*थाना बुग्गावाला* *नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा* वादी निवासी थाना बुग्गावाला हरिद्वार द्वारा दिनांक 30.03.2026 को थाना बुग्गावाला में तहरीर दी कि रितिक पुत्र प्रताप निवासी ग्राम मजाहिदपुर द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री को आरोपी अपने साथ बहला फुसालकर कर ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल आरोपित रितिक के विरूद्ध थाना बुग्गावाला में सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त गम्भीर प्रकरण को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा आरोपित की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देशित किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गई पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासो के फलस्वरूप आरोपित उपरोक्त को आज दिनांक-31.03.2026 को रायघाटी पुल बुग्गावाला से पकडा गया। *नाम पता आरोपित* 01.रितिक S/O प्रताप उप तालू निवासी ग्राम मजाहिदपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम* 01.उ0नि0 देवेन्द्र चौहान चौकी प्रभारी अमानतगढ 02.कानि0भागचन्द 03.कानि० महिपाल - CIU रूडकी

- Post by A Bharat News 101
- हरिद्वार के शिवालिक नगर में आज एक मेडिकल स्टोर में रसैल वाईपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया।सांप काफी बड़ा था इसलिए दुकानदारों में घटों अफरातफरी मची रही। मेडिकल स्टोर संचालक ने दुकान खोली तो सांप की लहराती पूंछ देखकर भयग्रस्त हो गया। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।बता दें कि रसैल वाईपर अति जहरीली श्रेणी का सांप होता है।1
- 📢 The Aman Times 🚨 दून पुलिस का नाइट एक्शन, बार-रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप देहरादून में लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच दून पुलिस ने देर रात बड़ा एक्शन लिया। निर्धारित समय के बाद खुले बार और रेस्टोरेंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 👮♂️ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और एसपी देहात के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें मैदान में उतरीं। 🔍 शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई, जहां कई स्थानों पर अनियमितताएं पाई गईं। ⚖️ मौके पर ही नियम तोड़ने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की गई और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। ⏰ पुलिस का साफ संदेश: समय सीमा के बाद कारोबार करने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।1
- रुड़की प्रदीप बत्रा मंत्री बनते ही जानिए पूरी खबर1
- नकुड़ (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में किसान पंचायत के दौरान गिरफ्तारी की खबर से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में नकुड़ कोतवाली परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।भाकियू (टिकैत गुट) के युवा विंग प्रदेश सचिव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया की टिकैत की गिरफ्तारी किसानों की आवाज को दबाने की साजिश है। राकेश टिकैत लंबे समय से किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं, और ओडिशा में भी वे किसान पंचायतों में सक्रिय रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों ने मांग की है की राकेश टिकैत को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी की यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, किसानों ने कहा की यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शदन-प्रशासन की होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर किसानों में लगातार रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वीडियो:- धरना प्रदर्शन करते किसान एवं कार्यकर्ता1
- 27 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ का धरना 09 वे दिन भी जारी, मांगे ना मानी गई तो करेंगें ब्यापक आंदोलन1
- एसडीआरएफ लक्सर टीम का लगातार चला सर्च अभियान, एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम कई दिनों से गंग नहर में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। पहले युवक मोनिस का शव पहले ही रुड़की के पास मिला था, 17 वर्षीय मोनिस निवासी कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर का शव पूर्व में गंग नहर से बरामद किया गया था। आज दूसरे युवक आसिफ का शव भी बरामद 17 वर्षीय आसिफ निवासी लोनी गाजियाबाद का शव भी गंग नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।1
- 📍 The Aman Times | । 🚩 काशीपुर में CM धामी का भव्य स्वागत!! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधमसिंह नगर के काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चैती मेला एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सहभाग कर जनसमुदाय का अभिवादन किया। 🌼 कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। 🛕 मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ✨ धर्म, संस्कृति और जनसेवा—इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड1
- एक माँ की ममता पर नशे की लत भारी पड़ गई। अमेरिका के केंटकी से आई इस खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। 21 साल की एरिका लॉसन पर आरोप है कि उसने ड्रग्स के लिए अपनी 17 महीने की मासूम बेटी को हैवानों के हवाले कर दिया। अस्पताल में तड़पते हुए उस नन्ही जान ने दम तोड़ दिया। क्या समाज में बढ़ता नशा हमें हैवानियत की ओर ले जा रहा है? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर दें।”1