Shuru
Apke Nagar Ki App…
gav lalpura tahsil raniwara Gram Panchayat LakhaVash location Lalpur School ke samne
Arjun Ram Patel
gav lalpura tahsil raniwara Gram Panchayat LakhaVash location Lalpur School ke samne
- User3258Sanchore, Jalore🤝8 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- बेजुबानों की मौत के साथ जिम्मेदारों की भी संवेदनाएं हुई मृत। आबूरोड शहर से सटे सांतपुर गांव से आईटीआई जाने वाले मार्ग का है पूरा मामला। अभी हाल ही में गत दिनों अज्ञात कारणों से 45 बेजुबान बकरियों की हुई थी मौत। बकरियों की मौत को लेकर रीको थाना पुलिस एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची थी मोक पर। मौत के कारणों को जानने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर ही मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया था। 5 दिन पश्चात उक्त मृत बकरियों को आईटीआई के समीप खुले में छोड़ दिया गया जिससे उन मृत बकरियों के शरीर को श्वान अपना निवाला बना रहे हैं साथ ही मौत के 5 दिन होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैलती जा रही है। जिससे वहां रहने वाले स्थानीय निवासियों एवं आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है साथ ही गंभीर बीमारी फैलने का के भी अंदेशा से इनकार नहीं किया जा सकता। जहां पर इन मृत बकरियों को फेंका गया है वहां से कुछ ही दूरी पर सरकारी छात्रावास है जिनमें रहकर आदिवासी बहुल के कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते है। छात्र-छात्राओं को उक्त मार्ग से सातपुर मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय विद्यालय में अध्ययन के लिए आना जाना पड़ता है। दुर्गंध आने से विद्यार्थीयो को मुंह पर कपड़े ढककर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मृत बकरियों की दुर्गंध इतनी तेज आ रही है की हवा के साथ में कई दूरी तक भी इसका असर देखने को मिल रहा है। समय रहते अगर इन मृत बकरियों को डंप नहीं किया गया तो क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।4
- चित्तौड़गढ़ को मिला प्राकृतिक स्वास्थ्य का भरोसेमंद केंद्र 🌿 राजस्थान की पावन धरा पर, वीरों की नगरी चित्तौड़गढ़ में — स्वास्थ्य सेवा का एक ऐसा केंद्र, जहाँ उपचार सिर्फ दवाओं से नहीं, बल्कि अपनापन और विश्वास से होता है… 🏥 आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ एक ऐसा आयुर्वेदिक संस्थान, जहाँ परंपरा और आधुनिक चिकित्सा का अद्भुत संगम है। यहाँ हर मरीज “केस” नहीं, बल्कि “परिवार” का सदस्य माना जाता है। रोग की जड़ तक पहुँचकर उपचार करना — यही इस संस्थान की पहचान है। 🌟 प्रमुख सेवाएँ जो बना रही हैं लोगों का विश्वास ✅ पंचकर्म एवं विशेष बस्ति चिकित्सा ✅ स्लिप डिस्क, सायटिका, जोड़ दर्द का आयुर्वेदिक उपचार ✅ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा ✅ महिला स्वास्थ्य एवं बांझपन उपचार ✅ त्वचा एवं बालों की समस्याओं का प्राकृतिक समाधान ✅ डायबिटीज, BP, थायरॉयड जैसी जीवनशैली रोगों का प्रबंधन यहाँ दी जाने वाली चिकित्सा केवल रोग हटाने के लिए नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और ऊर्जावान बनाने के लिए है। ⭐ क्यों अलग है आयुष हॉस्पिटल? ✔ NABH प्रमाणित सुविधा ✔ अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम ✔ व्यक्तिगत (Personalized) उपचार योजना ✔ शुद्ध एवं प्रमाणित आयुर्वेदिक औषधियाँ ✔ रोगी के साथ भावनात्मक जुड़ाव यह अस्पताल आज केवल चित्तौड़गढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लिए भी आशा और स्वास्थ्य का केंद्र बन चुका है। 🌿 यदि आप भी दवाइयों के सहारे जीने के बजाय, प्राकृतिक और स्थायी स्वास्थ्य समाधान चाहते हैं — तो आयुष हॉस्पिटल आपका अपना है। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 स्वस्थ चित्तौड़गढ़ – स्वस्थ राजस्थान – स्वस्थ भारत की ओर एक कदम। #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedaHealing #NaturalTreatment #Panchakarma #HealthyRajasthan #HolisticCare1
- सिरोही मंगल कलश चौराहे के पास घटी घटना निजी क्लिनिक के डॉक्टर ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर लाठी से किया हमला हमले में सुरेश कुमार सुथार हुआ गंभीर घायल घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी घायल को पिंडवाड़ा अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर आबूरोड अस्पताल रेफर घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने फुटेज में आरोपी हमला करते दिखा सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की शुरू1
