Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशRam Ram6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनवरी व फरवरी माह 2026 में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पट्टी कोतवाली बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संदीप कुमार का यह प्रयास अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना आवश्यक है। संदीप कुमार ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख। uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।1
- ट्रांस संशोधन बिल के विरोध में उतरा किन्नर समाज जबलपुर के करमचंद चौक स्थित विजन पैलेस होटल में अरमान फाउंडेशन के द्वारा किन्नर समाज का एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संसद में मार्च महीने में पारित ट्रांस संशोधन विधेयक का किन्नर समाज द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई,सभी किन्नर समाज ने हाथों में तख्तियां लेकर एक स्वर में इस विधेयक को वापस लेने की मांग की, इस मौके पर आए हुए किन्नर गुरुओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने व्यक्त किये एवं कार्यक्रम में किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,इस सभा में किन्नर समुदाय से गुरु संजना हाजी, गुरु मनीषा दास ,गुरु दिया नायक, सुरैया जी,सनम नायक, सयाना,सुहाना जी, अरमान फाउंडेशन की वरिष्ठ संरक्षक प्रो. भारती शुक्ला जी, चंद, निज्जो जी उपस्थित रहे ।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत घुरेहटा में आंगनबाड़ी केंद्र (प्रा. वि. दरियाव सिंह) के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी रंजीत कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी ने प्रभावी ढंग से किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और अनुशासन का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रूप नारायण भारती ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया, वहीं ग्राम प्रधान रामदीन ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सीडीपीओ राजेश कुमार गुप्ता ने बुके देकर अतिथि का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, अभिषेक भद्र सिंह, मिथिलेश कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, स्वामीनाथ पाल, पवन तिवारी, मनीष पाण्डेय, बीडीसी विकास सिंह, रामसिंह यादव, गौतम वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, रमेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।4
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि* सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया। शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा1