मासूम को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास, राष्ट्रीय बजरंग दल ने हंगामा काटा बिलासपुर में मानसिक रूप से कमजोर नौ वर्षीया मासूम को ई-रिक्शा चालक द्वारा बहला-फुसलाकर कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।सूचना पर पहुंचें हिंदु कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला अनुसूचित जाति का व्यक्ति शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम के साथ थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मिला और उन्हें लिखित शिकायती पत्र सौंपा।पत्र में बताया कि उसकी नौ वर्षीया पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है,और बिना बताए घर से गायब हो जाती है।दोपहर ढाई बजे उसकी पुत्री कही चली गई और वह पुराने तहसील रोड पर पहुंच गई।जहां उसे एक ई-रिक्शा चालक उसे बहला-फुसलाकर ले जा रहा था।आरोप है कि ग्राम फाजलपुर रेलवे क्रासिंग के पास चालक उसकी पुत्री को रिक्शा से उतारकर झाड़ियों में ले जा रहा था इस दौरान राहगीरों ने उक्त चालक को दबोच लिया और उसके परिवार को इसकी सूचना दी।उधर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रमोद दिवाकर के नेतृत्व में टीम पहुंची और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटने लगी। इस पर आक्रोशित टीम को शांत करते हुए उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया।इस मौकें पर प्रदीप गंगवार,साजन वाल्मीकि, सुनील कश्यप,मुनीष,मुकेश,विशाल,निखिल,अनुज आदि मौजूद रहे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है,अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- रामपुर के बिलासपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी सहायिका की जॉइनिंग दिलवाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ईशा नाज़ का आरोप है कि पहले 30 हजार रुपये लिए गए और बाद में 50 हजार रुपये की और मांग की गई। पीड़िता का कहना है कि पैसे वापस लेने के लिए भी उसे कई दिनों तक चक्कर काटने पड़े और दबाव बनाने पर धमकी भी दी गई। आज पीड़िता ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। अब सवाल ये है कि क्या इस मामले में जांच होगी या नहीं?1
- बरेली के भुता थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है… जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है…1
- मौसेरे भाई संग इश्क के फेर में पत्नि ने करा दी पति की हत्या, गहने गिरवी रख दी सुपारी UP के जिला मेरठ में बेवफा पत्नि ने अपने गहने गिरवी रखकर अपने बॉयफ्रेंड से BSF के जवान पति नैन सिंह की हत्या करा दी। नैन सिंह वेस्ट बंगाल से छुट्टी आया हुआ था। विवाहिता कोमल का अफेयर अपने मौसेरे भाई गुलशन संग चल रहा था। पति का शक यकीन में बदलता जा रहा था.. ऐसे में कोमल ने अपने सारे जेवरात गिरवी रख प्रेमी को पिस्टल खरीदने व अन्य व्यवस्था के लिए 6 लाख ₹ दिया। 3 शूटर हायर किए गए। सभी 5 लोगो ने मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक आश्रित कोटे में सरकारी नौकरी व बड़ा मुआवजा हड़पने की थीं चाह.. कोमल व उसके मौसरा भाई गुलशन बड़ी चाह रखते थे। हत्या के बाद कोमल को नौकरी व BSF से बडी आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद थीं। जो अब जेल जाने से ख़त्म हो गई।1
- मुरादाबाद के कटघर में बालाजी हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य झांकियां, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- रामपुर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ट्रांसफर के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनके नजदीकी वार्ड से हटाकर दूर-दराज के वार्डों में भेजा जा रहा है, जिससे खासकर महिला कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि रोजाना ₹100 तक का किराया देना संभव नहीं है और सुरक्षा की भी चिंता बनी रहती है। इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं मिला। इसी के चलते आज अनिल राज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से ट्रांसफर रोकने की मांग की।1
- "जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा मीरगंज… जब सड़कों पर उतरी आस्था की विशाल धारा!" बरेली के मीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु उमड़े1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1