Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔶 In a grand Pipping Ceremony at Adarsh Auditorium, PHQ, 145 retiring #DelhiPolice personnel were conferred honorary ranks for their exemplary service. 🔸 @CPDelhi Sh. Satish Golchha, joined by senior officers, personally pipped the retirees with their new honorary ranks. 🔸 The CP lauded their lifelong dedication and wished them a healthy, joyous post-retirement journey. @LtGovDelhi #DPUpdates #HelloDelhiPolice
Kailash Fulwari
🔶 In a grand Pipping Ceremony at Adarsh Auditorium, PHQ, 145 retiring #DelhiPolice personnel were conferred honorary ranks for their exemplary service. 🔸 @CPDelhi Sh. Satish Golchha, joined by senior officers, personally pipped the retirees with their new honorary ranks. 🔸 The CP lauded their lifelong dedication and wished them a healthy, joyous post-retirement journey. @LtGovDelhi #DPUpdates #HelloDelhiPolice
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर में घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक पुलिस से रिटायर्ड बुजुर्ग ने आनासागर झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अलवर गेट थाने के कांस्टेबल मान सिंह ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए झील में कूदकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पहचान पुलिस से रिटायर्ड चन्द्रभान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह परिवार के व्यवहार से काफी दुखी था। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजस्थान अजमेर जिले के बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।1
- *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी* ब्यावर, 08 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।1
- ब्यावर जिले के मसूदा तहसील अंतर्गत कुशलपुरा निवासी पीड़ित पिता सावर सिंह अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण गत 2 मार्च 2026 को पिंटू सिंह नामक युवक ने किया था, जिसके संबंध में मसूदा थाने में मुकदमा संख्या 62/2026 भी दर्ज है। पिता का कहना है कि पुलिस और अनुसंधान अधिकारी को नामजद जानकारी देने और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही बालिका का कोई सुराग लगा है। आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए पीड़ित पिता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुत्री की जान का खतरा जताया है और स्पष्ट किया है कि यदि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। देखिए इस मामले पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।1
- जैतारण विधानसभा के भाजपा विधानसभा संयोजक ने कांग्रेसी नेता के बयान का पलटवार जवाब दिया । बाबरा मंडल निवासी देवेंद्र सिंह जोधा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला के दौरान कांग्रेसी नेता डोटासरा के बयान का पलटवार करते हु जवाब दिया और कहा इस बार पंचायत राज चुनाव में भी कांग्रेस का मोरिया बोला देंगे ।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी अवैध शराब व बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार बर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पेटी देशी शराब और बीयर जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। दरअसल, महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर के मार्गदर्शन में बर थाना पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कानुजा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान कार से 8 कार्टून में भरी देशी शराब और बीयर बरामद की गई। बरामद शराब में 3 पेटी देशी मदिरा और 5 पेटी बीयर शामिल है। जिसकी बाजार कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।1
- अजमेर से खबर अजमेर गेगल टोल पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक के टायर आगे से हुए अलग, आगे खड़ी कार को भी मारी जोरदार टक्कर, कार में सवार पांच लोग हुए घायल, एक टोल बूथ को भी उड़ाया, सूचना के अनुसार ट्रक चालक नशे में था धुत,किशनगढ़ से अजमेर किया रेफर, घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, एक की हालत बताई जा रही है गंभीर,घायलों में शाहाबाद, मोहम्मद कैफ, गुलाब अहमद, मोहम्मद सेफ और महिला मीनू घायल, साथी एक टोलकर्मी के हल्की-फुल्की आई चोट, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले में कर रही है जांच पड़ताल।।1