लोकसभा में गूंजा गन्ना किसानों का दर्द देश की संसद में गन्ना किसानों की आवाज बुलंद हुई। उत्कर्ष वर्मा ने लोकसभा में खड़े होकर गन्ना किसानों की बढ़ती लागत और घटते मुनाफे का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। लखीमपुर खीरी खीरी सांसद ने कहा कि खाद, डीज़ल, मजदूरी और सिंचाई की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने का मूल्य किसानों को राहत देने वाला नहीं है। ऐसे में किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए गन्ना मूल्य ₹600 प्रति कुंतल किए जाने की मांग रखी गई। 🔴 मुख्य मांगें: गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹600 प्रति कुंतल किया जाए भुगतान में हो रही देरी पर सख्त कार्रवाई लागत के अनुपात में मूल्य निर्धारण की स्थायी नीति उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लाखों किसान गन्ने पर निर्भर हैं। यदि समय रहते मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो किसान कर्ज और घाटे के दुष्चक्र में फंसते जाएंगे। संसद में उठी इस आवाज के बाद अब किसानों की निगाहें केंद्र और राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हैं। 👉 क्या सरकार बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करेगी? किसान इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लोकसभा में गूंजा गन्ना किसानों का दर्द देश की संसद में गन्ना किसानों की आवाज बुलंद हुई। उत्कर्ष वर्मा ने लोकसभा में खड़े होकर गन्ना किसानों की बढ़ती लागत और घटते मुनाफे का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। लखीमपुर खीरी खीरी सांसद ने कहा कि खाद, डीज़ल, मजदूरी और सिंचाई की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने का मूल्य किसानों को राहत देने वाला नहीं है। ऐसे में किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए गन्ना मूल्य ₹600 प्रति कुंतल किए जाने की मांग रखी गई। 🔴 मुख्य मांगें: गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹600 प्रति कुंतल किया जाए भुगतान में हो रही देरी पर सख्त कार्रवाई लागत के अनुपात में मूल्य निर्धारण की स्थायी नीति उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लाखों किसान गन्ने पर निर्भर हैं। यदि समय रहते मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो किसान कर्ज और घाटे के दुष्चक्र में फंसते जाएंगे। संसद में उठी इस आवाज के बाद अब किसानों की निगाहें केंद्र और राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हैं। 👉 क्या सरकार बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करेगी? किसान इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर 12/02/2026 सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये, जिनमें एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है। थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम बाकेगंज निवासी अमन एवं रामनिवास बाइक से पलिया क्षेत्र के ग्राम पकरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटैया निवासी उनका एक साथी सोनू पाल भी था। तीनों साथी सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित प्रेरणा हास्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों साथी गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है, लेकिन सोनू पाल का एक पैर टूट जाने से उसकी हालत नाजुक है, जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना होते ही ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस हाफ एनकाउंटर कैसे करती है, इस Video में सुनिए और देखिए... जज परविंदर सिंह देवबंद जेल में पहुंचे उन्होंने हाफ एनकाउंटर में गोली खाकर जेल आए लोगों से बात की और पूछा कि गोली किस तरह से लगी? 2 बंदियों ने बताया कि पुलिस ने जमीन पर लेटाया, तब गोली मारी1
- कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूराभोज गांव में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल टावर पर चढ़कर छलांग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक 100 फीट से अधिक ऊंचे एयरटेल टावर पर चढ़ गया और अचानक नीचे कूद गया। टावर से गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल घायल युवक को गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- योगी आदित्यनाथ के बोल जनता सुनती रह गई।1
- कन्नौज, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक एयरटेल टावर पर चढ़ा, 100 फीट से ज्यादा ऊंचे टावर से युवक ने छलांग लगाई, नीचे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराभोज गांव का है1
- ग्राम मुराऊनपूरवा पोस्ट कुसपा ब्लॉक बेहटा जिला सीतापुर1
- ताबड़तोड़ एक्शन से मचा हड़कंप! लखीमपुर खीरी में राजापुर-नहर पटरी फोरलेन निर्माण में मानकविहीन कार्य की शिकायत मिलते ही सीडीओ अभिषेक कुमार ने ऐसा एक्शन लिया कि विभाग और ठेकेदारों में खलबली मच गई। बिना देरी किए सीडीओ सीधे मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान ही सख्त कदम उठाए। मौके पर ही सड़क की परतें खुदवाकर निर्माण सामग्री जब्त सैंपल तत्काल लैब जांच के लिए भेजे निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवाया PWD अधिकारियों को कड़ी फटकार, जवाबदेही तय ठेकेदार पर पेनल्टी और कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में गंभीर खामियां सामने आने पर सीडीओ ने साफ शब्दों में कहा— > “जनता के पैसों से बनने वाले हर काम में गुणवत्ता अनिवार्य है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दोषियों पर सीधे और सख्त कार्रवाई की जाएगी — कोई बख्शा नहीं जाएगा।” ⚡ इस निर्णायक कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति है। ⚡ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि विकास कार्यों में अब जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। सवाल साफ है — क्या अब हर निर्माण में होगी ऐसी ही सख्ती? लखीमपुर खीरी में इस कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में तेज हो गई है।1
- लखीमपुर खीरी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, VIDEO: नौरंगाबाद फार्म के खेतों में घूम रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।1
- पलिया नगर के मोहल्ला इन्द्रानगर का मामला, पीड़ित ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग पलियाकलां (खीरी)। पलिया नगर के मोहल्ला इन्द्रानगर कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी पलिया को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मोहल्ला इन्द्रानगर कॉलोनी निवासी बाबू पुत्र सुन्दर का आरोप है कि उनकी भूमि पर दीपक पुत्र भंगड़ी अशोक पुत्र राजाराम, मुकेश पुत्र राजाराम, गौतम पुत्र रामकिशोर, तरुन पुत्र रामकिशोर, नीलम पत्नी रामकिशोर, बेबी पत्नी दीपक एवं रेखा पत्नी अशोक जबरन कब्जा कर मकान निर्माण कराने की फिराक में हैं। पीड़ित के अनुसार, जब उसने भूमि पर नींव खोदने से मना किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर 12 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने काता, बल्लम, भाला, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित को बुरी तरह पीटा और गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि यदि वह समय रहते परिवार सहित मौके से भाग न निकलता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पीड़ित ने बताया कि विवादित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पूर्व में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो चुका है, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि उक्त भूमि पर विपक्षियों का कोई अधिकार नहीं है। इसके बावजूद आरोपी महंगापुर से आकर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराकर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1