*पितृपक्ष में बरमान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 4 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा; पोलखोल से संत रघुनाथदास और छोटे सरकार ने क्या कहा? देखिए पूरी खबर!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 पितृपक्ष के पावन अवसर पर बरमान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक नवीन विद्या भवन ग्राउंड, पुराने बस स्टैंड के पास, बरमान में होगा। कथा व्यास महंत श्री 108 पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर संत रघुनाथ दास राम जानकी मंदिर एवं छोटे सरकार सहित आयोजन से जुड़े संतों और सदस्यों ने दादा महाराज मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन समस्त पितरों को समर्पित है। पितृपक्ष के दौरान होने वाली इस कथा में श्रद्धालुओं के लिए तर्पण एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भी विशेष महत्व रहेगा। आयोजकों के अनुसार कथा स्थल पर करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। 4 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा बरमान स्थित शारदा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर नर्मदा तट तक जाएगी। इसके बाद कथा का नियमित आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कथा का कथाविश्राम 10 अक्टूबर को होगा और इसी दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समस्त ग्रामवासी बरमान, जिला नरसिंहपुर द्वारा कराया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है। प्रेस वार्ता में आप सभी की उपस्थिति रही! संत रघुनाथ दास, राम जानकी मंदिर छोटे सरकार ब्रजेश तिवारी शुभम पटेल बलराम प्रजापति अल्लू महाराज शैलेश शर्मा

- Tendukheda___बरगी_डैम_के_गेट_खुलने_से_नर्मदा_उफान_पर,_ककरा_घाट_पुल_के_दो_फीट_ऊपर_बहा_रहा_पानी__1
- सतीष विश्वकर्मा करेली स्काई इंडिया करेली मे हुआ विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंग दल के द्वारा त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम ऎंकर. करेली विश्व हिन्दू परिषद एंव बजरंग दल प्रखंड करेली के तत्वावधान मे श्रद्देय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे युवा संवाद एवं विशाल त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम पुरानी गल्ला मंडी मे आयोजित किया गया इस कार्यक्रम मे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत मुख्य वक्ता के रुप मे उपस्थित रहे कार्यक्रम मे बडी संख्या मे युवाओं एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे वाईट किशन प्रजापत राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- तिल्दा-नेवरा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बाढ प्रभावित परिवाओ से मिले1
- अल्का श्रीवास्तव ने गुलाब चौराहा स्थित सराफा व्यापारी सुभाष नेमा पर गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर हड़पने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। नरसिंहपुर के प्रताप नगर निवासी अल्का श्रीवास्तव ने गुलाब चौराहा स्थित सराफा व्यापारी सुभाष नेमा पर गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर हड़पने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2020 से 2023 के बीच अपनी जरूरत के चलते सोने के झाला, पांचाली, करधन, चूड़ी, पायल और माला जैसे जेवर करीब 60 से 70 हजार रुपये में गिरवी रखे थे, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। आवेदिका का आरोप है कि जब वह हिसाब चुकता कर अपने जेवर वापस लेने गईं, तो व्यापारी ने उचित ब्याज (लगभग 69,029 रुपये) के बजाय 1,16,000 रुपये की अनुचित मांग की। इसके अलावा, व्यापारी ने उनकी मूल रसीदें भी अपने पास रख लीं और जेवर देने से साफ इनकार करते हुए बदसलूकी व धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह वाजिब ब्याज सहित पूरी राशि चुकाने को तैयार हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित आवेदन देकर व्यापारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने जेवर वापस दिलाने की मांग की है।2
- *गिरवी रखे लाखों के जेवर वापस मांगने पर विवाद, सराफा व्यापारी पर अभद्रता और अधिक ब्याज मांगने का आरोप!* नरसिंहपुर। 28 सितम्बर 2026 प्रताप नगर निवासी अल्का श्रीवास्तव ने गुलाब चौराहा स्थित सराफा व्यापारी सुभाष नेमा पर गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर वापस नहीं करने, निर्धारित ब्याज से अधिक राशि मांगने तथा अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, अल्का श्रीवास्तव ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच अपनी जरूरत के चलते सोने के झाला, पांचाली, करधन, चूड़ी, पायल और माला सहित अन्य जेवर व्यापारी के यहां गिरवी रखे थे। आवेदिका का दावा है कि इन जेवरों के बदले उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपये की राशि मिली थी। वर्तमान बाजार कीमत आवेदिका द्वारा करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। अल्का श्रीवास्तव के अनुसार, जब उन्होंने गिरवी की राशि और उचित ब्याज चुकाकर अपने जेवर वापस लेने का प्रयास किया, तो व्यापारी द्वारा कथित तौर पर करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की मांग की गई। आवेदिका का कहना है कि उनके हिसाब से ब्याज सहित देय राशि करीब 69,029 रुपये बनती है। आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया है कि व्यापारी ने गिरवी के दौरान मिली मूल रसीदें अपने पास रख लीं और जेवर वापस देने से इनकार करते हुए उनके साथ कथित रूप से अभद्रता एवं धमकी दी। अल्का श्रीवास्तव का कहना है कि वह वाजिब ब्याज सहित पूरी राशि चुकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें उनके गिरवी रखे जेवर वापस चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके जेवर वापस दिलाने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले में संबंधित सराफा व्यापारी का पक्ष और पुलिस जांच के बाद सामने आने वाले तथ्य महत्वपूर्ण होंगे।1
- भैरूंदा -भैरुदा में 48 करोड़ की लातग से बने सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण1
- भैरूंदा -भैरुदा में 48 करोड़ की लातग से बने सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण1