Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस ने वृद्ध किसान का शव कुआं से किया बरामद गांव में छाया मातम शव पंचनाव के पश्चात कारवाई आरम्भ उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत डांडू गांव में घटना घटने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार एस आई दयानंद सरस्वती द्वारा अग्रतर कारवाई आरम्भ गांव में छाया मातम परिजनों ने बताया कि खेत निरीक्षण करने निकले थे काफी समय बीतने के बाद घर नही लौटे तो छानबीन करने लगे इसी दरमियान अपने खेत के कुआं में तैरता देख पुलिस को घटना की सूचना दिया गया।
आलोक कुमार
पुलिस ने वृद्ध किसान का शव कुआं से किया बरामद गांव में छाया मातम शव पंचनाव के पश्चात कारवाई आरम्भ उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत डांडू गांव में घटना घटने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार एस आई दयानंद सरस्वती द्वारा अग्रतर कारवाई आरम्भ गांव में छाया मातम परिजनों ने बताया कि खेत निरीक्षण करने निकले थे काफी समय बीतने के बाद घर नही लौटे तो छानबीन करने लगे इसी दरमियान अपने खेत के कुआं में तैरता देख पुलिस को घटना की सूचना दिया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।1
- सिसई : गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान शिविर का आयोजन सिसई (गुमला)। जिला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय,आय व ईडबल्यूएस निर्गत एवं वितरण हेतु विशेष अभियान के तहत 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रमुख मीना देवी ने बताया कि सभी छात्र छात्राएं अपने शैक्षणिक कार्यो के लिए जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं शिविर के माध्यम से तत्काल उनका प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। वहीं वैसे व्यक्ति जिनका जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र नहीं है वे भी शिविर में अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों को शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक ने आम जनता से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, हल्का कर्मचारी मुनेश्वर सिंह, चंदरु उरांव, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार पांडे सहित अंचल कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।4
- 'सबकी योजना सबका विकास' पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मुखिया-सचिवों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश जिला पंचायती राज कार्यालय गुमला के आदेशानुसार अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में मंगलवार को "सबकी योजना सबका विकास" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मीना देवी, बीडीओ रमेश कुमार यादव और जनसेवक दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के नामित प्रतिनिधि, मुखिया, पंचायत सचिव, वी एल ई और पंचायत सहायक शामिल हुए। *विकास से जुड़ी योजनाओं पर फोकस* प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों में बचे हुए जरूरी विकास कार्यों को पूरा करना है। प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने कहा कि सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसलिए पंचायतों को जरूरत के अनुसार योजनाओं का चयन करना चाहिए ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग हो और पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर योजना बनाने की प्रक्रिया, प्राथमिकता तय करने और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।1
- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि, किनामाड़ चौक का नामकरण झामुमो संस्थापक, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लातेहार में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस अवसर पर किनामाड़ चौक का नाम बदलकर 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक' किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ सहादेव ने कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड की पहचान और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। चौक का नामकरण आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा देगा।1
- गुमला के मेन रोड में बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने दो पक्षों के बीच जमीन विवाद1
- शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर गुमला में उमरा जन सैलाब श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद आरिफ अंसारी केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव रणजीत सिंह केंद्रीय सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कलीम अख्तर नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन खान केंद्रीय सदस्य नुरुल हुदा केंद्रीय सदस्य शशि साहू केंद्रीय सदस्य कलिस्ता बरवा, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद खान संजय सिंह मनोज तिर्की शिकुंदा लकड़ा जोहनी मिंज नगर सचिव हरिओम साहू प्रखंड अध्यक्ष घाघरा शीतल उरांव प्रदीप सिंह कृष्णा लोहरा गुमला प्रखंड अध्यक्ष सतीश मिंज मोहम्मद शकील खान, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ,मोहम्मद साजिद मंजर जगरानी एक्का सेवती टोप्पो जेम्स तीर्की रायडीह प्रखंड अध्यक्ष राजेश टोप्पो सचिव बेंजामिन लकड़ा कृष्णा लोहरा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष जय मसीह कुजूर जारी प्रखंड अध्यक्ष इब्लियस कुजूर ईश्वर खेस प्रेम एक्का रोहित तिर्की गुमला प्रखंड सचिव रमेश गोप पालकोट प्रखंड अध्यक्ष मार्कोस केरकेट्टा सुधीराम किसान अनवर खान मोनिका इक्का अनीता लकड़ा मो नेयाज महताब खान एजाजुल खान टीना लकड़ा तारा पन्ना खलबिया मिंस निर्मला कुजूर मोहम्मद ग्यास अनवर खान इरफान अली नावेद खान मोहम्मद सोहेल इस्लाम अंसारी अमानुल्लाह अंसारी शिवम् कुमार विक्की राज अनिमेष इक्का फंटूश पासवान अजय पासवान देवेंद्र उरांव करम उरांव आदि उपस्थित रहे2
- लोहरदगा में सरकारी स्कूल का सिस्टम को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं1
- सेवा भारती लोहरदगा द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 216वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच #lohardaga #jharkhand सेवा भारती लोहरदगा द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 216वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।1
- सिसई में जड़ी-बूटी पौधों का हुआ वितरण, योग-आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर सोमवार को ललित उरांव स्टेडियम, महुआडीपा सिसई में जड़ी-बूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पतंजलि परिवार सिसई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में योग गुरु गजराज महतो ने कहा कि योग और आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल कर हम रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक दवाओं के अधिक सेवन से शरीर के अंग निष्क्रिय हो जाते हैं। प्रतिदिन प्राणायाम और आसन करने से गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। यदि खान-पान और दिनचर्या ठीक रखें तो बीमारियां नहीं के बराबर होगी।1