logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निजी निवास पर मनाया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गंगापुर सिटी में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निजी निवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

4 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
4 hrs ago
a6e72ce8-d7e9-4b57-b93e-9b9d5210662c

गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निजी निवास पर मनाया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गंगापुर सिटी में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निजी निवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर के गोखरू पूरा (बाढ़ बीलोली) मैं दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक आयोजित गोखरू पुरा में दलित अधिकार केन्द्र की जागरूकता बैठक आयोजित अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और शिक्षा पर दिया जोर मलारना डूंगर। गोखरू पुरा (बाढ़ बिलोली), ब्लॉक एवं तहसील मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दलित अधिकार केन्द्र के तत्वावधान में अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सरकारी विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। बैठक में दलित अधिकार केन्द्र के सवाई माधोपुर जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दलित अधिकार केन्द्र जाति आधारित भेदभाव को रोकने, न्याय दिलाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा दलित, वंचित, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। सुरज्ञान बैरवा ने सरकार की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से आगामी अक्टूबर माह में अंतिम तिथि वाले मुख्यमंत्री अनुप्रति निशुल्क कोचिंग योजना, टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं विकास कौशल योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में पात्र लोग कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 से संचालित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति का भी उल्लेख किया, जिसके तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता बैठकों के माध्यम से जिले की करीब 50 छात्राओं ने छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में आवेदन किया है तथा इसका दूसरा चरण जनवरी में शुरू होगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजनाएं, निर्माण श्रमिक सहायता योजनाएं, सिलिकोसिस पीड़ित सहायता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, आरटीई, स्टैंड अप इंडिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास प्रवेश, निर्माण श्रमिक बच्चों की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, पालनहार योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, महिला गृह उद्योग, प्रधानमंत्री स्वनिधि, खेत तलाई (फार्म पोंड), गार्गी पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को “बच्चों को पढ़ाओ, शिक्षित समाज, जागरूक समाज, संगठित रहो, संघर्ष करो और सशक्त बनो” के संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    1
    सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर के गोखरू पूरा (बाढ़ बीलोली) मैं दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक आयोजित
गोखरू पुरा में दलित अधिकार केन्द्र की जागरूकता बैठक आयोजित
अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और शिक्षा पर दिया जोर
मलारना डूंगर। गोखरू पुरा (बाढ़ बिलोली), ब्लॉक एवं तहसील मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दलित अधिकार केन्द्र के तत्वावधान में अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सरकारी विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
बैठक में दलित अधिकार केन्द्र के सवाई माधोपुर जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दलित अधिकार केन्द्र जाति आधारित भेदभाव को रोकने, न्याय दिलाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा दलित, वंचित, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।
सुरज्ञान बैरवा ने सरकार की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से आगामी अक्टूबर माह में अंतिम तिथि वाले मुख्यमंत्री अनुप्रति निशुल्क कोचिंग योजना, टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं विकास कौशल योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में पात्र लोग कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 से संचालित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति का भी उल्लेख किया, जिसके तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता बैठकों के माध्यम से जिले की करीब 50 छात्राओं ने छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में आवेदन किया है तथा इसका दूसरा चरण जनवरी में शुरू होगा।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजनाएं, निर्माण श्रमिक सहायता योजनाएं, सिलिकोसिस पीड़ित सहायता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, आरटीई, स्टैंड अप इंडिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके अलावा अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास प्रवेश, निर्माण श्रमिक बच्चों की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, पालनहार योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, महिला गृह उद्योग, प्रधानमंत्री स्वनिधि, खेत तलाई (फार्म पोंड), गार्गी पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज को “बच्चों को पढ़ाओ, शिक्षित समाज, जागरूक समाज, संगठित रहो, संघर्ष करो और सशक्त बनो” के संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं
    1
    देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं
देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड, विजय कुमारी चतुर्वेदी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, ​निर्दलीय प्रत्याशी फुलवा देवी ने लिया नामांकन वापस, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में खुशी की लहर ​हिण्डौन स्थानीय नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया है।भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी को निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किया गया है।चुनावी प्रक्रिया के दौरान निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाली प्रत्याशी फुलवा देवी द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के बाद विजय कुमारी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ​नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी ने विजय कुमारी चतुर्वेदी को सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। ​निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी और शहर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।नवनिर्वाचित सभापति ने शीर्ष नेतृत्व और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए हिण्डौन सिटी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
    1
    नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड, विजय कुमारी चतुर्वेदी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, ​निर्दलीय प्रत्याशी फुलवा देवी ने लिया नामांकन वापस, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में खुशी की लहर
​हिण्डौन स्थानीय नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया है।भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी को निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किया गया है।चुनावी प्रक्रिया के दौरान निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाली प्रत्याशी फुलवा देवी द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के बाद विजय कुमारी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक
​नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी ने विजय कुमारी चतुर्वेदी को सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
​निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी और शहर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।नवनिर्वाचित सभापति ने शीर्ष नेतृत्व और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए हिण्डौन सिटी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान
    1
    कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏
मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏
#KailaDevi #TempleIncident @highlight 

#PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान
कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏
मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏
#KailaDevi #TempleIncident @highlight 
#PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    Karauli, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • कांचरोली के मेडी का पुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन... हिंडौन सिटी। ​कांचरोली क्षेत्र के मेडी का पुरा में गुरुवार को भाजपा खेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा की खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश पाठक, एसटी मोर्चा के जिला आईटी संयोजक कुंवर सिंह सिघान, शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार जाट,मनोज तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह प्रजापत, विरमा प्रजापत,गीता प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' तथा 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
    1
    कांचरोली के मेडी का पुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन...

हिंडौन सिटी। ​कांचरोली क्षेत्र के मेडी का पुरा में गुरुवार को भाजपा खेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा की खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश पाठक, एसटी मोर्चा के जिला आईटी संयोजक कुंवर सिंह सिघान, शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार जाट,मनोज तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह प्रजापत, विरमा प्रजापत,गीता प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' तथा 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।
    3
    किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव
लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है।
अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट, विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। “रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️
    4
    विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित 
विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित
लालसोट, 
विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
“रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आज गंगापुर बामनवास में भारी बारिश 25 30 मिनट तक हुई बारिश आज फिर दोबारा गंगापुर बामनवास में बारिश
    1
    आज गंगापुर बामनवास में भारी बारिश 25 30 मिनट तक हुई बारिश
आज फिर दोबारा गंगापुर बामनवास में बारिश
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.