- चामुंडेरी का सरपच घोड़ा द्वितीय व राजल घोड़ी नृत्य में आई तृतीय, सायला पशु मेले में हुए सम्मलित बाली। बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम के पशुपालक छेल सिंह पुत्र देवी सिंह के सरपंच घोड़े व राजल घोड़ी ने सायला में आयोजित प्रसिद्ध पशु मेले में भाग लेकर गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। मेले में आयोजित पारंपरिक घोड़ा द्वितीय प्रतियोगिता में सरपंच नाम के घोड़े ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं राजल घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता में भी शानदार प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। घोड़े की आकर्षक सजावट, अनुशासन और तालमेल ने उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को काफी प्रभावित किया। सायला पशु मेला प्रदेश का एक महत्वपूर्ण और पारंपरिक मेला माना जाता है, जिसमें दूर-दूर से पशुपालक और घोड़ा प्रेमी अपने पशुओं के साथ भाग लेते हैं। इस मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पशुओं की सुंदरता, चाल और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया जाता है। चामुंडेरी ग्राम में सरपंच नाम के घोड़े की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए सरपंच घोड़े ओर राजल घोड़ी को बधाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल सरपंच घोड़े की मेहनत का परिणाम है, बल्कि चामुंडेरी की समृद्ध परंपरा और पशुपालन संस्कृति का भी प्रतीक है। इस सफलता से क्षेत्र के अन्य पशुपालकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर मेले में राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और पशुधन की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।1
- जयपुर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं गोदामों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार द्वारा गठित जांच दल ने आज दिनांक 19.02.2026 को जिले में 10 प्रतिष्ठानों एवं दुकानों की जांच की। जांच के दौरान जगदम्बा टी स्टॉल एवं मेहंदी सेंटर, मोड भटटा, सोजत सिटी में अवैध रिफिलिंग पाई गई, जिस पर 3 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 गैस भरने की नली जब्त की गई। इसके अतिरिक्त जम्मू पंजाब होटल, सांडिया, तहसील सोजत में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरुपयोग पाए जाने पर कुल 3 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 भट्टी जब्त की गई। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों, दुकानों, गोदामों एवं गैस एजेंसियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। संयुक्त जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया एवं प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार भी उपस्थित रहे।1
- अंतर्राष्ट्रीय पशु मेला तिलवाड़ा में इस वर्ष एक बड़ा संकट मंडराता नजर आ रहा है। बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला प्रदूषित पानी मेले की ओर बह रहा है, जिससे पशुओं, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही स्थानीय पर्यावरण को भी भारी नुकसान की आशंका है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो मेले की व्यवस्था और छवि दोनों प्रभावित होंगी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है और कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे शीघ्र कार्रवाई कर प्रदूषित पानी की रोकथाम और शुद्धिकरण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें। और हम राजस्थान सरकार भजनलाल जी शर्मा जी से भी आग्रह कर रहे हैं कि इस समस्या का जड़ से समाधान करवाए धन्यवाद6
- Post by Reporter Rajesh pahadiya2
- सिरोही से बड़ी खबर जोधपुर रेंज आईजी की स्पेशल टीम ने फिर पिंडवाड़ा में की बड़ी कार्रवाई स्पेशल टीम ने पकड़ी 774 किलो अवैध डोडा पोस्ट की बड़ी खेप डंपर में भरकर लेजाई जा रही थी अवैध डोडा पोस्त नाकाबंदी के दौरान कार्रवाही को दिया अंजाम एस्कॉर्ट कर रही एक कर को भी किया जप्त पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रही कर में सवार 4 आरोपियों व डंपर में सवार एक व्यक्ति कुल 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के झाडोली चौराहे पर कार्रवाई को दिया अंजाम नीमच से लेकर आ रहे थे डोडा पोस्त को जालौर में करनी थी अभी डोडा पोस्त की सप्लाई स्पेशल टीम के साथ पिंडवाड़ा डीएसपी भंवरलाल चौधरी भी कार्यवाही में रहे मौजूद1
- बेडा में पुलिए के नीचे मिला शव, पुराना बताया जा रहा शव, पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में लगी बाली। बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के बेडा में पुलिए के नीचे मिला शव, पुराना बताया जा रहा शव, पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी। पाली जिले के बेडा क्षेत्र में एक पुलिए के नीचे अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा दुर्गंध आने पर मौके पर जाकर देखने पर पुलिए के नीचे शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना कठिन हो रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मृतक की पहचान हो सके। शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है1