सामूहिक विवाह में संख्या बढ़ाने पर शासन से चर्चा करेंगे: नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व मंत्री पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि वे इस विषय को शासन के संज्ञान में लाएंगे और व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में अलग-अलग दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है।
सामूहिक विवाह में संख्या बढ़ाने पर शासन से चर्चा करेंगे: नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व मंत्री पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि वे इस विषय को शासन के संज्ञान में लाएंगे और व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में अलग-अलग दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है।
- Post by Rintu Khan1
- मुलताई।प्रभात पट्टन जनपद पंचायत क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिरूल बाजार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ गई है, योजना की धीमी और अव्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गांव में जगह-जगह सड़कों की खुदाई कर दी गई है, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। जिसके चलते कई स्थानों पर नालियां चोक हो गई हैं और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अब तक अधिकांश घरों को नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। जल जीवन मिशन का कार्य समय सीमा में पूरा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम शुरू कर योजना को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है। इनका कहना है जिला कलेक्टर से लेकर जल निगम के जीएम तक से पत्राचार किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। जीवन बनकर सरपंच बिरूल बाजार2
- आमला ।आमला क्षेत्र में एक बार फिर गौ तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता और आमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो गोवंश को अवैध परिवहन से बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। *घटना का विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे फरियादी अमित सोनी (32 वर्ष), निवासी इतवारी चौक आमला, सारनी से आमला लौट रहे थे। इसी दौरान भुमका देव मंदिर के पास बोरी रोड पर उन्होंने एक पिकअप वाहन (MP 05 G 6827) को संदिग्ध हालत में देखा। वाहन में दो पालतू पशु—एक काले रंग का बैल और एक लाल रंग की गाय—को बेहद क्रूरता के साथ बांधकर ले जाया जा रहा था। पशुओं के मुंह रस्सियों से बांधे गए थे और उन्हें बांस की टोकरी की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही थी। *घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी* अमित सोनी ने तुरंत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और वाहन सहित आमला थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित पिता मनोहर हनौते (30 वर्ष), निवासी ग्राम मालीशील, थाना शाहपुर बताया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है— म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 9 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में था। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है। *कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका* इस कार्रवाई में बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख जस्सी पंडित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सहयोग किया। *संगठन की मांग* बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमला में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसहयोग और पुलिस की तत्परता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।4
- मशहूर गायिका जम्मू दी कूडी वर्षा जामवाल गांव घो रखवाल में होने वाले 19 अप्रैल को भगवान श्री1
- न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट। (न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।4
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा के विधायक सोहन वाल्मीकि ने दी बच्चों को शुभकामनाएं *MP बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद ही आपकी सफलता का आधार है। *जो विद्यार्थी इस बार पीछे रह गए, वे याद रखें—"असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ।" उठिए, फिर से कोशिश कीजिए, जीत आपकी ही होगी।1
- व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, 200 जोड़ों के विवाह में लापरवाही के आरोप सौंसर:- जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह अव्यवस्थाओं को लेकर विवादों में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने व्यवस्थाओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आयोजन में गंभीर लापरवाही रही। उन्होंने आरोप लगाया कि दूल्हा-दुल्हन को समय पर वरमाला तक उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे समारोह की गरिमा प्रभावित हुई। विधायक चौरे ने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है।1
- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुलताई में *नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा* कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने की। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ममता राजपूत ने बताया कि, पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत यह 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक सतत् कार्यक्रमों का आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती सुशीला बचले और प्रो. तारा बारसकर ने अपने उद्बोधन में कार्य स्थल और लैंगिक समानता के बारे में कहा कि, महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना कार्य करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा करना है एवं पारिवारिक व कार्य स्थल की दोहरी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए अपने आप को सशक्त बनाना हैं। डॉ. विनय राठौर ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। प्रो. उमेश कुमार सालवंशी ने कहा कि, महिलाओं की शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। प्राध्यापिका प्रो. अंजलि सौदागर ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन डॉ. ममता राजपूत द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में डॉ. वर्षा ठाकरे, डॉ. पंकज झाड़े, डॉ. दीपिका पिपरदे, प्रो. कृष्णा नरवरे और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का प्रमुख योगदान रहा। इस अवसर पर प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- आमला।🔹बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में सतत कार्यवाही की जा रही है। 🔹इसी क्रम में थाना आमला क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.04.2026 को *सूचनाकर्ता अंजनी उबनारे निवासी सौंसर जिला पांढुर्णा* द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उसकी बहन *शकुंतला गुजरे (उम्र 62 वर्ष), निवासी पुरानी पुलिस चौकी के पास बोडखी* की शव यात्रा निकाली जा रही है तथा शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका है। 🔹सूचना पर आमला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी आमला में पोस्टमार्टम कराया गया। *पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेजिक शॉक पाया गया* । मर्ग जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपांशु गुजरे के विरुद्ध थाना आमला में *अपराध क्रमांक 121/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी आमला श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपांशु गुजरे को गिरफ्तार किया गया। 🔹पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब का आदी है तथा एक वर्ष तक भोपाल के नशा मुक्ति केंद्र में रहा था। एक माह पूर्व आमला लौटने के बाद वह अपनी माँ से शराब के लिए पैसे मांगता था। पैसे देने से मना करने पर उसने लोहे के पाइप एवं चप्पल से मारपीट कर अपनी माँ की हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से खून को पानी से साफ कर दिया और अंतिम संस्कार करने ले जा रहा था। 🔹पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, चप्पल, मृतिका के कपड़े एवं चादर जप्त किए गए हैं। प्रकरण में धारा 238 बीएनएस का इजाफा किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी* *दीपांशु पिता कमलाकर गुजरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरानी चौकी के पास बोडखी, आमला* *विशेष भूमिका* निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक बलराम यादव, प्र.आर. 210 विकास वर्मा, प्र.आर. 555 संतोष मालवीय, आर. 395 नागेंद्र सिंह, आर. 541 आदेश कवरेती, आर. 641 पलक सोलंकी, सै. 126 गणेश डेंगे, सै. 221 शोभाराम पुंडे *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने आमजन से अपील की है कि परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद, मानसिक तनाव या नशे की समस्या होने पर समय रहते परामर्श एवं सहायता लें। किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर अपराधों को रोका जा सके। PRO Police Betul2