Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर: विजयपुर बस स्टैंड के पास चाय की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगी....दुकान में रखे थे तीन सिलेंडर एक फटा....बड़ा हादसा टला... सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग
SHEOPUR NEWS FIRST
श्योपुर: विजयपुर बस स्टैंड के पास चाय की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगी....दुकान में रखे थे तीन सिलेंडर एक फटा....बड़ा हादसा टला... सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- गौहटा में झोपड़ी में तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित ने दबंगों पर लगाया नुकसान पहुंचाने का आरोप विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के गौहटा गांव में एक झोपड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेघनाथ नामक व्यक्ति ने छत्रपाल रावत की झोपड़ी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गौहटा गांव में छत्रपाल रावत की झोपड़ी बनी हुई थी। आरोप है कि इसी झोपड़ी को मेघनाथ ने कथित तौर पर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित छत्रपाल रावत का आरोप है कि उसकी झोपड़ी में बिना उचित कारण के तोड़फोड़ की गई, जिससे उसे नुकसान हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि झोपड़ी उसके लिए रहने और जरूरी सामान रखने का सहारा थी। ऐसे में तोड़फोड़ की घटना के बाद उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय संबंधित पक्ष को प्रशासन और पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत रखनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की संपत्ति या झोपड़ी को जबरन नुकसान पहुंचाया गया है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले में यह भी महत्वपूर्ण है कि झोपड़ी किस परिस्थिति में बनाई गई थी और तोड़फोड़ करने के पीछे वास्तविक कारण क्या था। इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सामने आए आरोपों के आधार पर घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा तेज है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कराने तथा झोपड़ी में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने नुकसान का आकलन कर उसे राहत दिलाने की भी मांग रखी है। विजयपुर थाना क्षेत्र में सामने आई इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आपसी विवादों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने की जरूरत को सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-SP ने लिया जायजा.... परेड फाइनल रिहर्सल श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर परेड, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की।1
- बनास नदी में पुरा कार्य रपट का कार्य कर दिया है ओर अभी तक न्यू रपट का कार्य शुरू नहीं हुआ बनास नदी में रपट का कार्य कर दिया गया पर न्यू पक्की रोड का कार्य भी शुरू नहीं हुआ1
- सवाई माधोपुर हाउसिंग बोर्ड हनुमान नगर चिंता हरण माता का मंदिर के पास, स्काउट की दीवार के पास एवं श्याम वाटिका पानी की टंकी के पास पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों द्वारा बीच सड़क पर पेड़ ओर लाईट के विधुत पोलो को सड़क के किनारे शिफ्ट नहीं किया गया। स्थानीय निवासियो ने बताया कि रात के समय आने जाने वाले लोग कई बार पेड़ और लाइट के खंभों से टकरा गये। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों की नींद नहीं खुली है। अब देखने की बात है कि क्या जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को क्या निर्देश देते हैं या बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे। सवाई माधोपुर हाउसिंग बोर्ड हनुमान नगर चिंता हरण माता का मंदिर के पास, स्काउट की दीवार के पास एवं श्याम वाटिका पानी की टंकी के पास पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों द्वारा बीच सड़क पर पेड़ ओर लाईट के विधुत पोलो को सड़क के किनारे शिफ्ट नहीं किया गया। स्थानीय निवासियो ने बताया कि रात के समय आने जाने वाले लोग कई बार पेड़ और लाइट के खंभों से टकरा गये। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों की नींद नहीं खुली है। अब देखने की बात है कि क्या जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को क्या निर्देश देते हैं या बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे।1
- तिरंगे के सम्मान पर सवाई माधोपुर नगर परिषद की लापरवाही सवाई माधोपुर नगर परिषद द्वारा वितरित किए गए तिरंगे ही निकले फटे और छितरे हुए, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के लिए सम्मान का विषय है, लेकिन नगर परिषद की ओर से वितरित किए गए तिरंगों की हालत देखकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए तिरंगों में कई फटे और छितरे हुए नजर आ रहे हैं। जिस तिरंगे को सम्मान के साथ फहराया जाना चाहिए, वही यदि वितरण के समय ही बदहाल स्थिति में पहुंच जाए तो यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है। आखिर तिरंगों की गुणवत्ता की जांच किसने की? वितरण से पहले जिम्मेदार अधिकारियों ने इनका निरीक्षण क्यों नहीं किया? क्या सरकारी धन से खरीदे गए तिरंगों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसी की नहीं है? नगर परिषद की इस कथित लापरवाही ने व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और खराब तिरंगों को तत्काल वापस लेकर सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएं। देश के तिरंगे के सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?1
- भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश लाखेरी - बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंदन कहर, पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, शक्ति सिंह आसावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सैनी (बाबा), महेंद्र शर्मा, नवीन यादव सहित अनेक नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राकेश सैनी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुखाड़िया पार्क से रेलवे स्टेशन तक निकली यात्रा का नागरिकों ने तिरंगे लहराकर स्वागत किया और पूरे नगर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा।4
- श्योपुर में फौती नामांतरण के नाम पर 7 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, पटवारी का ऑडियो वायरल, तहसीलदार बोले नोटिस जारी कर दिया1
- श्योपुर–विजयपुर बस स्टैंड के पास बाथम चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से जोरदार ब्लास्ट हो गया। 💥 ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के अंदर रखे दूसरे सिलेंडर में भी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। 🔥 घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।1