Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात्रि कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार जनपद एटा की नवागत जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली ने आज देर रात्रि जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यभार संभाला। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित अन्य अधिकारी गण आदि मौके पर उपस्थित रहे।
JURM KA PARDAAPHAASH
नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात्रि कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार जनपद एटा की नवागत जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली ने आज देर रात्रि जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यभार संभाला। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित अन्य अधिकारी गण आदि मौके पर उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एक किशोरी को डेढ़ महीने में आठ बार सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐहन लाडपुर में एक 17 वर्षीय किशोरी अनीता पुत्री कोमल को घर पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन किशोरी को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोरी का उपचार किया गया। किशोरी के पिता ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में सांप ने किशोरी को आठ बार डसा है, जबकि एक हफ्ते के भीतर सांप किशोरी को करीब 4 बार डस चुका है। किशोरी को सांप के बार बार डसने ने परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- फिरोजाबाद में जलकल विभाग में तैनात पंप ऑपरेटर ने नगरनिगम में दिया धरना,9300रूपए वेतन पर नाराजगी फिरोजाबाद में नगर निगम परिसर में जलकल विभाग के ठेका ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया । जलकर विभाग में कंपनी के आधीन ठेके पर कार्यरत पंप ऑपरेटर ने 9300 रूपए वेतन मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद 15 से 18 साल से काम कर रहे ऑपरेटरों का डेटा आज तक सरकार को नहीं भेजा गया है। ऑपरेटर का आरोप है कि कंपनी लगातार उनका शोषण कर रही है। पीएफ के नाम पर पैसा काटा जा रहा है और वेतन भी काटकर मात्र 9300 रुपये दिया जा रहा है। इस संबंध में अभी तक किसी भी उच्च अधिकारी से कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों में एकता न होने का फायदा उठाया जा रहा है और एकता बनाने पर निकालने की धमकी दी जाती है। अगर सभी ऑपरेटर एकजुट रहें तो कोई नहीं निकाल सकता। सभी पम्प ऑपरेटरो ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे पेयजल आपूर्ति बंद करने का प्रयास करेंगे और उनका धरना जारी रहेगा। Updated News-23/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- कंपोजिट विद्यालय में एडवांस हाजिरी का आरोप:खंड शिक्षा अधिकारी जांच में जुटे हाथरस। सासनी के कंपोजिट विद्यालय नगला सिंह में अध्यापकों की गैरहाजिरी और मिड डे मील में घपलेबाजी का आरोप लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव प्रवीण धनगर ने इसकी शिकायत की है। धनगर ने बताया कि शिक्षकों पर छुट्टी एडवांस में चढ़ाकर स्कूल से गायब रहने का आरोप है। इसके साथ ही मिड डे मील में भी अनियमितताओं की शिकायत की गई है। प्रवीण धनगर ने यह शिकायत जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को व्हाट्सएप के जरिए भेजी थी। कई बार कॉल करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) अखिलेश प्रताप सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान मौके पर दो अध्यापक गैरहाजिर मिले। आरोप है कि ये अध्यापक रजिस्टर में एक दिन पहले ही हस्ताक्षर कर देते हैं और फिर अगले दिन स्कूल से गायब रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया है। वह अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी3
- सहपऊ में बाबा जाहरवीर मेले का भव्य शुभारंभ: बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन*। रिपोर्टर विजय देव सहपऊ (हाथरस): जनपद हाथरस के ब्लॉक सहपऊ स्थित बाबा जाहरवीर मेले के भव्य पंडाल में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने फीता काटकर मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही बाबू गप्पी जी और उनकी टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन और मेला कमेटी का पूरा सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच मेला परिसर में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा व अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. अविन शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए बाबा जाहरवीर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।4
- राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस के 115वें भव्य समारोह के पावन अवसर पर आयोजित 'बेटी बचाओ सम्मेलन' का यह एक विशेष और प्रेरणादायक वीडियो है। राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस के 115वें भव्य समारोह के पावन अवसर पर आयोजित 'बेटी बचाओ सम्मेलन' का यह एक विशेष और प्रेरणादायक वीडियो है। इस भव्य सम्मेलन में नारी शक्ति के सम्मान, बेटियों के सशक्तिकरण और समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रबुद्ध महिलाओं, गणमान्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। 📍 स्थान: मेला पाण्डाल श्री दाऊजी महाराज, किला, हाथरस 📅 दिनांक: 23 सितम्बर 2026 वीडियो को लाइक करें, दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #BetiBachaoBetiPadhao #Hathras #ShriDaujiMaharajMela #LakkhiMela2026 NariShakti MahilaSashaktikaran BreakingNewsHathras UttarPradesh WomenEmpowerment LiveHathras1
