एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा, रात आठ बजे शादी में आए युवक की मौत फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात करीब आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। फिरोजाबाद के गार्डन नगला सिंघी निवासी 25 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश अपने साले मस्ताना निवासी नगला बेहड़, डौकी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। शादी समारोह के बाद वह अपने रिश्तेदारी में गांव नरी, डौकी चला गया था। देर शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, शादी समारोह में यह दुखद समाचार पहुंचते ही खुशी का माहौल शोक में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- आगरा में काशगज मैं छोटू घर मै मार पीट हुईं हैं1
- फतेहाबाद:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात करीब आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। फिरोजाबाद के गार्डन नगला सिंघी निवासी 25 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश अपने साले मुस्तफा निवासी नगला बेहड़, डौकी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। शादी समारोह के बाद वह अपने रिश्तेदारी में गांव नरी, डौकी चला गया था। देर शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, शादी समारोह में यह दुखद समाचार पहुंचते ही खुशी का माहौल शोक में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by Gyadeen Verma1
- *शिकोहाबाद: नगला सुंदर में 80 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, सिर में प्रहार से गई जान* *शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, 20 अप्रैल 2026।* थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय वृद्ध सुघर सिंह की मौत हो गई। सिर पर गंभीर प्रहार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।1
- फिरोजाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और 100 से अधिक झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं। यह भव्य शोभायात्रा आंबेडकर भवन, नई बस्ती से शाम 4 बजे विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया है। वहीं इस पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खुद शोभायात्रा के निर्धारित रूट का पैदल मार्च कर स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की सख्ती और लोगों के उत्साह के बीच यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- Post by तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳1