logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवविवाहिता की दहेज हत्या के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार पति, ससुर और जेठ को न्यायालय ने भेजा जेल, निशानदेही पर चूड़ियों के टुकड़े जब्त सिंगरौली/ थाना जियावन क्षेत्र के ग्राम परमा में नवविवाहिता सखीना बेगम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मर्ग जांच, साक्ष्य संकलन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दहेज हत्या का पाए जाने पर थाना जियावन में अपराध क्रमांक 0570/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति मोहम्मद इद्रीश, ससुर मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे तथा जेठ तौफिक रजा उर्फ मोहम्मद तौफीस को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चूड़ियों के टुकड़ों को भी पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में धारा 103(1), 80(2), 85, 238, 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को 27 अगस्त को देवसर स्थित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालयीन आदेश के बाद उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया। 24 घंटे में गिरफ्तारी से पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई नवविवाहिता की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जियावन पुलिस ने जांच तेज की। मर्ग जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के नेतृत्व में की गई। इनकी रही सराहनीय भूमिका आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन एवं वैधानिक कार्रवाई में एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, सउनि तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक 632 प्रतीक कुमार, महिला आरक्षक 318 आराधना सिंह, महिला आरक्षक जया दुबे एवं आरक्षक 79 प्रभात दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_Journalist imran
Journalist imran
देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
45867918-1eee-42f0-85ea-38902ad9bfaf

नवविवाहिता की दहेज हत्या के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार पति, ससुर और जेठ को न्यायालय ने भेजा जेल, निशानदेही पर चूड़ियों के टुकड़े जब्त सिंगरौली/ थाना जियावन क्षेत्र के ग्राम परमा में नवविवाहिता सखीना बेगम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मर्ग जांच, साक्ष्य संकलन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दहेज हत्या का पाए जाने पर थाना जियावन में अपराध क्रमांक 0570/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति मोहम्मद इद्रीश, ससुर मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे तथा जेठ तौफिक रजा उर्फ मोहम्मद तौफीस को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चूड़ियों के टुकड़ों को भी पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में धारा 103(1), 80(2), 85, 238, 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को 27 अगस्त को देवसर स्थित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालयीन आदेश के बाद उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया। 24 घंटे में गिरफ्तारी से पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई नवविवाहिता की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जियावन पुलिस ने जांच तेज की। मर्ग जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के नेतृत्व में की गई। इनकी रही सराहनीय भूमिका आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन एवं वैधानिक कार्रवाई में एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, सउनि तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक 632 प्रतीक कुमार, महिला आरक्षक 318 आराधना सिंह, महिला आरक्षक जया दुबे एवं आरक्षक 79 प्रभात दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    4
    राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी
सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है। संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    1
    बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट

सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ।
टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है।
संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    user_Brijesh kumar
    Brijesh kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, जिला भिंड में आयोजित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नवीन विनिर्माण इकाई का शुभारंभ कार्यक्रम .
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, जिला भिंड में आयोजित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नवीन विनिर्माण इकाई का शुभारंभ कार्यक्रम .
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मां शेरावाली का है देवतालाब से बेतला से नई गाड़ी होते हुए 8:00 मां शेरावाली देव तालाब है
    1
    मां शेरावाली का  है देवतालाब से बेतला से नई गाड़ी होते हुए 8:00
मां शेरावाली देव तालाब है
    user_Rajesh Saket
    Rajesh Saket
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬 स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav #Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬
स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav 
#Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क ​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। ​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली। ​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो। ​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया। ​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ​प्रशासन की आमजन से अपील ​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। ​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें। ​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। ​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। ​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    2
    ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क
​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान
जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली।
​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।
​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत
रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया।
​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
​प्रशासन की आमजन से अपील
​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।
​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें।
​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    user_Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Student union ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    1
    ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता
गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की
सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं।
प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    1
    सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।


सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.