- मथुरा में साधु पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने पकड़कर की पिटाई मथुरा में साधु पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने पकड़कर की पिटाई मथुरा/वृंदावन। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृंदावन से एक साधु पर महिलाओं के साथ कथित शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि हिम्मत गिरी (50) नामक साधु को कुछ महिलाओं ने वृंदावन स्थित एक गेस्ट हाउस में पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। महिलाओं का आरोप है कि साधु कथित तौर पर निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति का मंत्र और धार्मिक उपाय बताने के बहाने अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि ऐसी 100 से अधिक महिलाएं उसके संपर्क में आईं और इनमें से कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया गया। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि साधु मुलाकात के दौरान गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर महिलाओं को ब्लैकमेल कर दोबारा बुलाया जाता था। मामले में एक महिला द्वारा साधु की कथित गतिविधियों का खुलासा किए जाने के बाद विवाद सामने आया। इसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़कर विरोध किया और मारपीट की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। A MISSION TV — अत्याचार और भेदभाव की हर खबर खबर से असर तक | आजाद पत्रकार की रिपोर्ट1
- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक शख्स ने जमकर किया हंगामा, स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक शख्स ने बेवजह जमकर हंगामा शुरू कर दिया। शख्स द्वारा किए गए हंगामे के कारण इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शख्स को समझने का प्रयास किया गया। हंगामा बढ़ता देख सूचना पर पुलिस मौके पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ देर बाद हंगामा कर रहे शख्स ने स्वास्थ्य कर्मियों से माफी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।1
- डीएम ने कलेक्ट्रेट के समीप औषधीय प्रजाति के पेड़ पौधे लगवाकर धनवंतरी वाटिका का किया शुभारंभ फिरोजाबाद में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के समीप ‘धन्वन्तरि वाटिका’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य जनसामान्य को आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के महत्व से परिचित कराना तथा हमारी समृद्ध पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वाटिका में विभिन्न औषधीय गुणों वाली वनस्पतियों एवं पौधों को अलग-अलग सेक्टर में रोपित किया जा रहा है, जिनका नियमित अनुरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। वाटिका में प्रत्येक पौधे के नाम एवं उसके औषधीय गुणों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिक इन पौधों की सहजता से पहचान कर उनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। आयुर्वेद हमारी समृद्ध परंपरा और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ‘धन्वन्तरि वाटिका’ के माध्यम से हमारी कोशिश है कि इस विरासत को जनसामान्य से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण, औषधीय वनस्पतियों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का सकारात्मक संदेश दिया जा सके। Updated News-23/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आगरा ब्रेकिंग *टीटीजेड नियमों को ठेंगा:* *सिटी रेंज में कई बार काटा गया *टीटीजेड नियमों को ठेंगा:* *सिटी रेंज में कई बार काटा गया हरा पेड़, रिश्वत लेकर वन दरोगा ने दबाया मामला*, आगरा.. की तहसील एत्मादपुर ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र मे लगातार हो रहें हरे वृक्षों के कटान पर नहीं रुक रही हे आरी सिटी रेंज में काटे गये कई हरे पेड़, लेकिन रिश्वत के तले मामले को दबाया गया, आगरा ताज नगरी मे पर्यावरण संरक्षण के लिए लागू कड़े ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए सिटी रेंज में प्लॉट मालिको द्वारा घर के बाहर एवं प्लॉट के अंददर खड़े हरे-भरे पेड़ को अवैध रूप से कटवाने का गंभीर मामला सामने आया है। इससे पूर्व मे भी दुर्गा नगर( दुर्गा देवी स्कूल) के पास दो पेड़ो के कटान की वन विभाग को सुचना एवं खबरे प्रकाशित की गई थी लेकिन सूत्रों ने बताया की सिटी रेंज के वन दरोगा जीतेश यादव द्वारा रिश्वत लेकर मामले को रफा दफा कर दिया गया था ! दिनांक 20 सितम्बर को भी ट्रांस यमुना पीराखार पर घर के बहार लगे हरे वृक्ष का अवैध कटान किया गया था जिसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने कार्रवाई करने के बजाय मोटी रकम (रिश्वत) लेकर पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया (सूत्र )। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बावजूद विभाग की इस मिलीभगत से आगरा के पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश है। कड़े प्रतिबंधों के बाद भी चली आरी, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मौके पर जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय सिटी वन दरोगा जीतेश यादव ने कथित तौर पर मोटी रकम का लेन-देन कर लिया , जिसके बाद दरोगा जी ने मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया। न तो पेड़ काटने वाले पर कोई वन एफआईआर दर्ज की गई और न ही कटी हुई अवैध लकड़ी को जब्त किया गया। जब की आगरा समेत पूरे टीटीजेड क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बिना किसी भी प्रजाति के हरे पेड़ को काटना या उसकी छंटाई करना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।1