प्राथमिक विद्यालय कुंभियातरी में गायब मिली शिक्षिका, एचएम के सहारे चल रहा था विद्यालय जंगली क्षेत्र के विद्यालयों का है बुरा हाल प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बोले-किया जाएगा स्पष्टीकरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड क्षेत्र में जंगली क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा का बड़ा बुरा हाल दिख रहा है। विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के प्रति काफी लापरवाह दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल सोमवार को दिखा। हरदिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कुंभियातरी में सुबह के लगभग 11:30 बजे विद्यालय की एक मात्र महिला शिक्षिका विद्यालय में अपनी ड्यूटी से गायब मिली। एचएम के सहारे विद्यालय चल रहा था। रसोई घर बंद पड़ा था। शौचालय में ताला लटका हुआ था और विद्यालय परिसर में बना एक अन्य शौचालय भी काफी जर्जर हाल में था। जब विद्यालय के एचएम जयराम से शिक्षक और छात्र के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में 32 बच्चे उपस्थित हैं। शिक्षक-शिक्षिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में उनके अलावा केवल एक महिला शिक्षिका निशा राज है। जब उनसे पूछा गया कि महिला शिक्षिका कहां है तो उन्होंने कहा कि शिक्षिका निशा राज को उन्होंने गांव के अनपढ़ लोगों के एक बच्चे का आधार कार्ड अपडेशन कराने के लिए नवादा भेजा है। एचएम के इस गैरजिम्मेदाराना जवाब ने विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के एचएम जयराम गायब महिला शिक्षिका को बचाने का पूरा प्रयास करते दिखाई पड़ रहे थे। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि संभवतः शिक्षकों के आज हम, कल आप के रोटेशन पर यह विद्यालय चल रहा हो। क्योंकि विद्यालय के एचएम ही गांव के लोगों के अनपढ़ होने की बात कह रहे थे। एचएम ने बताया कि अनपढ़ लोगों के होने के कारण उन्होंने शिक्षिका निशा राज को बच्चों के आधार कार्ड के अपडेशन के लिए भेज दिया है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय के शिक्षण अवधि में शिक्षण कार्य के अलावा बाहर का कोई भी अन्य कार्य करना निषेध है। बावजूद विद्यालय के एचएम की यह कार्यशैली उनकी लापरवाही को दर्शाता है। इस संदर्भ में जब प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि विद्यालय में गायब शिक्षिका को लेकर वे स्पष्टीकरण करेंगे कि किसके आदेश से उन्होंने महिला शिक्षिका को विद्यालय से बाहर भेजा है।

- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन थाना क्षेत्र के टनल नंबर-3 और 4 के पास चल रहे रेलवे निर्माण कार्य स्थल से बैटरी और सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने रजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।1
- परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार राइडर बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar Thana News #News1
- नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत पैजुना गांव इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। वृंदावन की पावन धरती से पधारीं देवी मीनू लाड़ली जी के मुखारविंद से हो रहे धार्मिक पाठ और भजनों का रसपान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। स्थान: पैजुना गांव, अकबरपुर (नवादा)। विशेष आकर्षण: वृंदावन की सुप्रसिद्ध देवी मीनू लाड़ली जी द्वारा दिव्य पाठ। जनसैलाब: कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों का तांता लगा हुआ है। समापन: इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कल तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। चारों ओर गूंजते जयकारे और भक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बना दिया है। यदि आप भी मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ पाना चाहते हैं, तो इस पावन अवसर का हिस्सा जरूर बनें। #Nawada #Akbarpur #Paijuna #ReligiousEvent #Vrindavan #MeenuLadliJi #BiharNews #SpiritualJourney #नवादा #भक्ति2
- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा धूमधाम से विसर्जन किया गया1
- @नवादा #सिरपतिया गांव में मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर डॉ अनुज पर हमला #वाहन क्षतिग्रस्त #नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार 29 मार्च की रात मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर अनुज सिंह की गाड़ी पर हमला किया गया। वे दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने उक्त गांव गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना के बात नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इसी गांव के रामबरान यादव सहित चार लोगों को नामजद और कुछ अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है। इस मामले में जब डॉ अनुज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात लगभग 9 बजे सिरपतिया गाँव के चौहान समाज द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत जब गांव से बाहर अपनी गाड़ी के पास आ रहे थे तभी प्राथमिकी में नामजद लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ,जिससे फॉर्चूनर कार का पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया परंतु हम सभी बाल- बाल बच गए। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी हरवे हथियार से लैस थे। उन्होंने बताया कि गांव के एक समाज के लोगों को यह जलन था कि चौहान समाज के लोग अनुज सिंह को क्यों बुलाते हैं। इतना मान सम्मान क्यों करते हैं। उन लोगों यह रास नहीं आ रहा था और उन्होंने चौहान समाज के मुख्य अतिथि को निशाना बनाया और अपनी दबंगता गाँव में दिखाने की कोशिश किया। मैंने कानून का सहारा लिया है और नारदीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित आरक्षी अधीक्षक को रात में ही सारी बातों की जानकारी दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने नवादा पुलिस से ईमानदारी पूर्वक इस कांड का अनुसंधान करने का अनुरोध किया है और दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा है। यदि नवादा पुलिस ईमानदारी पूर्वक इसमें अपना दायित्व नहीं निभाती है तो हम सभी इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। नवादा में किसी के द्वारा अन्याय किया जाना अच्छी बात नहीं है और इसका मैं हमेशा विरोध करता रहूंगा। किसी भी जाति और धर्म के लोगों को दबाया नहीं जा सकता है। यह देखा जा रहा कि नवादा में बार - बार भूमिहार समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इसमें नवादा पुलिस को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाकर वैसे गलत लोगों को सजा देनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं नवादा पुलिस इस पर बहुत ईमानदारी पूर्वक अपना दायित्व को निभाएगी। मैं नवादा पुलिस से उम्मीद करता हूं कि इस घटना का ईमानदारीपूर्वक जांच कर दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।3
- मनोज सिंह: कोडरमा का उभरता हुआ गायक,जल्द ही बाजार में छाने वाले हैं उनके गाने #newsupdate #hazaribagh_news #highlights #janata1news #hazaribaghupdates #vishalchhetri #kodermanews #nonfollower #socialmediatip #viralshort #hazaribagh_news #ख़बर1इंडिया #duet #highlights #latestnews #सिंगर #singerlokeshkumar1
- बिष्णुगढ़ मे हुए निर्भया कांड के खिलाफ लोगो मे दिख रहा है जबरजस्त गुस्सा, बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कैंडल मार्च निकालते हुए दारू में1
- अकबरपुर प्रखंड के कुलना गांव की बेटी कल्याणी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले मे चौथा स्थान प्राप्त किया1