logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एआई समिट में पावर एक्सचेंज ऐप का डेमोंस्ट्रेशन किया गया, इंटरस्टेट पीयर-टू-पीयर एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई समिट के दौरान इंडिया एनर्जी स्टैक पवेलियन में PowerXchange (पावर एक्सचेंज) ऐप का प्रदर्शन किया। यह डेमो आज सुबह यानी 18 फरवरी को 11 बजे प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर REC लिमिटेड और इंडिया एनर्जी स्टैक टीम ने आधिकारिक रूप से इंटरस्टेट पीयर-टू-पीयर (P2P) एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। सत्र के दौरान PowerXchange ने लाइव एनर्जी ट्रेडिंग का सफल प्रदर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एआई समिट के शुभारंभ अवसर पर एक सत्र में पावर एक्सचेंज ऐप को उत्तर प्रदेश और देशभर में एनर्जी ट्रेडिंग के लिए मुख्य रूप से चयनित किया गया है। इस श्रृंखला में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पीयर टू पीयर (P2P) एनर्जी ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के डेवलपमेंट एवं इसी प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर व प्रोज्यूमर को रजिस्टर कर, अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा की ट्रेडिंग के लिए पावर एक्सचेंज का चयन किया है। ग्लोबल एआई समिट के दौरान इंडिया एनर्जी स्टैक पवेलियन में लाइव डेमो में लाभार्थी लक्ष्मी गाबा, जो एक छोटी बुटीक दुकान की संचालिका हैं, ने ऐप के एआई वॉइस एजेंट का उपयोग करते हुए बिजली खरीदकर प्लेटफॉर्म की सरलता और उपयोगिता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में आर.एस. शर्मा (चेयरमैन, इंडिया एनर्जी स्टैक), आशीष गोयल (चेयरमैन, यूपीपीसीएल), आलोक कुमार (डीजी, ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन), रेजी कुमार पिल्लई (चेयरमैन, ISGF), जितेंद्र श्रीवास्तव (सीएमडी, REC लिमिटेड), प्रिंस धवन (ईडी, REC लिमिटेड) और श्वेता रवि कुमार (ईडी, FSR ग्लोबल) सहित विभिन्न डिस्कॉम प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें टाटा पावर-DDL, बीएसईएस राजधानी प्राइवेट लिमिटेड, पीवीवीएनएल, यूपीपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्लोबल एआई समिट के कई डेलीगेट्स और एग्ज़िबिटर्स भी शामिल हुए। यह पहल देश में डिजिटल और हरित ऊर्जा बाजार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पावर एक्सचेंज स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाली, एक नई पीढ़ी की ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनी है, जो की सरकारी मानकों के अनुरूप ही कार्य करती है। पावर एक्सचेंज प्रत्येक घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है, पावर एक्सचेंज सरकार की सौर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दे रही है।

2 hrs ago
user_Manoj Midha
Manoj Midha
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
97c916b2-0f67-4551-9800-9596a2751fc6

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क का हुआ बुरा हाल सुल्तानपुर चिलकाना में वार्ड नंबर ,2
    1
    सड़क का हुआ बुरा हाल सुल्तानपुर चिलकाना में वार्ड नंबर ,2
    user_Anuj Singh
    Anuj Singh
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी के 17वें दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से ससुराल में मची खलबली अमरोहा में एक युवक के वैवाहिक जीवन में उस वक्त मोड़ आ गया जब शादी के 17वें दिन पता चला कि उसकी पत्नी ढाई महीने की गर्भवती है। पेट दर्द की शिकायत पर हुए अल्ट्रासाउंड ने इस राज से पर्दा उठाया, जिससे ससुराल में खलबली मच गई।
    1
    शादी के 17वें दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से ससुराल में मची खलबली
अमरोहा में एक युवक के वैवाहिक जीवन में उस वक्त मोड़ आ गया जब शादी के 17वें दिन पता चला कि उसकी पत्नी ढाई महीने की गर्भवती है। पेट दर्द की शिकायत पर हुए अल्ट्रासाउंड ने इस राज से पर्दा उठाया, जिससे ससुराल में खलबली मच गई।
    user_Satish mishra
    Satish mishra
    Rastra seva Saharanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    4
    सहारनपुर। 
जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी।
जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों  के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई।
परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न  कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by Ahkaam malik Ma
    1
    Post by Ahkaam malik Ma
    user_Ahkaam malik Ma
    Ahkaam malik Ma
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी
    1
    स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी
    user_Rajat gupta
    Rajat gupta
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है
    1
    यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है
    user_Karan singh
    Karan singh
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    सहारनपुर। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.