रांची प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी स्वर्णरेखा रांची। रांची प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम गंगा को सात रन से हराकर टीम स्वर्णरेखा चैंपियन बनी। जेके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए स्वर्णरेखा के शिव राम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले, गेंद से कमाल करने वाले मोनू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉल का खिताब मिला। दोनों फाइनलिस्ट टीम के सभी सदस्यों का 10-10 लाख का दुर्घटना बीमा भी कराया गया। गंगा और स्वर्णरेखा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में गंगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। स्वर्णरेखा की ओर से विजय कुमार ने सर्वाधिक 49 रनों का योगदान दिया, जबकि शिव राम ने 36 रन और मोनू कुमार ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली। गंगा की ओर से गेंदबाजी में ओम प्रकाश झा सबसे सफल रहे। उन्होंने 2 विकेट झटके, वहीं दिवाकर और संतोष को 1-1 विकेट मिला। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी और लक्ष्य से चूक गई. गंगा की तरफ से ओम प्रकाश झा ने 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और समीर सृजन ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। स्वर्णरेखा की ओर से आसिफ नईम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि मोनू कुमार और शिव राम को 1-1 विकेट मिला। शिव राम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने किया। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त किया, जबकि टॉस कराकर विधिवत उद्घाटन किया। फाइनल के समापन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने खिलाड़ियों को खिताब और अन्य पुरस्कार दिये। जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, टाटा के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन हेड राजेश रंजन, टाटा स्पोट्स हेड मनीष सिन्हा, टाटा के मीडिया रिलेशन एसोसिएट डायरेक्टर अमित गुप्ता, मैनेजर, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन निभा शर्मा, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर सीएम एंथोनी, टाटा स्टील सीआरई ऑफिस सूरज कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद थे। फाइनल : स्वर्णरेखा - गंगा विजयी टीम : स्वर्ण रेखा (छह रन से जीती) मैन ऑफ द मैच : शिव राम मैन ऑफ द सीरीज : मोनू कुमार बेस्ट बैट्समैन : मोनू कुमार बेस्ट बॉलर : मोनू कुमार बेस्ट फिल्डर : संतोष सिन्हा बेस्ट विकेटकीपर : विजय कुमार वेटरन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : ओपी झा बेस्ट डिसिप्लिन टीम : अमानत

- टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन अपनी जान बचाने की कोशिश में युवक कार की बोनट पर ही लटक गया। उसने पूरी घटना कैमरे में कैद की।1
- आज दिनांक 17.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची महोदय के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे बच्चों के बोर्ड परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा रांची नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया l उनके द्वारा परीक्षा केंद्र के बाहर एवं पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई l परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति रांची नगर क्षेत्र के सभी स्थानों पर सुबह 9:00 बजे की जगह 8:00 बजे से ही कर दी गई है l इसके साथ साथ ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की ,कि बच्चों को समय से स्कूल या परीक्षा केंद्र पर छोड़े और पार्किंग स्थल पर ही अपनी गाड़ी पार्क करें l इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक एवम स्थानीय थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे l1
- WATCH | रांची, झारखंड: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रांची के पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। #Mahashivratri20261
- #OBC. SC. SC. #जय भीम #जोहार जय #संविधान #मूलनिवासी1
- Post by Jethu bediya1
- 10 गो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं रेस में कौन है? #election #latestnews #election2026 #viralreels1
- Post by आदिवासी जोहार1
- डोरंडा थाना के बाहर जुटे हैं कई अधिवक्ता। झारखण्ड कुछ खास होने वाला है लगता है #रांची1