logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में भजन संध्या: स्वाति मिश्रा की आवाज़ ने बांधा समा, वित्तमंत्री भी हुए मंत्रमुग्ध जनपद मे हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमत धाम में आयोजित भव्य भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष आयोजन में मुंबई की मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्तमंत्री ने भी भजन संध्या का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की। जैसे ही मंच से “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” और अन्य लोकप्रिय भजनों की गूंज उठी, श्रद्धालु झूमने लगे और पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। भक्तों की भारी भीड़ देर रात तक भक्ति संगीत में डूबी रही। आयोजकों ने बताया कि हनुमान जयंती पर हर वर्ष भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। अंत में वित्तमंत्री ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। पूरे आयोजन का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

5 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में भजन संध्या: स्वाति मिश्रा की आवाज़ ने बांधा समा, वित्तमंत्री भी हुए मंत्रमुग्ध जनपद मे हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमत धाम में आयोजित भव्य भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष आयोजन में मुंबई की मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्तमंत्री ने भी भजन संध्या का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की। जैसे ही मंच से “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” और अन्य लोकप्रिय भजनों की गूंज उठी, श्रद्धालु झूमने लगे और पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। भक्तों की भारी भीड़ देर रात तक भक्ति संगीत में डूबी रही। आयोजकों ने बताया कि हनुमान जयंती पर हर वर्ष भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। अंत में वित्तमंत्री ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। पूरे आयोजन का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहाँपुर, 03 अप्रैल। जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना सदर बाजार का पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार गश्त बनाए रखें और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही उन्हें जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    शाहजहाँपुर, 03 अप्रैल।
जनपद में कानून व्यवस्था को  बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना सदर बाजार का पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार गश्त बनाए रखें और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में  एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही उन्हें जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
    1
    शाहजहांपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई
    1
    अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • षषहह
    1
    षषहह
    user_राजकुमार सिंह
    राजकुमार सिंह
    तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सास की हत्या कर सांप के काटने की फैलाई थी अफवाह, 10 हजार का इनामी दामाद गिरफ्तार 📍 लोकेशन: महोबा (UP) 📅 तारीख: 03-04-2026 महोबा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करते हुए 10 हजार के इनामी आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी ही सास की गोली मारकर हत्या की और उसे सर्पदंश (सांप के काटने) का रूप देने की कोशिश की थी। 🔎 क्या है पूरा मामला? 23 मार्च को बिलबई गांव में 50 वर्षीय श्यामवती का शव खेत में मिला था। शुरुआत में इसे सांप के काटने से मौत बताया गया, लेकिन पुलिस को मौके पर खून के निशान देखकर शक हुआ। 🧪 पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि 12 बोर के तमंचे की गोली लगने से हुई थी। 👮 इनामी दामाद गिरफ्तार मृतका के बेटे नीरज ने अपने जीजा गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को करिया पठवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। 🔫 आलाकत्ल बरामद आरोपी के पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 💥 हत्या की वजह बताया जा रहा है कि पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसकी पत्नी मीरा के लापता होने के बाद वह ससुराल पक्ष से नाराज था और धमकी भी दे चुका था। ⚖️ अब क्या आगे? पुलिस आरोपी को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 👉 महोबा पुलिस की बड़ी सफलता इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। #महोबा #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction
    1
    सास की हत्या कर सांप के काटने की फैलाई थी अफवाह, 10 हजार का इनामी दामाद गिरफ्तार
📍 लोकेशन: महोबा (UP)
📅 तारीख: 03-04-2026
महोबा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करते हुए 10 हजार के इनामी आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी ही सास की गोली मारकर हत्या की और उसे सर्पदंश (सांप के काटने) का रूप देने की कोशिश की थी।
🔎 क्या है पूरा मामला?
23 मार्च को बिलबई गांव में 50 वर्षीय श्यामवती का शव खेत में मिला था। शुरुआत में इसे सांप के काटने से मौत बताया गया, लेकिन पुलिस को मौके पर खून के निशान देखकर शक हुआ।
🧪 पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि 12 बोर के तमंचे की गोली लगने से हुई थी।
👮 इनामी दामाद गिरफ्तार
मृतका के बेटे नीरज ने अपने जीजा गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को करिया पठवा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
🔫 आलाकत्ल बरामद
आरोपी के पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
💥 हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसकी पत्नी मीरा के लापता होने के बाद वह ससुराल पक्ष से नाराज था और धमकी भी दे चुका था।
⚖️ अब क्या आगे?
पुलिस आरोपी को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
👉 महोबा पुलिस की बड़ी सफलता
इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है।
#महोबा #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Pawan Raj pasi
    1
    Post by Pawan Raj pasi
    user_Pawan Raj pasi
    Pawan Raj pasi
    Farmer पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर /बंडा क्षेत्र के इंदलपुर गांव में आज अचानक लगी आग से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों में आग बिजली लाइन की वजह से लगी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा पुवायां के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। जितेंद्र प्रसाद ने मौके पर ही अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी दी और किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस दौरान उन्होंने किसानों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे किसानों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। गांव के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों की मदद करने और प्रशासन से कार्रवाई कराने के प्रयास की सराहना की।
    1
    शाहजहांपुर /बंडा क्षेत्र के इंदलपुर गांव में आज अचानक लगी आग से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों में आग बिजली लाइन की वजह से लगी, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा पुवायां के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
जितेंद्र प्रसाद ने मौके पर ही अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी दी और किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
इस दौरान उन्होंने किसानों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे किसानों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। गांव के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों की मदद करने और प्रशासन से कार्रवाई कराने के प्रयास की सराहना की।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार
    1
    शाहजहांपुर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीएम की गाड़ी ओवरटेक कर हूटर बजाने वाला युवक गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.