logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुई के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में निदेशक गिरफ्तार, POCSO में केस....... 🔻हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने निदेशक पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की। जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के एक निजी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने स्कूल के निदेशक पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय के निदेशक आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में जमुई टाउन थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जानकारी रविवार को छात्राओं द्वारा अपने परिजनों को दिए जाने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे। वहां हंगामे की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निदेशक को पूछताछ के लिए थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे एक लड़के से बातचीत को लेकर समझाने के लिए निदेशक ने अपने कार्यालय में बुलाया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि कार्यालय में उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने उनके सामने भी घटना के संबंध में जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल पहुंचने के बाद उन्हें शुरुआत में बच्ची से मिलने नहीं दिया गया और हॉस्टल का गेट बंद कर दिया गया था। बाद में हंगामे के बीच उन्हें छात्रा से मिलने की अनुमति मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में एक अन्य छात्रा द्वारा भी निदेशक के व्यवहार को लेकर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस कर रही मामले की जांच एसडीपीओ दीप्ति मोनाली ने कहा कि मामला संवेदनशील है और पुलिस को इसकी जानकारी है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। हॉस्टल के कर्मचारियों और अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार निदेशक आशीष सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। पुलिस छात्रा, हॉस्टल कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

23 hrs ago
user_Pinkey Kumari
Pinkey Kumari
Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
23 hrs ago
10cb24a1-4ebd-4c3f-b28e-4929023cc616

जमुई के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में निदेशक गिरफ्तार, POCSO में केस....... 🔻हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने निदेशक पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की। जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के एक निजी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा ने स्कूल के निदेशक पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय के निदेशक आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में जमुई टाउन थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जानकारी रविवार को छात्राओं द्वारा अपने परिजनों को दिए जाने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे। वहां हंगामे की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निदेशक को पूछताछ के लिए थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे एक लड़के से बातचीत को लेकर समझाने के लिए निदेशक ने अपने कार्यालय में बुलाया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि कार्यालय में उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने उनके सामने भी घटना के संबंध में जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल पहुंचने के बाद उन्हें शुरुआत में बच्ची से मिलने नहीं दिया गया और हॉस्टल का गेट बंद कर दिया गया था। बाद में हंगामे के बीच उन्हें छात्रा से मिलने की अनुमति मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में एक अन्य छात्रा द्वारा भी निदेशक के व्यवहार को लेकर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस कर रही मामले की जांच एसडीपीओ दीप्ति मोनाली ने कहा कि मामला संवेदनशील है और पुलिस को इसकी जानकारी है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। हॉस्टल के कर्मचारियों और अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार निदेशक आशीष सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। पुलिस छात्रा, हॉस्टल कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    4
    पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही।
शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की।
महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं।
हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प
    1
    जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प
जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    18 hrs ago
  • लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    1
    लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार
लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी।
शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    16 hrs ago
  • बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा। घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई। मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
    1
    बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp
बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी 
शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा।
घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई।
मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    1
    िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
    1
    चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा।
पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।
    3
    गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    12 hrs ago
  • बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी बरबीघा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक जमकर बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को पटवन की सुविधा मिली। जिन खेतों में धान की फसल को पानी की जरूरत थी, वहां बारिश का पानी फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और पटवन पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक कम होगा।मंगलवार दोपहर बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को लेकर खुशी जताई। स्थानीय किसानों के अनुसार, धान की फसल के लिए इस समय बारिश काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, किसानों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बेहतर लाभ मिल सकता है।
    1
    बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी
बरबीघा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, धान की फसल को मिला पानी
बरबीघा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक जमकर बारिश हुई। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। धान के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को पटवन की सुविधा मिली। जिन खेतों में धान की फसल को पानी की जरूरत थी, वहां बारिश का पानी फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और पटवन पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक कम होगा।मंगलवार दोपहर बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को लेकर खुशी जताई।
स्थानीय किसानों के अनुसार, धान की फसल के लिए इस समय बारिश काफी महत्वपूर्ण है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, किसानों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर अच्छी बारिश होने से धान की फसल को बेहतर लाभ मिल सकता है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.