कर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था आप को बता दें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद करने का दावा किया था पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती समेत अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर बहस की गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए उसे बरी किए जाने की मांग की मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने दोनों पक्षों की बहस गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया बता दें फैसले के साथ ही करीब सात वर्ष से चल रहे इस मुकदमे का निस्तारण हो गया2
- बेसहारा बेटियों के सिर से माता-पिता और दादी का साया उठा, लेखपालों ने बढ़ाया मदद का हाथ जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता-पिता और दादी की मौत के बाद बेसहारा हुई बच्चियों के लिए तहसील क्षेत्र के लेखपाल सहारा बनकर सामने आए। परिवार के तीनों बड़े सदस्यों को खोने के बाद बच्चियों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया था। जर्जर कच्चे मकान में रह रही बच्चियों की स्थिति की जानकारी सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने साथी लेखपालों के साथ मिलकर उनकी मदद का बीड़ा उठाया। ग्राम निवासी विजय सिंह बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वर्ष 2023 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। पति की मौत के करीब एक माह बाद पत्नी रामसिया का भी निधन हो गया। इसके बाद बच्चियों की जिम्मेदारी उनकी दादी ने संभाली और किसी तरह उनका पालन-पोषण कर रही थीं। रविवार को दादी का भी निधन हो गया, जिसके बाद बच्चियों के सिर से आखिरी सहारा भी छिन गया। जानकारी मिलने पर सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गांव पहुंची और बच्चियों को करीब 11 हजार रुपये का राशन, बर्तन, सिलिंडर आदि उपलब्ध कराया। इसके साथ ही 50,700 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसमें 700 रुपये नकद दिए गए, जबकि 50 हजार रुपये बच्ची की सहमति से उसके खाते में जमा किए जाएंगे। लेखपाल वैभव त्रिपाठी ने बताया कि बच्चियों का कच्चा मकान जर्जर स्थिति में है। इसके चलते ग्राम प्रधान और परिजनों से घर के अंदर समतलीकरण कराने के लिए कहा गया है। साथ ही बच्चियों को आवास और शौचालय योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है। मदद मिलने के बाद बच्चियों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने भी लेखपालों की इस मानवीय पहल की सराहना की। इस दौरान लेखपाल पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि मौजूद रहे।2
- जालौन के कोंच तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर 3 बजे एक विवाद हो गया। यहां लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान भी हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर लगा रहा था। किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते दिखे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते रहे। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी रही। जालौन के कोंच तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर 3 बजे एक विवाद हो गया। यहां लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान भी हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर लगा रहा था। किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते दिखे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते रहे। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी रही।1
- ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट विजय शर्मा जालौन मो 9662116534 ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन1
- जालौन जिले में परिवहन विभाग के अधिकारी ने चलाया चैकिंग अभियान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं एआरटीओ राजेश कुमार द्वारा आज़ जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और शासन के निर्देश पर जागरूक किया गया1
- झाँसी SP सिटी प्रीति सिंह का बड़ा बयान- अपराधियों को दी खुली चेतावनी!!... झांसी में बढ़ रहे अपराध को लेकर झांसी एसपी सिटी ने एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी झांसी जिले में अपराधी है या तो वह जिले को छोड़ दें या फिर वह अपराध करना बंद कर दे अन्यथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बक्सर नहीं जाएगा और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में ही रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको जेल की सलाखों में डाला जाएगा सुनिए विस्तार से क्या कुछ बोली एसपी सिटी प्रीति सिंह!!1
- 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान1