logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश डिंडौरी : कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री अक्षय डिगरसे, उद्योग प्रबंधक श्रीमती राधिका कुसरो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मोहित सिंह, कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, उपसंचालक पशुपालन श्री एचपी शुक्ला, खनिज अधिकारी श्री अशोक नागले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालय, सड़क एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम 20 अप्रैल 2026 को करंजिया/बजाग, 28 अप्रैल 2026 को डिंडौरी, 7 मई 2026 को शहपुरा तथा 14 मई 2026 को अमरपुर/समनापुर में आयोजित किए जाने की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ लेने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पीएचई विभाग को 31 मार्च तक नल-जल योजना से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या उत्पन्न न हो। कलेक्टर ने समस्त सीईओ जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च से होने जा रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय अभियान के कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर जिले के समस्त विकासखंडों में आयोजित किए जाएं जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए और लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रमों में उनके समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही साथ कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि जिले के विकासखंड स्तर पर आयोजित दिव्यांगजन शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को पूर्ण कार्यवाही करते हुए उनके आधार कार्ड, समग्र आईडी, पेंशन, ईकेवायसी, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ताकि शासन की योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के बीएमओ, सीएचओ, स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र की टीम के द्वारा स्कूलों में जाकर एवं शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण कर टीके लगाए जाएं ताकि शासन की योजना लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले के नदी नाले, जलाशय, स्टॉप डेम पर पानी रोकने के उद्देश्य से गेट लगाए गए हैं फिर भी जिस स्टॉप डेम एवं नदी नाले पर पानी रोकने के उपाय नहीं किए हैं उनकी जानकारी आम जनता से अपील की गई है कि जो आम जनता खुले गेट की जानकारी देगा उसे जिला प्रशासन द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा। इसलिए कलेक्टर ने अपील की है कि जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि स्टाप डेम के गेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। साथ ही साथ कलेक्टर ने कृषि विभाग अधिकारियों को जिले के अधिक से अधिक किसानों को पोर्टल पर पंजीयन करने के निर्देश दिए जिससे उन्हें शासन की योजना का लाभ प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि उज्जवला योजना से जिले के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक आम जनता को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, डीपीसी को 1 अप्रैल से होने वाले प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग विद्यालय में विकासखंडवार प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिसमें अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, कलेक्टर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कलेक्टर ने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय अभियान को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी के साथ संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कार्य सौंपे जाएं ताकि बरसात के पूर्व अभियान सफल हो सके। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया को निर्देशित किया कि कबीर चबूतरा के पास जलाशय से बहते पानी को बोरी बंधान या मिट्टी के द्वारा रोका जाए ताकि पशु-पक्षी, आम जनता को पानी सरलता से उपलब्ध हो सके। बैठक में न्यायालयीन प्रकरण, समग्र आईडी, ई-केवाईसी, सीपी ग्राम, पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा तरमीम, फौती नामांतरण, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करने एवं कार्यों में प्रगति लाने के समस्त तहसीलदार, एसडीएम को निर्देश दिए।

7 hrs ago
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
90293887-e45e-4817-ad1b-92d5fff75e61

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दर्शना सिंह अपने ननिहाल बांधवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरमनियां पहुंचीं, जहां शुभेच्छुओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने दर्शना सिंह की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। दर्शना सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल भगवानपुर जनकपुर में हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की और फिर दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में सफलता हासिल कर ली। आईपीएस बनने के बाद दर्शना सिंह पहली बार अपने ननिहाल ग्राम सरमनियां पहुंचीं, जहां उनके नाना पूर्व सरपंच विजय सिंह परिहार के निवास पर उनके सहयोगियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नवयुवक युवाओं और बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि पहली बार में परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए तो निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत और लगन के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। दर्शना सिंह के पिता अर्जुन सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और अपनी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि भी हैं, वहीं उनकी माता नगर पंचायत जनकपुर में पार्षद हैं इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शारदा प्रसाद गौतम, ओपी द्विवेदी, अंबिका प्यासी, अरुण चतुर्वेदी, रामजी प्यासी, मनोज सिंह, शिवकुमार गुप्ता, विजय गौतम, रतीभान सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी द्विवेदी, रवि सेन, भोला पटेल, कुश परिहार सहित गांव के सैकड़ों प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।
    4
    भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दर्शना सिंह अपने ननिहाल बांधवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरमनियां पहुंचीं, जहां शुभेच्छुओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने दर्शना सिंह की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
दर्शना सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल भगवानपुर जनकपुर में हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की और फिर दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में सफलता हासिल कर ली।
आईपीएस बनने के बाद दर्शना सिंह पहली बार अपने ननिहाल ग्राम सरमनियां पहुंचीं, जहां उनके नाना पूर्व सरपंच विजय सिंह परिहार के निवास पर उनके सहयोगियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नवयुवक युवाओं और बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि पहली बार में परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए तो निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत और लगन के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए, सफलता जरूर मिलती है।
दर्शना सिंह के पिता अर्जुन सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और अपनी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि भी हैं, वहीं उनकी माता नगर पंचायत जनकपुर में पार्षद हैं इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शारदा प्रसाद गौतम, ओपी द्विवेदी, अंबिका प्यासी, अरुण चतुर्वेदी, रामजी प्यासी, मनोज सिंह, शिवकुमार गुप्ता, विजय गौतम, रतीभान सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी द्विवेदी, रवि सेन, भोला पटेल, कुश परिहार सहित गांव के सैकड़ों प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।
    user_सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    Newspaper publisher पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • MP में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कटनी-बिलासपुर सेक्शन बाधित; कई ट्रेनें भी प्रभावित
    1
    MP में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कटनी-बिलासपुर सेक्शन बाधित; कई ट्रेनें भी प्रभावित
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    17 hrs ago
  • प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, गोंगपा ने पदाधिकारियों को किया बाहर
    1
    प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी पड़ी भारी, गोंगपा ने पदाधिकारियों को किया बाहर
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मंडला - 15 साल से वनाधिकार पट्टा के लिए भटक रहे ग्रामीण और बैगा परिवार.... आदिवासी वनाधिकार पट्टे के दावे अब भी फाइलों में कैद…खाद, बीज,बैंक ऋण जैसी कृषि सुविधाओं से आज भी वंचित.... जबाबदारों से लगाई न्याय की गुहार
    1
    मंडला - 15 साल से वनाधिकार पट्टा के लिए भटक रहे ग्रामीण और बैगा परिवार.... आदिवासी वनाधिकार पट्टे के दावे अब भी फाइलों में कैद…खाद, बीज,बैंक ऋण जैसी कृषि सुविधाओं से आज भी वंचित.... जबाबदारों से लगाई न्याय की गुहार
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rajju Bhartiya
    1
    Post by Rajju Bhartiya
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
    1
    मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
    user_प्रशांत पटैल खबरी लाल
    प्रशांत पटैल खबरी लाल
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🚨 अनूपपुर में लूट का खुलासा 🚨 कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद से मजदूरी कर लौट रहे राहगीर से मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 8 मार्च को पुरानी सब्जी मंडी स्थित सुलभ शौचालय के पास आरोपियों ने बीयर की बोतल से धमकाकर राकेश केवट से 19 हजार रुपये का मोबाइल और 1400 रुपये नगद लूट लिया था। 👮‍♂️ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों धर्मेन्द्र वंशकार, राज वंशकार, भीमसेन उर्फ भिम्मा वंशकार और राहुल वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। 📱 आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। ⚖️ सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    🚨 अनूपपुर में लूट का खुलासा 🚨
कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद से मजदूरी कर लौट रहे राहगीर से मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि 8 मार्च को पुरानी सब्जी मंडी स्थित सुलभ शौचालय के पास आरोपियों ने बीयर की बोतल से धमकाकर राकेश केवट से 19 हजार रुपये का मोबाइल और 1400 रुपये नगद लूट लिया था।
👮‍♂️ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों धर्मेन्द्र वंशकार, राज वंशकार, भीमसेन उर्फ भिम्मा वंशकार और राहुल वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है।
📱 आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
⚖️ सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.